×

Women Junior Asia Cup 2023 Hockey: हॉकी में भारत का बोलबाला , पीएम मोदी से लेकर ये बड़े नामी चेहरे दिखे

Womens Junior Asia Cup 2023 Hockey: इससे पहले भारत 2012 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंची थी लेकिन बैंकॉक से 2-5 से हार का सामना करना पड़ा।

Anant Shukla
Published on: 11 Jun 2023 5:36 PM GMT (Updated on: 11 Jun 2023 5:36 PM GMT)
Women Junior Asia Cup 2023 Hockey: हॉकी में भारत का बोलबाला , पीएम मोदी से लेकर ये बड़े नामी चेहरे दिखे
X
Women Junior Asia Cup 2023 hockey India Won (Photo-Social Media)

Women Junior Asia Cup 2023 Hockey: भारत की महिला जूनियर हांकी टीम ने इतिहास रचते हुए एशिया कप अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया नें फाइनल में चार बार की चैंपियन रही दिक्षिण कोरिया टीम को 2-1 से हाराया। इससे पहले भारत 2012 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंची थी लेकिन बैंकॉक से 2-5 से हार का सामना करना पड़ा। बेटियों द्वारा इतिहास रचने के बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया। अइए जानते हैं किसने क्या कहा।

पीएम मोदी ने दी बधीई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला जूनियर हॉकी टीम को बधाई दोते हुए कहा कहा कि, महिला हॉकी जूनियर एशिया कप 2023 जीतने पर हमारे युवा चैंपियनों को बधाई! टीम ने अपार दृढ़ता, प्रतिभा और टीम वर्क दिखाया है। उन्होंने अपने देश को बहुत गौरवान्वित किया है। उनके आगे के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।

सीएम योगी मतृशक्ति का किया अभिनंदन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीटर पर टीम को बधाई देते हुए लिखा है कि, “मातृशक्ति का अभिनंदन! महिला जूनियर एशिया कप-2023 जीतकर स्वर्णिम इतिहास रचने वाली भारतीय हॉकी टीम को हार्दिक बधाई! देश को गौरवभूषित करती यह उपलब्धि आप सभी की दक्षता, प्रतिबद्धता, समर्पण और टीम भावना का प्रतिफल है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं!”

मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी बधाई

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेटियों को बधाई देते हुए लिखा कि, हमारी महिला जूनियर हॉकी टीम को पहली बार एशिया कप का खिताब जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई हमें इस स्मारकीय उपलब्धि पर बेहद गर्व है। मैं सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ!

प्रियंका गांधी ने कहा बेटियों ने रचा इतिहास

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि, “बेहद शानदार और ऐतिहासिक! भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार जूनियर एशिया कप जीतकर इतिहास रचा है। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। देश को आप सभी पर बेहद गर्व है। चक दे इंडिया!”

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story