×

सिंगल रहने का करता है मन तो जान लें क्या कहता है विज्ञान, फिर करें ऐसा

आजकल युवाओं में खासकर लड़कियों में अकेले रहने की टेंडेंसी बढ़ती जा रही है। आजकल की सेल्फ डिपेंडेंट लड़कियां अब किसी के साथ की बजाय अकेले रहने को ज्यादा तवज्जो दे रही है।

suman
Published on: 13 Jun 2020 5:32 PM GMT
सिंगल रहने का करता है मन तो जान लें क्या कहता है विज्ञान, फिर करें ऐसा
X

लखनऊ: आजकल युवाओं में खासकर लड़कियों में अकेले रहने की टेंडेंसी बढ़ती जा रही है। आजकल की सेल्फ डिपेंडेंट लड़कियां अब किसी के साथ की बजाय अकेले रहने को ज्यादा तवज्जो दे रही है। सिंगल रहने के साथ कई बातें जुडी हुई होती हैं जैसे डिप्रेशन और अकेलापन, अर्थपूर्ण और पूर्ण जीवन न जीना, साथी पाने के लिए उत्सुक रहना आदि। एक समय के बाद आज भी समाज में भी सिंगल लोगों अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता। लेकिन साइंस ने भी इस बात को मान लिया है कि अगर जीवन में खुश रहना है। अपनी अनुसार जिंदगी जीनी है तो अकेले रहिए। तो चलिए जब साइंस की मुहर लग गई तो देर किस की बात की आज ही पढ़ें क्या हैं. फायदे सिंगल रहने ..

इंडिया में कुल मिला कर 10 प्रतिशत महिलाएं सिंगल हैं। इनमें अनमैरिड, विधवा, तलाकशुदा महिलाएं शामिल हैं। अगर हम उन लड़कियों की बात करें, जिन्‍होंने अभी तक शादी नहीं की है या फिर आगे चल कर हमेशा-हमेशा के लिए सिंगल ही रहने वाली हैं तो उन्‍हें यह सोंच कर बुरा नहीं लगना चाहिए कि अब उनकी जिन्‍दगी में करने के लिए कुछ नहीं रह गया है। सिंगल रहना शादी कर के घर बसाने से ज्‍यादा अच्‍छा होता है। सिंगल लोगों के बारे में समाज जो सोचे, लेकिन इनके प्रति साइंस का नजरिया पॉजिटिव है।

यह पढ़ें... शॉर्ट हाइट गर्ल्स के लिए ये स्पेशल टिप्स, दिखेंगी हरदम ब्यूटी एन्ड स्वीट्स

सिंगल मतलब आजाद पंक्षी

सिंगल मतलब आजाद पंक्षी, जो अपनी मर्जी का खुद मालिक होता है। अपने अच्छे बुरे के लिए खुद जिम्मेदार होता है। आप किसी के ऊपर निर्भर रहने की या फिर किसी से आज्ञा लेने की जरुरत नहीं है। ना तो आपको किसी को रिपोर्ट करने की और न ही अपने ब्‍वायफ्रेंड को दिनभर का हाल बताने की जरुरत है।

शॉपिंग की आजादी

ज्यादातर लड़कियों को शॉपिंग करना अच्छा लगता है। चाहे जितनी मर्जी शॉपिंग कर लो, कोई रोकने वाला नहीं होता है। खुद के साथ किसी और के लिए भी कुछ लेने का टेंशन नहीं होता है।

करियर को सही राह मिलती है

सिंगल वुमेन और गर्ल अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दे सकती हैं। सिंगल वूमन करियर के ग्रोथ के लिए अच्छा वक्त हैं। तो इससे अच्‍छा मौका नहीं मिलेगा अपने करियर पर ध्‍यान देने के लिए। आप पर कोई बंधन नहीं होगा और आप आराम से अपने करियर पर ध्‍यान दें सकेंगी।

किसी के साथ भी डिनर की आजादी

सिंगल लोगों के फ्रेंड्स बहुत होते हैं। खास कर लड़कियों के। सिंगल गर्ल हर तरह से फ्री होती है। वो किसी के साथ भी कही आ जा सकती है। किसी के साथ डेटिंग या फ्लर्ट कर सकती हैं। सिंगल वूमन को हर कोई डिनर के लिए इन्‍वाइट करता है।

ह पढ़ें...बहुत जरूरी है सेनिटाइजर से जुड़ी ये बातः अगर आप भी करते हैं ये, तो हो जाएं सतर्क

फ्रेंड्स के साथ ज्य़ादा टाइम एक्सपेंड

अगर आप सिंगल है तो फिर किस बात का डर ।आप चाहे किसी के साथ रहे कोई रोक टोक नहीं। फ्रेंड्स के साथ जितनी चाहे उतनी मस्‍ती करने की छूट रहती है। शादी करने का मतलब होता है आप पूरे दिन केवल पति कि सेवा मे बिजी रहेगी, जिस वजह से फ्रेंड्स सर्किल खत्म हो जाती है।

एक नहीं लाइफ में कई ब्वॉयफ्रेंड

साधारणतया लड़कियों को शादी के बाद या रिलेशनशिप में आने के बाद दूसरे लड़कों से बात करने की इजाजत कम होती है। अगर आप सिंगल हैं तो आपको अपने मेल फ्रेड्स से मिलने और उनके साथ मौज मस्‍ती करने से कोई नहीं रोक सकता।

आप कहीं भी ट्रैवल करें कोई मनाही नहीं

इन दिनों कई बड़े शहरों की लड़कियां वन नाइट स्‍टैंड पर भरोसा करने लगी हैं। तो अगर आपकी भी सोंच उनसे मि‍लती है तो आप भी यह कदम उठा सकती हैं। आप कही भी अकेले जा सकती है। या किसी के साथ वन नाइट स्टैंड कर सकती है। ये आपकी थिंकिंग और पर्सनालिटी पर निर्भर करता है।

यह पढ़ें... सावधान! फेसवॉश का न करें इस्तेमाल, चेहरे को हो सकता है ये नुकसान

खुद वक्त और पैसे की बचत

आपको अपने ब्वॉयफ्रेंड या हसबैंड के जन्‍मदिन के लिए मंहगा गिफ्ट खरीद कर पैसे बर्बाद करनी की जरुरत नहीं होती। आप अपने पैसे खुद के लिए बचा सकती हैं। किसी को अपने लिए स्‍पेस की जरुरत होती है। सिंगल लड़कियां अपने लिए समय निकाल कर या तो घूम फिर सकती हैं या फिर अपने अन्‍य शौक को पूरा कर सकती हैं।

साइंस ने मान लिया है कि सिंगल लोग शादीशुदा से ज्यादा खुश होते हैं। लेकिन फिर इस फैक्ट को हम नहीं झुठला सकते कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। जो समाज में रहना पसंद करता है। तो अगर आपने सिंगल रहने का फैसला कर लिया है तो आप बेशक सिंगल रहें, लेकिन साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़ें रहे। तो फिर देखिए कैसे अकेले रहने पर आपको जिंदगी हसीन लगने लगेगी।

suman

suman

Next Story