×

पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया: तड़पती रही महिला, दहल गया इलाका

घटना महाराष्ट्र राज्य की है, जहां नासिक जिले में एक महिला पर पेट्रोल उड़ेलकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। महिला की हालत गंभीर है।

Shivani Awasthi
Published on: 16 Feb 2020 5:09 AM GMT
पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया: तड़पती रही महिला, दहल गया इलाका
X

नासिक: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कानून लागू होने, प्रदेश स्तर पर महिला सुरक्षा व्यवस्था बढाने के बाद भी महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा। इसी कड़ी में दिल दहला देने वाला मामला महाराष्ट्र के नासिक जिले से सामने आया है, जहां एक महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गयी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। महिला को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

नासिक में महिला को बस स्टैंड पर लगे गयी आग:

घटना महाराष्ट्र राज्य की है, जहां नासिक जिले में एक महिला पर पेट्रोल उड़ेलकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। दरअसल, शनिवार को लासलगाँव बस स्टैंड पर एक वर्षीय महिला बस के इंतज़ार में खड़ी थी। इसी दौरान तीन अज्ञात लोग वहां से गुजरे। जिसके बाद महिला पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल उड़ेल दिया। महिला या आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही युवकों ने उसे आग लगा दी।

ये भी पढ़ें: भीषण सड़क दुर्घटना: 9 की मौत, 51 घायल, मंजर देख कांप उठे लोग

महिला की हालत गंभीर:

आग से झुलसी महिला की चीख पुकार मच गयी। आरोपी मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गयी और महिला को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला 67 प्रतिशत तक जल चुकी है। उसकी हालत गंभीर है।

ये भी पढ़ें: परीक्षाओं के मद्देनजर UP पुलिस की पहल, पढ़ाई में शोर बने बाधा तो डायल करें 112

पुलिस जांच में जुटी:

पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी। शुरूआती जांच में पता चला कि महिला के पति की मौत हो चुकी है । घटना के कारणों और आरोपियों के बारे में पुलिस पता लगा रही है। आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस पीडिता से बयान भी दर्ज करवाएंगी।

पहले भी जलाई गयी थी युवती:

गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में महाराष्ट्र के वर्धा जिले में 25 साल की कॉलेज प्रोफेसर को भी आग लगा देने की वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़िता सात दिनों तक जिन्दगी और मौत से लड़ती रही, जिसके बाद 10 फरवरी को नागपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

ये भी पढ़ें: इस देश ने किया मिसाइल हमला: हुआ बड़ा धमाका, दहल गई सेना

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story