×

Jyotiraditya Scindia Son: तेजी से फेमस हो रहा जूनियर ज्योतिरादित्य सिंधिया, जाने कौन है महाआर्यमन ?

Jyotiraditya Scindia Son: आज हम आपको सिंधिया परिवार की इस पीढ़ी के राजकुमार से रूबरू करवाने जा रहे हैं। आइये जानते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन भी क्या राजनीति में कदम रखेंगे या नहीं।

Shweta Shrivastava
Published on: 18 July 2023 3:01 AM GMT
Jyotiraditya Scindia Son: तेजी से फेमस हो रहा जूनियर ज्योतिरादित्य सिंधिया, जाने कौन है महाआर्यमन ?
X
Jyotiraditya Scindia Son (Image Credit-Social Media)

Jyotiraditya Scindia Son: जहाँ ज्योतिरादित्य सिंधिया राजनीति का जाना माना नाम है वहीँ अब उनके बेटे महाआर्यमन की भी खूब चर्चा होती है। लोग उनके बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानना चाहते हैं। वहीँ आज हम आपको सिंधिया परिवार की इस पीढ़ी के राजकुमार से रूबरू करवाने जा रहे हैं। आइये जानते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन भी क्या राजनीति में कदम रखेंगे या नहीं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन (Jyotiraditya Scindi Ka Beta)

सिंधिया परिवार के राजकुमार महाआर्यमन सिंधिया जो ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे हैं फिलहाल सुर्ख़ियों में है लोग ये जानना चाहते हैं कि क्या वो भी अपने पिता की ही तरह राजनीति में एंट्री लेंगे या नहीं। दरअसल केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अक्सर अपनी राजनीति और अपने परिवार को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहते हैं। उनके राजनैतिक करियर के साथ साथ लोग लाइफस्टाइल, उनके परिवार और बहुत सी चीजों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। वहीँ लोग इस समय ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया के बारे में जानना चाहते हैं। साथ ही लोग इस आस में भी हैं कि शायद जल्द ही महाआर्यमन राजनीति में एंट्री भी करने वाले हैं।

आपको बता दें भले ही महाआर्यमन के साथ सिंधिया परिवार का नाम और रुतबा जुड़ा है लेकिन वो अपने बलबूते पर कुछ करना चाहते हैं। इसी के चलते जहाँ एक ओर वो अपने पिता के कामों में उनका हाँथ बटाते नज़र आते हैं वहीँ वो अपना खुद का बिज़नेस भी शुरू कर दिया है। जहाँ वो अरबों की सम्पति के मालिक हैं वहीँ उन्होंने खुद का स्टार्टअप भी शुरू किया है। जिसे वो सूर्यांश राणा के साथ मिलकर साल 2022 में शुरू कर चुके हैं। उन्होंने कृषि स्टार्टअप माईमंडी की शुरुआत की और फ़िलहाल इसे 1 करोड़ का रेवेन्‍यू मिल रहा है।

कुछ समय पहले महाआर्यमन सिंधिया को मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के 6 सदस्यीय टीम में शामिल भी किया गया था। वहीँ आपको बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया भी MPCA के अध्यक्ष रह चुके हैं, अब वहीँ महाआर्यमन भी MPCA में शामिल हो चुके हैं।

महाआर्यमन सिंधिया अपने पुश्तैनी निवास जयविलास पैलेस में रहते हैं जिसे साल 1874 में यूरोपियन शैली में बनाया गया था। इस पैलेस की खासियत है कि यहाँ 400 कमरे हैं वहीँ इनमे से 40 कमरों को म्यूजियम के तब्दील कर दिया गया है। यहाँ एक हाल भी स्थित है जो 100 फीट लंबा और 50 फीट चौड़ा है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के दो बच्चे हैं जिसमे से महाआर्यमन सिंधिया है और दूसरी उनकी बेटी है। जहाँ बेटे का नाम महाआर्यमन सिंधिया है और बेटी का नाम अन्नया राजे सिंधिया है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story