×

बालों में छुपे राज! बस इस तरह आप जान सकते हैं दिल की बात

बालों की परवाह किसी को कैसे ना हो। आखिर सुंदरता को निखारने में अहम किरदार जो निभाता है। बालों की बात करें तो सिर्फ लड़कियों की ही नहीं अब तो लड़के भी अपने बालों को लेकर बहुत सतर्क हो गए हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 17 April 2023 2:14 PM GMT
बालों में छुपे राज! बस इस तरह आप जान सकते हैं दिल की बात
X
बालों में छुपे राज! बस इस तरह आप जान सकते हैं दिल की बात

नई दिल्ली : बालों की परवाह किसी को कैसे ना हो। आखिर सुंदरता को निखारने में अहम किरदार जो निभाता है। बालों की बात करें तो सिर्फ लड़कियों की ही नहीं अब तो लड़के भी अपने बालों को लेकर बहुत सतर्क हो गए हैं। जिस तरह लड़कियां तरह-तरह की स्टाइल करती हैं उसी तरह अब तो ट्रेंड में लड़कों की भी हेयरस्टाइल कम नहीं है। और कम हो भी क्यों! जब बात बराबरी की करते हैं तो इसमें ही पीछे क्यों रहें।

यह भी देखें... पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होगा नया मोटर व्हीकल एक्ट: ममता बनर्जी

बचपन में नानी जबरदस्ती दो चोटी बंध देती थी, और तब हम लोग चिड़चिड़ाते थे कि नानी तो मेरे बालों के ही पीछे पड़ी रहती हैं। उनको तो यह भी अच्छा नहीं लगता था कि हम लोग बाल कटवाएं। और वो यह भी कहती थीं कि लंबे बाल तो लड़कियों की खूबसूरती की पहचान होते हैं।

लेकिन अब बड़ें में याद आती हैं नानी की वो बातें और वो चोटी करते समय की बातें। इसी तरह बालों को लेकर बड़ें-बूढ़ों की रोक-टोक तो लगभग घर-घर में सामान्य है। लेकिन क्या आपने ध्यान दिया है कि अपने लुक को चेंज करने के लिए सबसे पहले अपने हेयर स्टाइल के बारे में सोचते है।

क्योंकि बाल हमारे सुंदरता की पहचान जो होते हैं। हमारी रुप को निखारते जो है। एक और महत्वपूर्ण बात ये भी है कि बालों को संवारने का तरीका आपकी पर्सनालिटी के बारे में भी बताता है। एक पर्सनैलिटी रीडर को देखकर आपके निजी जीवन के तौर-तरीकों का आसानी से पता लगा सकते हैं। तो कुछ बातें आप भी जान ही लीजिए-

यह भी देखें... LoC पर हमले की साजिश: पाकिस्तान बना रहा खतरनाक प्लान, हाई अलर्ट पर सेना

छोटे बालों में स्टाइलिंग

यदि आप छोटे बालों में स्टाइलिंग पसंद करती हैं तो इससे साफ पता होता है कि आप बालों के जरिये अपने व्यक्तित्व को बयां करना चाहती हैं। इस तरह के बाल रखने वालों में कला के प्रति रुझान देखा जाता है।

इस तरह की हाई मेंटेनेंस स्टाइल आपकी अच्छी आर्थिक स्थिति की ओर भी इशारा करती है। पर, इसका दूसरा पहलू भी है। छोटे बाल आप में दबी असुरक्षा की भावना को भी दर्शाते हैं।

hairstyles

इससे यह भी पता चलता है कि आप समाज में खुद के लिए स्वीकृति चाहती हैं, साथ ही आपको खुद के प्रति दूसरों की राय भी चिंतित करती रहती है।

ज्यादा छोटे बालों वाली महिलाओं को खुद की भावनाओं के प्रति कम संवेदनशील माना जाता है। वहीं ,अगर आप ब्लंट कट रखती हैं तो समझा जाता है कि आप लॉजिक पर ज्यादा ध्यान देती हैं और सीधे मुद्दे की बात करती हैं।

यह भी देखें... पाकिस्तान नाकाम! भारत ने कर दिया ये हाल, जल्द होगा खात्मा

घुंघराले बाल या वेवी बाल

बाल अगर घुंघराले हैं और आप अपने बालों को खोलकर रखना पसंद करती हैं तो यह दर्शाता है कि आप मौज-मस्ती पसंद करती हैं। ऐसे लोगों को ऊर्जा से भरपूर और अधिक उत्साही माना जाता है।

वहीं इसी के साथ घुंघराले बाल वालों को भी मौज-मस्ती वाला माना जाता है, लेकिन इसके साथ ही उन्हें रचनात्मक और ख्वाबों में खोए रहने वाला भी समझा जाता है। ऐसे लोग अधिक कर्मठ और घूमना-फिरना पसंद करने वाले समझे जाते हैं।

curly hair

दूसरी ओर सीधे बाल बताते हैं कि आप सुलझी हुई और नियमों को मानने वाली महिला हैं। ऐसी महिलाओं को सामाजिक, शांत और ऐलिगेंट समझा जाता है।

यह भी देखें... मचेगा धमाल: स्त्री के अब राजकुमार राव Made In China में आएंगे नजर

बालों के रंग भी बताते हैं ये

बालों के सफेद होते ही अधिकतर लोग उन्हें डाई करना शुरू कर देते हैं। अगर आप अपने सफेद होते बालों से संतुष्ट होने वाली महिला हैं तो समझा जाता है कि आप लोगों की सोच पर ज्यादा गौर नहीं करतीं और जैसी हैं, वैसी ही दिखना अधिक पसंद करती हैं।

hair

वहीं अगर आप बालों के साथ प्रयोग करती रहती हैं, उन्हें डाई हैं तो आप अपनी इमेज के प्रति संवेदनशील समझी जाती हैं। यह दर्शाता है कि आप चीजों को अपने नियंत्रण में रखना पसंद करती हैं।

यह भी देखें... पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होगा नया मोटर व्हीकल एक्ट: ममता बनर्जी

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story