×

येदियुरप्पा की कुर्सी पर संकट के बादल! मंत्रियों ने की बैठक, बनाई आगे की रणनीति

बीते दिन कई दिनों से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को हटाकर राज्य में नेतृत्व परिवर्तन करेगी। इन सभी अटकलों के बीच बीती रात बेंगलुरु में करीब पांच मंत्रियों ने पूरे मसले पर मंथन किया।

Shreya
Published on: 23 Sep 2020 5:09 AM GMT
येदियुरप्पा की कुर्सी पर संकट के बादल! मंत्रियों ने की बैठक, बनाई आगे की रणनीति
X
येदियुरप्पा की कुर्सी पर संकट, मंत्रियों ने की बैठक

बेंगलुरु: बीते दिन कई दिनों से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को हटाकर राज्य में नेतृत्व परिवर्तन करेगी। हालांकि भाजपा ने येदियुरप्पा की मुख्यमंत्री पद की कुर्सी से विदाई करने की खबरों का खंडन किया है। इन सभी अटकलों के बीच बीती रात बेंगलुरु में करीब पांच मंत्रियों ने पूरे मसले पर मंथन किया।

येदियुरप्पा को हटाए जाने के बाद की रणनीति पर चर्चा

इस बैठक में पांच अन्य मंत्री भी शामिल हुए थे। इसमें येदियुरप्पा को हटाने जैसी स्थिति बनने पर उसके बाद की रणनीति पर चर्चा की गई। यह बैठक कर्नाटक सरकार में मंत्री सुधाकर के आवास पर हुई। इस बैठक में सुधाकर के अलावा बीएस पाटिल, आनंद सिंह, सोमशेखर, नागेश ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें: बिहार के DGP गुप्तेश्वर ने लिया VRS, अब इस पार्टी के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

इन मंत्रियों का भविष्य संकट में

आपको बता दें कि ये सभी विधायक येदियुरप्पा के भरोसे पर ही भारतीय जनता पार्टी के साथ आए थे, जिन्हें बाद में पार्टी में मंत्री पद दिया गया था। लेकिन अगर अब येदियुरप्पा को ही मुख्यमंत्री पद से हटाया जाता है तो इन सभी के भविष्य पर भी संकट आ सकता है। ऐसे में इन्होंने बैठक कर येदियुरप्पा को हटाने जैसी स्थिति बनने पर उसके बाद की रणनीति पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें: पूनम पांडे की शादी के 13 दिन: हनीमून पर ही पति ने की मारपीट, हुआ गिरफ्तार

BS Yeddyurappa कर्नाटक से सीएम पद से होगी येदियुरप्पा की विदाई (फोटो- सोशल मीडिया)

क्या हैं अटकलें?

दरअसल, कर्नाटक में कई स्थानीय मीडिया में मुख्यमंत्री पद से येदियुरप्पा की विदाई होने की बातें कही गई थीं। लेकिन इन खबरों को भाजपा ने सिरे से खारिज कर दिया है। राज्य भाजपा के प्रवक्ता कैप्टन गणेश कार्णिक ने कहा कि भाजपा इस खबर का दृढ़ता से खंडन करती है। हम स्पष्ट रूप से कहते हैं कि ऐसी खबर बिल्कुल बेबुनियाद, गुमराह करने वाली और सच्चाई से दूर है।

यह भी पढ़ें: LAC विवाद: भारत की रणनीति के आगे चीन की हार, ड्रैगन ने मानी ये बात

बढ़ती उम्र या मंत्रियों की नाराजगी बनी वजह?

ऐसा कहा जा रहा था कि येदियुरप्पा की उम्र को देखते हुए भाजपा आने वाले दिनों में नेतृत्व परिवर्तन कर सकती है। अटकलें ये भी थीं कि मुख्यमंत्री को दिसबंर तक सीएम की कुर्सी से हटाया जा सकता है। उनकी बढ़ती उम्र के साथ कई विधायक और मंत्रियों की नाराजगी को भी उनको हटाने के पीछे की वजह बताई जा रही है। साथ ही भाजपा अभी से नेतृत्व बदलकर आने वाले विधानसभा चुनाव पर नजर बना रही है।

यह भी पढ़ें: चमत्कारी दिन: सप्ताह के इस ‘वार’ को करेंगे ये काम, तो किस्मत रहेगी मेहरबान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story