×

Lote Me Pani Peene Ke Fayde: सेहत के लिए ज़रूरी है लोटे में पानी पीना, जानिए क्या हैं इसके चमत्कारी फायदे

Lote Me Pani Peene Ke Fayde: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन लोटों का क्या महत्त्व है और ये कितने फायदेमंद हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 22 July 2023 1:57 AM GMT
Lote Me Pani Peene Ke Fayde: सेहत के लिए ज़रूरी है लोटे में पानी पीना, जानिए क्या हैं इसके चमत्कारी फायदे
X
Lote Me Pani Peene Ke Fayde (Image Credit-Social Media)

Lote Me Pani Peene Ke Fayde in Hindi: आज के समय में भले ही लोटे का महत्त्व केवल पूजा पाठ और अनुष्ठानों तक ही सीमित रह गया है लेकिन एक समय था जब इनका विशेष महत्त्व था और आह भी अगर आप भारत के ग्रामीण इलाकों में जाएं तो पाएंगे कि यहाँ आज भी लोग पानी पीने के लिए इन्हीं लोटों का प्रयोग करते हैं। दरअसल लोटे का आकर एक नार्मल गिलास से बड़ा होता है और इसीलिये इसमें ज़्यादा पानी आता है। लेकिन नए ज़माने में लोग पानी पीने के लिए लोटे के बजाये गिलास या सीधे बोतल से ही पानी पीते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन लोटों का क्या महत्त्व है और ये कितने फायदेमंद हैं।

लोटे में पानी पीने के फायदे

दरअसल शायद बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि गिलास या बोतल से पानी पीने के बजाये अगर लोटे से पानी पिया जाये तो ये आपको काफी तरह से फायदा पहुँचता है। साथ ही ये आपके स्वास्थ के हिसाब से भी काफी गुणकारी है। आइये जानते हैं कि लोटे से पानी पीने के क्या क्या फायदे हैं।

एक्सपर्ट्स की माने तो लोटे से पानी पीने के फायदे उसके आकार पर निर्भर करता है। जहाँ गिलास का अकार लम्बा और एक रेखा में होता है जिसकी वजह से इनमे रखने से गिलास का सरफेस टेंशन पानी में घुल जाता है। इसके साथ ही अगर बात लोटे की करें तो लोटे का तला गोल होता है साथ ही उसका मुँह या ऊपर वाला हिस्सा भी गोल होता है। जिसकी वजह से लोटे में सरफेस टेंशन बनता ही नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि जिन बर्तनों में सरफेस टेंशन अधिक होता है उन बर्तनों में पानी पीने से शरीर में तनाव बढ़ जाता है। जिससे लोगों की पीड़ा बढ़ती हैं और स्वास्थ समस्याएं भी बढ़ सकतीं हैं। वहीँ इसके विपरीत लोटे में सरफेस टेंशन कम होती है जिससे लोटे में पानी पीने से फायदा होता है।

वहीँ अगर आप अलग अलग धातु के लोटे के बारे में जानेंगे तो इनका फायदा भी अलग अलग होता है। जैसे स्टील, तांबा या पीतल से बने लोटे में पानी पीने से शरीर पर अलग तरह से ये असर करता है। भारत में कई स्थानों में स्टील में और कई स्थानों में तांबे के लोटे में पानी किया जाता है। कई जगहों में तांबे के लोटे में रातभर पानी रख दिया जाता है और अगली सुबह इसे पी लिया जाता है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story