×

इन चीजों को करें सेवन, हमेशा दिखेंगे जवां, जानिए इनके बारे में

बीमारियों को कौन अपना दोस्त बनाना चाहता है। हर किसी की चाह होती है स्वस्थ और तंदरुस्त रहने की। लेकिन जब भी हम स्वादिष्ट भोजन को देखते ही हम सारी चीज़े यू भूल जातें हैं।

Monika
Published on: 26 Jan 2021 5:53 AM GMT
इन चीजों को करें सेवन, हमेशा दिखेंगे जवां, जानिए इनके बारे में
X
जवां दिखना है तो इन चीजों का करें सेवन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

बीमारियों को कौन अपना दोस्त बनाना चाहता है। हर किसी की चाह होती है स्वस्थ और तंदरुस्त रहने की। लेकिन जब भी हम स्वादिष्ट भोजन को देखते ही हम सारी चीज़े यू भूल जातें हैं। जिसके चलते हमे कई तरह की पेट की समस्या होने लगती हैं। जो हमारे स्वास्थ के लिए हानिकारक है। कुछ एंटी एजिंग फूड्स शरीर को अंदर से स्वस्थ बनाते हैं जिससे आप एक लंबी उम्र जी सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

ब्रोकली

बढ़ती उम्र में ब्रोकली एक तरह से दवा का काम करती है. ब्रोकली निकोटिनमाइड मोनोन्यूक्लियोटाइड (NMN) होता है जो मांसपेशियों, लिवर और आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। जो वजह को बढ़ने नहीं देता। साथ ही फिसिकल एक्टिविटी को बढ़ाता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च एंटी एजिंग फूड्स में से एक है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये दोनों चीजें लंबी उम्र देने का काम करती है। बताया जाता है कि शिमला मिर्च कैरोटीनॉयड उम्र के साथ होने वाले मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनरेशन को रोकने में मदद करती है।

ये भी पढ़ें : आंखों का फड़कना सामान्य बात नहीं, हो सकती है ये बीमारी

गाजर

गाजर खाने से आप की उम्र लम्बी होती है साथ ही आपको आकर्षक भी बनाता है। ग्लासगो और एक्सेटर के विश्वविद्यालय द्वारा की गई एक स्टडी में पाया गया कि गाजर में पाया जाने वाला कैरोटीनॉयड उम्र को धीमी गति से बढ़ाता है। गाजर में विटामिन A पाया जाता है जो स्किन सेल्स को हेल्दी बनाता है और त्वचा को बैक्टीरिया और वायरस से भी बचाता है।

अखरोट

सप्ताह में तीन बार या इससे ज्यादा अखरोट खाने से व्यक्ति की दो से तीन साल तक की उम्र बढ़ जाती है। लेकिन ध्यान रहे नियमित रूप से अखरोट खाने से कैंसर और दिल की बीमारियां नहीं होती है।

ये भी पढ़ें : गिलोय का इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान, इन लोगों के लिए है खतरनाक

एवोकाडो

क्रीम से भरपूर एवोकाडो खाने में स्वादिष्ट तो लगता ही है, ये पोषण से भी भरपूर होता है। एवोकाडो में हेल्दी फैट पाया जाता है जो शरीर को अंदर से स्वस्थ और स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

अंगूर

भले ये अंगूर दिखने में छोटा है लेकिन कई जरूरी एंटी-एजिंग तत्व पाए जाते हैं। एक अंगूर में 1600 नेचुरल प्लांट कंपाउंड पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सिडेंट और अन्य पॉलीफेनोल्स भी होते हैं जो उम्र को धीमी और हेल्दी तरीके से आगे बढ़ाते हैं।

ये भी पढ़ें : डिजिटल एडिक्शन के शिकार हो रहें लोग, इस लत से ऐसे पाएं छुटकारा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story