×

India-Pakistan Love Story: बॉर्डर पार करने वाली पाकिस्तानी सीमा और नोएडा के सचिन की लव स्टोरी, आइये जाने पूरी कहानी

Pakistaani Seema Love Noida Sachin: हिंदुस्तानी लड़के से एक पाकिस्तानी लड़की को इस कदर प्यार हो गया कि वो अपना पुश्तैनी मकान 12 लाख रूपए में बेचकर भारत आ गयी और साथ में अपने चार बच्चों को भी लाई है। आइये जानते हैं आखिर कौन है ये महिला और कैसे वो बिना वीजा के भारत आ गयी।

Shweta Shrivastava
Published on: 4 July 2023 12:28 PM GMT (Updated on: 5 July 2023 2:26 AM GMT)
India-Pakistan Love Story: बॉर्डर पार करने वाली पाकिस्तानी सीमा और नोएडा के सचिन की लव स्टोरी, आइये जाने पूरी कहानी
X
Pakistaani Seema Love Noida Sachin (Image Credit-Social Media)

Pakistaani Seema Love Noida Sachin: कहते हैं प्यार करने वालों के लिए कोई बंधन नहीं बना है वो हर बंधन को अपने प्यार के आगे तोड़ सकते हैं फिर चाहे वो उम्र का हो धर्म का या सरहद का। ऐसा ही एक मामला नॉएडा से सामने आया है जहाँ एक महिला पकिस्तान से अपने प्रेमी से मिलना अपने 4 बच्चों के साथ आ गयी। उसे पबजी खेलते-खेलते एक हिंदुस्तानी लड़के से प्यार हो गया और वो सबकुछ छोड़ छाड़ कर भारत आ गयी। लेकिन पुलिस को इसका पता चल गया और फिलहाल दोनों अभी पुलिस की गिरिफ्त में हैं। आइये जानते हैं आखिर कौन है ये महिला और कैसे वो बिना वीजा के भारत आ गयी।

कौन है पाकिस्तान से नोएडा पहुंचने वाली पाकिस्तानी महिला

हिंदुस्तानी लड़के से एक पाकिस्तानी लड़की को इस कदर प्यार हो गया कि वो अपना पुश्तैनी मकान 12 लाख रूपए में बेचकर भारत आ गयी और साथ में अपने चार बच्चों (तीन बेटी और एक बेटे) को भी लाई है। दरअसल इस लड़की का नाम सीमा हैदर है जिसकी उम्र 27 साल की है उसे 22 साल के सचिन से प्यार हो गया जो एक परचून की दूकान पर काम करता है। लेकिन फिलहाल अब ये दोनों कानूनी पचड़े में पड़ गए हैं। दोनों ने बताया कि उन्हें पबजी खेलते-खेलते एक दूसरे से प्यार हो गया। जिसके बाद सीमा गैर कानूनी ढंग से भारत आ गयी।

दरअसल सीमा हैदर नाम की ये महिला पाकिस्तान के सिंध प्रांत के खैरपुर की रहने वाली है। साथ ही उसका पति सऊदी अरब में रहता है और वहां पैसे कमाने के सिलसिले से पिछले चार सालों से है। दोनों पति पत्नी के रिश्तों में काफी मनमुटाव रहा है साथ ही सीमा को इसके चलते घरेलू हिंसा का भी आये दिन सामना करना पड़ता था। उसका पति आये दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर मरता पीटता था। लेकिन फिर वो सऊदी अरब पैसा कमाने चला गया। सीमा के अनुसार उसका पति पिछले चार सालों से सऊदी में ही है। इस बीच ही सीमा को सचिन से प्यार हो गया। दोनों का प्यार साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान शुरू हुआ था। साथ ही दोनों की मुलाकात भी ऑनलाइन हुई थी। जिसके बाद सीमा सब बंधन तोड़कर सचिन के पास आना चाहतीं थी। हुआ भी वही वो किसी तरह भारत पहुंच गयी। लेकिन सबकुछ उतना आसान भी नहीं था इसके लिए सीमा को कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

नेपाल में हुई थी पहली मुलाकात

सीमा और सचिन पहले बार नेपाल में मिले थे। सीमा इसी साल जनवरी में अपना पकिस्तान का घर छोड़कर सचिन से मिलने निकल गयी। इसके लिए वो पहले दुबई पहुंची वहां से नेपाल जहाँ सचिन उससे मिलने आने वाला था। दोनों एक दूसरे से मिले और फिर दोनों का प्यार और गहरा हो गया। इसके बाद सीमा वापस पकिस्तान लौट गयी।

अपना घर बेचकर आ गयी भारत

सचिन से मिलने के बाद भले ही सीमा पाकिस्तान वापस चली गयी हो लेकिन उसका मन सचिन में ही लगा था। उसने भारत जाने का फैसला कर लिया। लेकिन इसके लिए उसके पास पैसे नहीं थे तो उसने अपना घर बेचने का सोचा। घर बेचकर उसे 12 लाख रूपए मिले। फिर वो इस साल मई महीने में अपने चारों बच्चों को लेकर नेपाल आ गयी। काठमांडू से वो पोखरा बस से गयी इसके बाद वो भारत पहुंच गयी। सीमा के पास भारत का वीज़ा नहीं था लेकिन फिर भी वो भारत पहुंच गयी। दरअसल वो पूरे समय बस से ही ट्रेवल कर रही थी और बच्चों के साथ होने की वजह से किसी को उसपर शक भी नहीं हुआ। इसके बाद वो यमुना एक्सप्रेसवे पर उतरी और वहां सचिन उसे लेने पंहुचा हुआ था। इस दौरान किसी से भी मुलाकात होने पर वो खुद को हिन्दू ही बताती थी और अपना नाम केवल सीमा ही बताती थी।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा दोनों को

सीमा जब भारत आई तो सचिन ने एक घर ले लिया जहाँ दोनों किराये पर रहने लगे। माकन मालिक को यही बताया कि सीमा उसकी पत्नी है। इसके बाद दोनों पति पत्नी की तरह ही एक साथ रहते थे। जिससे किसी को उनपर शक भी नहीं हुआ। सचिन ने अपने घरवालों को सीमा के बारे में बताया वो तैयार भी हो गए लेकिन उन्होंने इस शादी के लिए कानूनी सलाह के लिए कहा जिससे आगे चलकर कोई दिक्कत न हो इसके बाद सचिन ने एक वकील से संपर्क किया दोनों ने बताया कि उन्दोनो की नागरिकता अलग है तो शादी में किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं आएगी साथ ही सीमा भारत में कैसे रह सकती है। वहीँ जब वकील ने सीमा हैदर से उसके वीज़ा के लिए पूछा तो वो कोई जवाब नहीं दे पाई। जिससे वकील को शक हुआ और उसे उनके जाते ही पुलिस को बता दिया। साथ ही उनके पीछे एक आदमी को भेजा जिससे उनके घर का पता चल गया। इस तरह पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story