×

ठंड बन रही मौत: 25 लोगों ने गवाईं जान, कांप रहा उत्तर प्रदेश

प्रदेश में ठंड का ​कहर जारी है। सर्दी से अब तक प्रदेश में करीब 25 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक ठंडा जिला बिजनौर रहा। यहां का न्यूनतम पारा 3 डिग्री जबकि अधिकतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

Shivakant Shukla
Published on: 26 Dec 2019 7:03 AM GMT
ठंड बन रही मौत: 25 लोगों ने गवाईं जान, कांप रहा उत्तर प्रदेश
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ठंड का ​कहर जारी है। सर्दी से अब तक प्रदेश में करीब 25 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक ठंडा जिला बिजनौर रहा। यहां का न्यूनतम पारा 3 डिग्री जबकि अधिकतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट से चार उड़ानों को निरस्त करना पड़ा। वहीं प्रदेश से चलने वाली 100 से ज्यादा ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते कई वाहन रोजाना आपस में टकरा रहे हैं।

ये भी पढ़ें—अयोध्या में हमला करने के मंसूबे से भारत में दाखिल हुए आतंकी, बढ़ाई गयी सुरक्षा

बुंदेलखंड समेत मध्य यूपी में बुधवार तक ठंड से 25 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कानपुर में सबसे ज्यादा 15 लोगों की जान गई है। बांदा में 3, चित्रकूट और महोबा में 2-2 जबकि जालौन, कन्नौज और कानपुर देहात में 1-1 की जान चली गई। यही नहीं कानपुर में बुधवार सीजन का सबसे ठंड भरा दिन रहा। 4.6 डिग्री सेल्सियस पर आया तापमान, अब तक सबसे न्यूनतम पर रहा। पूर्वांचल में बीते 24 घंटे में ठंड से पांच लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें—सैलरी पर मोदी सरकार का तोहफा: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, जल्द ​होगा बड़ा बदलाव

इन फसलों में है नुकसान की आशंका

तेज ठंड के चलते टमाटर, आलू, मिर्च, बैंगन, भिंडी आदि सब्जियों, पपीता, आम, केला के पौधों, मटर, चना, अलसी, जीरा, धनिया, सौंफ आदि फसलों में 80 से 90 प्रतिशत तक नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें—बड़ी खबर: करोड़ों का जुर्माना जॉनसन एंड जॉनसन पर, 3 महीने में ही भरना होगा

क्या है देश की राजधानी का हाल

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। 16 सालों में ऐसा पहली बार हुआ जब राजधानी में दिन का पारा 12.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले 2003 में 26 दिसंबर को 12.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। वहीं दूसरी तरफ 25 दिसंबर बुधवार सुबहे का तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम 6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक हालात बेहतर होने की उम्मीद नहीं है। जिस वजह से वहां के लोग और भी ठंड से कंपेगें। 28 दिसंबर को हवा की चाल में थोडा सुधार हो सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस वक्त उत्तर पश्चिमी हवाओं ने पूरे उत्तर भारत को अपने चपेट ले रखा है। जम्मू कश्मीर की तरफ से चल रही सर्द हवाएं पंजाब से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक के पूरे इलाके को ठंडा किए हुए हैं। हालात गंभीर सुबह के घने कोहरे के दिन में निचली सतह के बादल (100-200 मीटर ऊंचाई पर) तब्दील होने से बन गए हैं। इससे सूरज की रोशनी धरती की सतह तक नहीं पहुंच पा रही है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story