×

Shehnaaz Gill Lifestyle: शहनाज गिल क्या सच में जीतीं हैं एक सिंपल लाइफ? एक महीने की कमाई जानकार उड़ जायेंगे आपके होश

Shehnaaz Gill Lifestyle: आइये जानते हैं शहनाज गिल की लाइफस्टाइल और उनकी नेटवर्थ क्या है। साथ ही एक महीने में शहनाज़ कितना कमा लेतीं हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 10 May 2023 10:44 AM GMT
Shehnaaz Gill Lifestyle: शहनाज गिल क्या सच में जीतीं हैं एक सिंपल लाइफ? एक महीने की कमाई जानकार उड़ जायेंगे आपके होश
X
Shehnaaz Gill Lifestyle (Image Credit-Social Media)

Shehnaaz Gill Lifestyle: छोटे पर्दे और बड़े पर्दे दोनों पर खूबसूरती की कोई कमी नहीं है। अगर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो पंजाबी फिल्मों की एक से बढ़कर एक एक्ट्रेसस ने अपने अभिनय से दुनियाभर में नाम कमाया है। आज हम एक ऐसी ही पंजाबी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनका नाम शहनाज कौर गिल है। जिन्होंने पिछले कुछ सालों में लोगों के दिलों पर अपनी खूब पहचान बनाई है। टेलीविज़न रियलिटी शो बिग बॉस से शहनाज़ की पॉपुलैरिटी को रातों रात टॉप पर पंहुचा दिया। आइये जानते हैं शहनाज़ की लाइफस्टाइल और उनकी नेटवर्थ क्या है। साथ ही एक महीने में शहनाज़ कितना कमा लेतीं हैं।

शहनाज गिल की लाइफस्टाइल

शहनाज कौर गिल एक पंजाबी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडल डांसर और सिंगर भी हैं। उन्होंने बिग बॉस 13 में भाग लिया था। और इससे अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी केमिस्ट्री शुरू हुई, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया। फैंस ने इनकी जोड़ी को सिडनाज़ का नाम दिया। लेकिन अचानक ये जोड़ी टूट गयी और सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। जिसके बाद शहनाज़ काफी टूट गईं थीं लेकिन उन्होंने एक बार फिर अपने आप को खड़ा किया और वो अब काफी कॉंफिडेंट नज़र आतीं हैं। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनकही और अनसुनी बातें। साथ ही आपको ये भी बताते हैं कि शहनाज कैसे लाइफस्टाइल जीती हैं।

शहनाज़ का जन्म 27 जनवरी, 1993 में ब्यास, अमृतसर, भारत में हुआ था। उनके पिता का का नाम संतोख सिंह सुख और माँ का नाम परमिंदर कौर है। शहनाज़ का एक भाई भी है जिन्हे आपने बिग बॉस में फॅमिली एपिसोड में देखा होगा। जिनका नांम शाहबाज बादशा है। एक मध्यवर्गीय पंजाबी सिख परिवार में जन्मी, शहनाज़ गिल एक पंजाबी एक्ट्रेस हैं, वो "मझे दी जत्ती" नामक प्रसिद्ध वीडियो से प्रसिद्ध हुईं। वर्तमान में, शहनाज़ ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भी अभिनय किया है।

शहनाज गिल की नेट वर्थ 2023

एक रिपोर्ट के अनुसार, शहनाज़ गिल, जो मनोरंजन उद्योग में कई भूमिकाएँ निभाती हैं, की कुल संपत्ति लगभग $4 मिलियन है, जो लगभग 33 करोड़ रु. के बराबर है। वहीँ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शहनाज की सालाना आय 3 करोड़ रुपये से ज्यादा है और उसकी मासिक आय 25 लाख रुपये से अधिक है।

शहनाज गिल की नेट वर्थ ग्रोथ

शहनाज़ गिल की नेट वर्थ हर साल उनकी प्रतिभा और लोकप्रियता के कारण बढ़ी है।

2022 में नेट वर्थ: $ 3.5 मिलियन
2021 में नेट वर्थ: $ 2 मिलियन
2020 में नेट वर्थ: $ 1 मिलियन

शहनाज गिल की आय का स्रोत

अपने बेहतरीन अभिनय और मॉडलिंग करियर के अलावा, शहनाज़ गिल विभिन्न ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापनों से एक बड़ी रकम कमाती हैं। वो कथित तौर पर प्रति सोशल मीडिया पोस्ट के लिए 10 लाख रुपये चार्ज करती है। इसके साथ ही शहनाज ने हाल ही में यूट्यूब पर अपना खुद का चैट शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' भी लॉन्च किया जो शहनाज की कमाई का एक जरिया भी है।

शहनाज गिल की संपत्तियां

शहनाज गिल का अपना घर पंजाब में है। एक्ट्रेस ने अपने करियर की वजह से अपना बेस पंजाब से मुंबई शिफ्ट कर लिया था। वो हाल ही में मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट की मालकिन बनी हैं।

शहनाज गिल का कार कलेक्शन

हालाँकि शहनाज़ एक साधारण जीवन शैली का नेतृत्व करने में विश्वास करती हैं और अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं, लेकिन एक्ट्रेस एक किंग साइज लाइफ भी जीती हैं। शहनाज गिल के पास कई लग्जरी कारों की एक कतार हैं और कथित तौर पर उनके पास महंगी कारों का एक बड़ा कलेक्शन है। जिसमे शामिल हैं, ऑडी ए4, होंडा सिटी, रेंज रोवर एवोक और जगुआर एक्सजे।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story