×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

दीदी भैया सब जान लो: क्यों अचानक खड़े तो जाते हैं रोंगटे और आँख फड़कने की क्या है वजह, जानिए शरीर क्यों देता है ऐसे संकेत ?

Body Indications: हमारे शरीर में जब भी कोई दिक्कत होती है तो वो पहले से ही हमे कुछ संकेत देने लगता है। कभी कभी हम इन बदलावों को मान्यताओं से जोड़कर देखने लगते हैं। लेकिन हमारे शरीर में कुछ भी यूँ ही नहीं होता है। आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताएँगे।

Shweta Shrivastava
Published on: 30 July 2023 9:12 AM GMT
दीदी भैया सब जान लो: क्यों अचानक खड़े तो जाते हैं रोंगटे और आँख फड़कने की क्या है वजह, जानिए शरीर क्यों देता है ऐसे संकेत ?
X
Body Indications (Image Credit-Social Media)

Body Indications: हम सभी अपने शरीर के सेन्स ऑर्गन्स के बारे में तो अच्छे से जानते हैं ये सभी अंग कभी कभी कुछ ऐसे बदलाव करते हैं जो हमे कुछ संकेत देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर में होते किसी भी बदलाव के पीछे कोई न कोई वजह होती है। उदाहरण के लिए जब हम डरते हैं तो हमे पसीना आता है। आँखों के सामने कुछ आने वाला होता है तो पलके अपने आप ही बंद हो जातीं हैं ,कोई गर्म चीज़ को छूटे ही हाँथ अपने आप पीछे हो जाते हैं। वहीँ कुछ चीज़ें ऐसी भी होतीं हैं जिसको लेकर हमे ग़लतफ़हमी हो जाती है जैसे आंख फड़कना शुभ या अशुभ समझना, हिचकी आना यानि कोई हमे याद कर रहा है,लेकिन इन सबके पीछे का कारण अलग होता है। तो आइये आपको बताते हैं कि आखिर इन सबके पीछे की वजह आखिर है क्या।

शरीर क्यों देता है ऐसे संकेत

हमारे शरीर में जब भी कोई दिक्कत होती है तो वो पहले से ही हमे कुछ संकेत देने लगता है। कभी कभी हम इन बदलावों को मान्यताओं से जोड़कर देखने लगते हैं। लेकिन हमारे शरीर में कुछ भी यूँ ही नहीं होता है। आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताएँगे।


क्यों सिकुड़ जाती है आपकी त्वचा

आपने कई बार ये महसूस किया होगा कि अगर आप ज़्यादा समय तक पानी में रहते हैं तो या पानी का ज़्यादा देर कोई काम करते हैं तो आपकी स्किन सिकुड़ जाती है। खासकर ऐसा हांथों और पैरों की उँगलियों के साथ होता है। वो सबसे पहले सिकुड़ जातीं हैं। आपको बता दें आखिर इसका कारण क्या है दरअसल ऐसा इसलिए होता है जिससे हमारा शरीर पानी के अन्दर चीजों को अच्छे से पकड़ सके।

रोंगटे खड़े होने की वजह

अक्सर जब हमे बहुत ज़्यादा ठण्ड लगती है तो हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन आपने कभी सोचा है कि ऐसा आखिर होता क्यों है। आइये अब इसकी वजह भी जान लीजिये दरअसल जब हमे बहुत ज़्यादा ठण्ड लगती है या हम बहुत ज़्यादा इमोशनल हो जाते हैं तो हमारा दिमाग हमारे शरीर को संकेत भेजना शुरू कर देता है। जिसकी वजह से आपकी सल्स में टेंशन पैदा हो जाती हैं। साथ ही ये मसल्स आपके शरीर पर उगे बालों से जुड़े होते हैं। जिसकी वजह से आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

पेट में होता है गुड़गुड़

आपने गौर किया होगा कि जब आप नर्वस होते हैं तो आपके पेट में एक अलग तरह की खलबली होती है। कुछ लोग इसे पेट में तितलियों के उड़ने से भी सम्भोधित करते हैं। ये कभी कभी बेहद ख़ुशी से भी होता है। ज़्यादा ख़ुशी, ज़्यादा घबराहट या नर्वसनेस से भी ऐसा होता है। ऐसा एड्रानिल हार्मोन की वजह से होता है जो आपके पेट से निकलता है जब भी आप ज़्यादा नर्वस या ज्यादा इमोशनल होते हैं।

जम्हाई आना

ये तब होता है जब आपको नींद आ रही होती है और साथ ही इसका एक और कारण भी है वो ये है कि जब आपके शरीर का तापमान ज़्यादा हो जाता है तो उसे कम करने के लिए दिमाग जम्हाई द्वारा ऐसा करता है।

छींक आना

अगर आप कहीं जा रहे हैं और ऐसे में किसी को छींक आ जाती है तो इसे लोग अपशगुन मानते हैं लेकिन क्या आपको इसकी असली वजह पता है। दरअसल ऐसा होता है जब नाक में धुल या कोई अन्य कण घुस जाता है।


आंखों में आंसू

आपने ख़ुशी के आँसुओं को तो देखा ही होगा साथ ही ये गम में भी आते हैं। दरअसल ये नेचुरल पैन क्लियर होता है। यही वजह है कि लोग कहते हैं कि रोने से मन हल्का हो जाता है।

पसीना

शरीर के तापमान में जब बढ़ोतरी हो जाती है तो उसे नार्मल करने के लिए आपको पसीना आता है।

क्यों आती है हिचकी

जब आप जल्दी जल्दी कुछ खाते हैं तो हमारी न्यूमोगैस्ट्रिक नर्व पर दबाव पड़ता है जो हिचकी की वजह बनता है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story