×

महिलाओं के भोगी: ऐसे थे टॉप 10 बाबाओं के कारनामे, अब हुआ ये हाल

लोगों की मजबूरी को अपनी ताकत समझने वाले कई बाबा ऐसे भी हैं जो लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। उनकी जिंदगियों से खिलवाड़ करते हैं और दुष्कर्म जैसे घिनौने कृत्यों को अंजाम देते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 24 Aug 2019 12:18 PM GMT
महिलाओं के भोगी: ऐसे थे टॉप 10 बाबाओं के कारनामे, अब हुआ ये हाल
X
महिलाओं के भोगी: ऐसे थे टॉप 10 बाबाबों के कारनामे, अब हुआ ये हाल

नई दिल्ली : धर्म का पाठ पढ़ाने वाले, लोगों की समस्याओं को दूर करने दावा करने वाले भारत में ऐसे बाबा हैं जिनके पास लोग अपने दुखों और समस्याओं को लेकर जाते हैं। लोगों की मजबूरी को अपनी ताकत समझने वाले कई बाबा ऐसे भी हैं जो लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। उनकी जिंदगियों से खिलवाड़ करते हैं और दुष्कर्म जैसे घिनौने कृत्यों को अंजाम देते हैं। बताते हैं आज आपको भारत के ऐसे ही बाबाओं के बारे में जिनके लिए इंसानी जिंदगियों से खेलना आम बात थी।

ये हैं भारत के ढोंगी बाबा

1. राधे मां : राधे मां को कौन नहीं जानता। आपको बता दें कि राधे मां का जीवन विवादों से घिरा रहा है। टीवी के शो बिग बॉस सीजन-4 की प्रतिभागी रही डॉली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि राधे मां और उनके समर्थकों ने उनका यौन उत्पीड़न किया था।

यह भी देखें… कानपुर: लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर

राधे मां

2. राम रहीम : साल 2002 में राम रहीम पर साध्वियों के यौन शोषण के आरोप लगे। यौन शोषण की खबर छापने वाले स्थानीय पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के भी आरोप इन पर लगे। 25 अगस्त 2017 को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप केस में दोषी करार दिया और 20 साल की सजा सुनाई।

यह भी देेखें… दुखद! आखिरी समय अरुण जेटली ने इन लोगों को किया याद

 राम रहीम

3. आसाराम बापू : आसाराम बापू को जोधपुर कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले के लिए सजा सुनाई है। नाबालिग से रेप के मामले में आसाराम को जोधपुर की अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अदालत ने दो अन्य आरोपियों के साथ दोषी करार दिया।

यह भी देेखें… क्रिकेटर के घर में भीषण आग, घर पर पत्नी और बचे मौजूद थे

4. संत रामपाल : संत रामपाल सतलोक आश्रम का संस्‍थापक है। रामपाल पर जमीन हथियाने, लोगों को बंदी बनाने, हत्‍या, अंहिसा फैलाने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित कई आरोप लगे थे। मई 2013 में रामपाल के अनुयायियों और आर्यसमाजियों के बीच झड़प होने की बात सामने आई थी।

5. नारायण साईं : आसाराम के बेटे नारायण साईं पर बलात्कार का आरोप सिद्ध हुआ, जिसके बाद उन्हें जेल मे डाल दिया गया।

6. निर्मल बाबा : निर्मलजीत सिंह नरूला को निर्मल बाबा के नाम से जाना जाता है। उत्तर प्रदेश में धांधली और धोखेबाज़ के सिलसिले में अप्रैल 2012 में केस दर्ज हुआ।

यह भी देखें... भिखारियों में अंबानी ये 10 लोग, करोड़ों-अरबों के मालिक हैं सब

 निर्मल बाबा

7. स्वामी असीमानंद : स्वामी असीमानंद का नाता साल 2007 में हैदराबाद में मक्का मस्जिद में विस्फोट, 2008 में महाराष्ट्र के मालेगांव में विस्फोट, अजमेर दरगाह में धमाके जैसी वारदातों से रहा।

यह भी देखें… मोहर्रम की तैयारियों को लेकर अलम व ताजिया तैयार करते कारीगर

 स्वामी असीमानंद

8. नित्यानंद : सेक्स टेप स्कैंडल से विवादों में आए स्वामी नित्यानंद बेंगलौर-मैसूर हाइवे पर नित्यानंद ध्यानदीपम आश्रम चलाते हैं।

9. स्वामी सच्चिदानंद : बस्ती के संतकुटीर आश्रम की साध्वियों ने स्वामी सच्चिदानंद समेत 4 महंतों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा था। इन पर छत्तीसगढ़ और बस्ती की दो-दो लड़कियों ने मारपीट, शोषण व दुष्कर्म का आरोप लगाया।

यह भी देेखें… RIP Arun Jaitley: नहीं पूरा हो पाया ये सपना, पूरे देश शोक में डूबा

10. स्वयंभू बाबा : स्वयंभू बाबा स्वामी ओम का भी विवादों से नाता रहा है। उन पर साइकिल चोरी का आरोप लगा।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story