×

राजस्थान की लड़ाई को दिल्ली लेकर जाएंगे गहलोत, राष्ट्रपति से लगाएंगे गुहार

अशोक गहलोत गुट द्वारा शुक्रवार को राजभवन में धरना देने के बाद भी अगर उन्हें लगता है कि उनकी मांगें अनदेखी की जा रही हैं तो फिर कांग्रेस दिल्ली का रुख कर सकती है।

Shreya
Published on: 24 July 2020 12:49 PM GMT
राजस्थान की लड़ाई को दिल्ली लेकर जाएंगे गहलोत, राष्ट्रपति से लगाएंगे गुहार
X
Rajasthan CM Ashok Gehlot

जयपुर: राजस्थान में जारी सियासी संग्राम अब जयपुर से दिल्ली तक पहुंच सकता है। अशोक गहलोत गुट द्वारा शुक्रवार को राजभवन में धरना देने के बाद भी अगर उन्हें लगता है कि उनकी मांगें अनदेखी की जा रही हैं तो फिर कांग्रेस दिल्ली का रुख कर सकती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके गुट के विधायक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समक्ष गुहार लगाएंगे। इसके साथ ही कहा यह भी जा रहा है कि गहलोत गुट सड़क पर भी उतर सकता है।

राजभवन पहुंचा अशोक गहलोत का गुट

राजस्थान हाईकोर्ट से निराशा हाथ लगने के बाद अब अशोक गहलोत का गुट राजभवन पहुंचा है। राज्यपाल कलराज मिश्रा ने राजभवन पहुंचे गहलोत गुट के विधायकों से मुलाकात की। बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके गुट के विधायकों की मांग है कि राज्यपाल विधानसभा का सत्र बुलाएं। विधायकों से मुलाकात कर राज्यपाल ने कहा कि हमने आपकी मांग सुन ली है। मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।

यह भी पढ़ें: मचेगी तबाहीः अगर रूस और अमेरिका में छिड़ा अंतरिक्ष में स्टार वार

संवैधानिक संस्थाओं का टकराव नहीं होना चाहिए

उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का टकराव नहीं होना चाहिए। विचार-विमर्श के लिए वक्त चाहिए। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस विधायकों ने राजभवन परिसर में गहलोत के समर्थन में नारेबाजी की। गहलोत सरकार का कहना है कि कैबिनेट द्वारा प्रस्ताव पास कर दिया गया है तो राज्यपाल को विधानसभा सत्र बुलवाना होगा।

यह भी पढ़ें: जला लाशों का ढेर: एक साथ 50 मरीजों का हुआ श्वाहा, ये है प्रशासन का हाल

मुख्यमंत्री गहलोत राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वहीं इस पूरे मसले पर सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि वो तुरंत विधानसभा सत्र बुलाएं। जिसमें कोरोना संकट और लॉकडाउन पर चर्चा हो सके। राज्यपाल ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। CM गहलोत ने बताया कि हमने रात को चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि ऊपर से दबाव होने के कारण वो विधानसभा सत्र बुलाने का निर्देश नहीं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बीमार वरवर रावः जनकवि या अरबन नक्सल, आजादी से सरकार बेचैन क्यों

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर साधा निशाना

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा कि “गुंडागर्दी” भाजपा कर रही है। क्या गवर्नर Article 174 में विधान सभा सत्र बुलाने से इंकार कर सकते है? जब कांग्रेस सरकार विधान सभा सत्र बुलाना चाहती है तो भाजपा भाग क्यों रही है? कब तक जनमत का चीरहरण करोगे? उन्होंने गजेंद्र सिंह शेखावत के एक ट्वीट का जवाब देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है।

यह भी पढ़ें: अब ऐसे बैठना पड़ेगा बाइक पर: बदल गए सारे नियम, गाइडलाइन जारी



राजस्थान में फ्लोर टेस्ट नहीं करायेंगे

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मप्र में फ्लोर टेस्ट की जल्दी थी,

— क्योंकि विधायक बीजेपी के क़ब्ज़े में थे।

राजस्थान में फ्लोर टेस्ट नहीं करायेंगे,

— क्योंकि विधायक कांग्रेस के साथ हैं..!

“लोकतंत्र का चीरहरण जारी है”......

यह भी पढ़ें: बंद होंगे हुक्का बारः कोर्ट की है तीखी नजर, बहुत रोचक है हुक्के का शाही सफर



यह भी पढ़ें: चीन का काल हैं हैमर मिसाइलेंः कहीं भी किसी भी हालात में दुश्मन को करेंगी टारगेट

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story