Premanand Maharaj Motivation: प्रेमानंद जी महाराज ने बताया अमीर बनने का सबसे सही रास्ता, ऐसा जल्द होंगें आप धनी

Premanand Maharaj Motivation: प्रेमानंद जी महाराज ने अपने भक्तों को जल्द पैसे वाला बनने के बारे में भी बताया। आइये जानते हैं ऐसा क्या है जिससे आप भी जल्दी अमीर बन सकते हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 30 Aug 2023 12:25 AM GMT
Premanand Maharaj Motivation: प्रेमानंद जी महाराज ने बताया अमीर बनने का सबसे सही रास्ता, ऐसा जल्द होंगें आप धनी
X
Premanand Maharaj Motivation (Image Credit-Social Media)

Premanand Maharaj Motivation: प्रेमानंद जी महाराज अपने प्रवचनों से सभी को सच्चे मार्ग पर चलने की सलाह देते हैं ऐसे में आज हम आपको उनके द्वारा बताई गयी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं। जिन्हे अपनाकर आप मालामाल हो सकते हैं। महाराज जी अपने भक्तों के लिए हमेशा कुछ ऐसा बतात्ते हैं जो उनके आने वाले दिनों में उनके लिए मददगार साबित होते हैं। ऐसे में महाराज जी ने अपने भक्तों को जल्द पैसे वाला बनने के बारे में भी बताया। आइये जानते हैं ऐसा क्या है जिससे आप भी जल्दी अमीर बन सकते हैं।

कैसे जल्द बन सकते हैं आप अमीर

देश में कई संत महात्माओं ने अपनी बातों द्वारा लोगों को प्रभावित किया और उन्हें सत्य की राह पर चलने को कहा। वहीँ श्री प्रेमानंद जी महाराज के भी कई वीडियोस सोशल मीडिया पर खूब देखे जाते हैं साथ ही लोग उन्हें देखना काफी पसंद भी करते हैं। उनके द्वारा बताई बातों को उनके भक्त अपने जीवन में आत्मसात करते हैं और आगे आने वाले कष्टों से भी लड़ना सीख लेते हैं। ऐसे में महाराज जी ने सत्य मार्ग पर चलते हुए कैसे आप अमीर हों इसके बारे में भी कहा है आइये जानते हैं क्या कहा है प्रेमानंद जी ने इस विषय पर।

प्रेमानंद जी महाराज की प्रसिद्धि तब से शुरू हुई जब भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा उनके दर्शन के लिए आये इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था इसके बाद से लोगों के बीच महाराज जी और भी ज़्यादा पॉपुलर हो गए। महाराज जी की दोनों किडनियां फैल हो चुकीं है और उनका मानना है कि उनकी एक किडनी का नाम राधा है और एक का कृष्ण। लोग उन्हें वृन्दावन में जाकर भी सुनते हैं और जो वहां तक नहीं जा पा रहे वो उन्हें ऑनलाइन सुनते हैं। अपने प्रवचन के दौरान प्रेमानंद जी ने बताया कि व्यक्ति कैसे धनी बन सकता है। उन्होंने कहा आप जिस भी भगवान् का नाम जप रहे हैं उनका नाम जपते रहिये और बुज़ुर्गों की सेवा करते रहिये आपको पुण्य अवश्य मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि आज हम सबकी बुद्धि भ्रष्ट होती जा रही है। लेकिन हमे माता पिता, गुरुजनों या आस-पार मौजूद किसी भी बुज़ुर्ग की सेवा करनी चाहिए। आप तन मन धन से अगर सेवा करेंगे तो आपको बी वो सबकुछ मिलेगा जो आप चाहते हैं। लोगो के मन में धनी बनने की चाहत है लेकिन उसके लिए जो करना चाहिए वो ये कर ही नहीं पाते। व्यक्ति धनी मन से ही बन पाता है अगर आपके पास सौ रूपए हैं तो आप अपने परिवार पर खर्च करने के बाद अगर 2 रूपए भी किसी ज़रूरतमंद की सेवा में लगते हैं तो आप निश्चित ही अमीर बन जाओगे। साधु सेवा, गौ सेवा, भगवत सेवा या किसी भी पशु पक्षी की सेवा पर लगाया हुआ आपका 2 रूपए आपके जीवन में 2 लाख रूपए की व्यवस्था करेगा। अगर आप जल्द अमीर बनना चचते हैं तो सेवा द्वारा आपको ये मेवा मिल सकता है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story