×

Weight Loss Tips: आम को सही तरीके से खाने पर आपका वजन होगा कम, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Weight Loss with Mangoes: अगर हम आपसे कहें कि अब आप आम खाएंगे तो आपका वज़न कम होगा तो? आप ज़रूर हैरत में पड़ जायेंगे लेकिन ये सच है। आइये जानते हैं कैसे।

Shweta Shrivastava
Published on: 9 Jun 2023 3:49 AM GMT
Weight Loss Tips: आम को सही तरीके से खाने पर आपका वजन होगा कम, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
X
Weight Loss with Mangoes (Image Credit-Social Media)

Weight Loss with Mangoes: फलों का राजा आम इस समय बाज़ारों में खूब ज़ोरों शोरों में आया हुआ है। हर तरफ आम की खुशबू से मन उसकी ओर खींचा चला जाता है। लेकिन ऐसा मन जाता है कि आम वज़न को काफी तेज़ी से बढ़ाता है। जिसके चलते कई लोग इसे खाने से हिचकिचाते हैं। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि अब आप आम खाएंगे तो आपका वज़न कम होगा तो? आप ज़रूर हैरत में पड़ जायेंगे लेकिन ये सच है। आज हम आपको आम खाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आपका वज़न बढ़ने के बजाय कम होगा। आइये जानते हैं कैसे।

आम खाने से कम होगा आपका वज़न

आम का सेवन अक्सर वजन बढ़ने से जुड़ा होता है। ऐसे में जरूरी है कि आम को सही समय पर और सही तरीके से खाया जाए। आम कई प्रकार के आते हैं और इस समय मार्केट में काफी तेज़ी से बिक रहे हैं। आम को फलों का राजा माना जाता है, क्योंकि ये स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। आम अक्सर इस विचार से जुड़े होते हैं कि इनका सेवन करने से तेजी से वजन बढ़ता है। लेकिन आज हम इस अवधारणा को बदलने जा रहे हैं।

अगर सही समय पर और सही तरीके से आम खाया जाए तो आम वजन बढ़ने से रोक सकता है। आम में सभी आवश्यक विटामिन और खनिज मौजूद होते हैं। ये रक्त शर्करा के नियमन में भी सहायता करता है। 99 कैलोरी, 1.4 ग्राम प्रोटीन, 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 22.5 ग्राम चीनी, 2.6 ग्राम फाइबर, 67% विटामिन सी, 18% फोलेट, 10% विटामिन ए और 10% विटामिन ई सभी आम के एक कप डाइस में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, जिंक, आयरन और मैग्नीशियम की भी अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

मैंगो का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ये पता लगाने का एक तरीका है कि कोई भोजन आपके रक्त शर्करा के स्तर को कैसे प्रभावित कर सकता है। इसे 0 और 100 के बीच स्कोर किया जाता है। इस पैमाने पर, 55 से कम अंक प्राप्त करने पर भोजन को कम चीनी का माना जाता है। साथ ही इन खाद्य पदार्थों को मधुमेह रोगियों के लिए स्वस्थ माना जाता है। आम का जीआई रैंक 51 है, जो इसे मधुमेह रोगियों द्वारा सेवन के लिए उपयुक्त बनाता है।

वजन घटाने के लिए आम का सेवन

सेवन कम करें

आम फाइबर और सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं; अगर आप अपना वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं, तब भी आप उन्हें खा सकते हैं, लेकिन ऐसा कम मात्रा में करें। अधिक मात्रा में आम का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है।

खाने के बाद कभी भी आम का सेवन न करें

अकसर लोग आम को डेजर्ट के रूप में खाना पसंद करते हैं और खाने के बाद आम का सेवन करते हैं जो बिलकुल गलत है। दरअसल ऐसा करने से आपके शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा हो सकती है। दोपहर में आम का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है। आप चाहें तो आम को स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं।

नाश्ते के रूप में सेवन करें

एक कटोरी आम को नाश्ते के रूप में खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आम में बड़ी मात्रा में डायटरी फाइबर होता है। आम आपको अधिक ऊर्जावान महसूस करने में भी मदद करता है। आम एक बेहतरीन प्री-वर्कआउट मील है।

आम को फल के रूप में सेवन करें

मैंगो जूस या मैंगो स्मूदी बनाने के बजाय सिर्फ पूरा फल खाइए। रस उत्पादन के दौरान आम के रेशे पूरी तरह से नष्ट हो जाते हैं।

नोट-इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। न्यूज़ट्रैक इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story