×

राम सियासत से उलट अखिलेशः चुनावी मोड में आई सपा, नेता कर रहे ये काम

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी किसी तरह से पीछे नहीं रहना चाहते हैं।

Shreya
Published on: 13 Aug 2020 6:49 AM GMT
राम सियासत से उलट अखिलेशः चुनावी मोड में आई सपा, नेता कर रहे ये काम
X
Akhilesh Yadav

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी किसी तरह से पीछे नहीं रहना चाहते हैं। यूपी में राम पर जारी सियासत के बीच अखिलेश यादव ने कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर साझा की। जिसमें वो अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ नजर आ रहे हैं और उनके पीछे श्रीकृष्ण की एक बड़ी-सी मूर्ति दिखाई दे रही है। यह मूर्ति अखिलेश अपने परिवार के पैतृक गांव सैफई में बनवा रहे हैं।

तस्वीर को शेयर कर दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने अपने कैप्शन में लिखा कि ‘जय कान्हा जय कुंजबिहारी जय नंद दुलारे जय बनवारी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सबको अनंत शुभकामनाएं।’

यह भी पढ़ें: नृत्य गोपाल दास की तबियत बिगड़ी, लगाया गया ऑक्सीजन मास्क,ऐसी है हालत

51 फीट ऊंची होगी कृष्ण की मूर्ति

जहां पर एक ओर यूपी में राम और परशुराम पर राजनीति जारी है तो वहीं इस बीच अखिलेश यादव ने यदुवंश के कहलाए जाने वाले कृष्ण की मूर्ति पर काम आगे बढ़ाकर अलग रास्ता पकड़ लिया है। वहीं अखिलेश यह कई बार कह भी चुके हैं कि सभी विष्णु के अवतार हैं और हम हर किसी की पूजा करते हैं। सैफई में बनने वाली कृष्ण की ये मूर्ति लगभग बनकर तैयार भी हो चुकी है। ये करीब 51 फीट ऊंची है।

यह भी पढ़ें: टिकटाकियों के लिए बड़ी खबरः हो सकती है फिर एंट्री, रिलायंस का हो सकता है बैनर

महाभारत के युद्ध जैसा स्वरूप

इसमें कृष्ण रथपाणी की मुद्रा में दिखाई पड़ रहे हैं। कृष्ण की इस मूर्ति का ये वजन करीब 60 टन है। इसे सैफई के एक स्कूल के प्रांगण में बनाया जा रहा है। वहीं इस मूर्ति के आसपास कुरुक्षेत्र में हुए महाभारत के युद्ध जैसा स्वरूप दिया जाएगा। जिसमें कृष्ण हाथ में चक्र लिए हुए संबोधन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दहशत के 41 मिनट: हत्यारों से जूझते रहे पति-पत्नी, बेरहमी से हुई मौत

lord-parshurama

लखनऊ में SP लगवाएगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा

बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों का सम्मान बढ़ाने के लिए भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाने की बात कही थी। जानकारी के मुताबिक, भगवान परशुराम की ये प्रतिमा यूपी की सबसे बड़ी और भव्य प्रतिमा होगी। इस प्रतिमा की ऊंचाई 108 फिट होगी, जो राजधानी लखनऊ में लगाई जाएगी। समाजवादी पार्टी की तरफ से इसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है। इस प्रतिमा का निर्माण परशुराम चेतना पीठ ट्रस्ट के तहत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कश्मीर में चीन का गंदा खेल, आतंक फैलाने के लिए कर रहा पाक की मदद

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story