×

मायावती से सीखे योगी सरकार, सतीश चंद्र का बयान

जन-जन का विकास बहन जी की हाथों में है। गोविंद नगर प्रत्याशी देवी प्रसाद तिवारी पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। इनको हर हाल में जिताने की जिम्मेदारी आप सभी की है। चुनाव से प्रत्तेक बूथ पर जाकर जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है।

Manali Rastogi
Published on: 2 Sep 2019 6:06 AM GMT
मायावती से सीखे योगी सरकार, सतीश चंद्र का बयान
X
मायावती से सीखे योगी सरकार, सतीश चंद्र का बयान

कानपुर: बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने प्रदेश की योगी सरकार पर जोरदार प्रहार किया है। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार को बसपा सुप्रीमों से सीखने की जरूरत है कि सरकार कैसे चलाई जाती है। प्रदेश में अपराध और अपराधियों का बोलबाला है। विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए 2022 की तैयारियों में जुटना है।

यह भी पढ़ें: कॉन्सुलेर एक्सेस: जाधव से मिलने पहुंचे भारतीय डिप्टी हाई कमिश्नर

रविवार को बसपा ने विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस मौके पर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके साथ ही प्रदेश आध्यक्ष मुनकाद अली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर के कुशवाहा, मुख्य जोन इंचार्ज नौशाद अली समेत कानपुर बुंदेलखंड के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

होने वाले हैं उपचुनाव

कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने है। बहुजन समाज पार्टी ने गोविंद नगर विधानसभा सीट से पूर्व कांग्रेसी नेता देवी प्रसाद तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। दरसल देवी प्रसाद तिवारी राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा के संमधी है। चुनावों की तारीखों के एलान के बाद सतीश चंद्र मिश्रा खुद चुनावी प्रचार प्रसार की कमान संभालेंगे। इस दौरान वो खुद कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें: कश्मीर में फायरिंग शुरु! लगातार हो रही गोलीबारी में भारतीय जवान शहीद

सतीश चंद्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन समाजपार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सर्वसमाज के लोगो को संगठित कर के चल सकती है। दलित समाज, पिछड़ा समाज, मुस्लिम समाज का मान सम्मान बसपा की सरकार में सुरक्षित है।

पार्टी ने किया बेहतर प्रर्दशन

उन्होंने कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं के बल पर 2019 लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रर्दशन किया है, जिसे ध्यान में रखते हुए बहन जी ने उपचुनाव लड़ने का फैसला किया है। हमें उपचुनाव में भी अच्छा प्रर्दशन करना है। इसके बाद संगठन और मजबूती देने के साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार बनवानी है।

यह भी पढ़ें:Birthday Special: नफरत थी राजकपूर से इन्हें, कुछ ऐसा था 1 रु का ये किस्सा

प्रदेश सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आप लोगों की है। वर्तमान सरकार हर मुद्दे पर विफल रही है। तोड़ने की राजनीति करने वालो की पोल खोलने की जरूरत है। भोलीभाली जनता को गुमराह किया जा रहा है हमें उन्हे सचेत करना है। इसके साथ ही जनता को यह भी बताना है कि प्रदेश की जनता बसपा की सरकार में सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें: 139 आतंकी ढ़ेर! भारतीय सेना का ऐसा रहा 8 महीना, खो दिये कई जवान

जन-जन का विकास बहन जी की हाथों में है। गोविंद नगर प्रत्याशी देवी प्रसाद तिवारी पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। इनको हर हाल में जिताने की जिम्मेदारी आप सभी की है। चुनाव से प्रत्तेक बूथ पर जाकर जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। प्रदेश में पार्टी के पक्ष में माहौल है, जनता बदलाव चाह रही है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story