×

World Hello Day: इन देशों में ऐसे करते हैं अभिवादन, यहां है बिल्कुल अलग तरीका

 भारत में किसी से मिलने पर उनके पैर छूकर या हाथ जोड़कर नमस्ते करके अभिवादन किया जाता है। नमस्कार शब्द एक संस्कृत शब्द है, जो कि संस्कृत के नम: शब्द से लिया गया है, जिसका मतलब होता है प्रणाम करना।

Shreya
Published on: 21 Nov 2020 2:00 PM GMT
World Hello Day: इन देशों में ऐसे करते हैं अभिवादन, यहां है बिल्कुल अलग तरीका
X
World Hello Day: इन देशों में ऐसे करते हैं अभिवादन, यहां है बिल्कुल अलग तरीका

लखनऊ: जब हम किसी से भी मिलते हैं तो सबसे पहले अभिवादन करते हैं यानी हैलो, नमस्ते। ये एक ऐसा तरीका है, जिससे हम एक-दूसरे के प्रति सम्मान जताते हैं। आजकल सबसे आम तरीका हो गया एक दूसरे से हाथ मिलाकर हैलो करने का। वहीं भारत में किसी से मिलने पर उनके पैर छूकर या हाथ जोड़कर नमस्ते करके अभिवादन किया जाता है।

क्यों किया जाता है नमस्ते

ऐसा माना जाता है कि सभी व्यक्ति के अंदर परमात्मा का निवास होता है, जिसे हम आत्मा के रूप में जानते हैं और नमस्कार या नमस्ते करते समय एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की आत्मा का अभिनन्दन और नमस्कार करती है। बता दें कि नमस्कार शब्द एक संस्कृत शब्द है, जो कि संस्कृत के नम: शब्द से लिया गया है, जिसका मतलब होता है प्रणाम करना।

यह भी पढ़ें: फूलगोभी के गजब फायदे: सर्दियों में जरूर खाएं, ये परेशानियां होती हैं दूर

लेकिन ये तो हो गया भारत में अभिवादन (Greeting) करने का तरीका, जिसका इस्तेमाल कोरोना काल में अभिवादन के लिए पूरी दुनिया में किया जा रहा है। लेकिन क्या आपको दुनिया भर के अलग-अलग देशों के अभिवादन का तरीका पता है। अगर नहीं तो चलिए हम आपको आज कुछ दिलचस्प अभिवादन के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं-

न्यूजीलैंड-

यहां अभिवादन करने के पारंपरिक तरीके को होन्गी कहते हैं। इसके अनुसार जब दो लोग मिलते हैं तो आपस में नाक से दूसरे की नाक रगड़ते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह लंबी सांसों की कामना का प्रतीक होता है।

यह भी पढ़ें: इसलिए लड़कियों की नहीं होतो शादी, वजह आपके होश उड़ा देगी

तुवालु-

यहां पर अभिवादन करने का तरीका बेहद अलग है। भले ही इस बारे में पढ़कर आपको थोड़ा सा अजीब लगे, लेकिन यहां के लोग एक दूसरे से चेहरा चिपका कर एक दूसरे को सूंघते हैं। जी हां, यहां पर इस तरह से अभिवादन किया जाता है और इस प्रथा को सोगी कहा जाता है।

केन्या-

केन्या में अभिवादन का तरीका बेहद दिलचस्प है और बाकी दुनिया की तुलना में सबसे लंबा भी होता है। यहां पर मासई आदिवासी समुदाय के लोग अपने मेहमान के स्वागत में अदामु नृत्य पेश करते हैं। यही नहीं नृत्य से पहले केन्या में कोई कहानी भी सुनाई जाती है और फिर घेरे में कूदा जाता है। इसमें सभी ऊंचे से ऊंचा कूदने की कोशिश करते हैं।

यह भी पढ़ें: सावधान हेडफोन से: भयानक बीमारी दे रहा ये, अगर बचना है तो करें यह काम

फिलिपिंस-

यहां पर लोग अपने छोटे या बड़े व्यक्तियों के सामने झुक कर उनके हाथों पर अपना माथा रगड़ते हैं। वहीं बड़े मानो पो कहकर उन्हें आशीर्वाद देते हैं।

तिब्बत-

भले ही हमारे और अन्य देशों में किसी के सामने जीभ निकालना, चिढ़ाने के तौर पर देखा जाता है, लेकिन तिब्बत में यह अभिवादन करने का तरीका है। यहां पर इसी तरह से मेहमान का अभिवादन या स्वागत करते हैं।

यह भी पढ़ें: दुनिया के 5 अजूबे: इन्हें देख कर हिल उठेगा दिमाग, सब एक से बढ़ कर एक

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story