×

विकास पर छिड़ी जंग: कांग्रेस ने बताया प्रायोजित सरेंडर, लगाया ये बड़ा आरोप

कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में गिरफ्तार कर लिया गया।

Shreya
Published on: 9 July 2020 8:35 AM GMT
विकास पर छिड़ी जंग: कांग्रेस ने बताया प्रायोजित सरेंडर, लगाया ये बड़ा आरोप
X

भोपाल: कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पहले ऐसा कहा जा रहा था कि विकास दुबे महाकाल मंदिर में पहुंचा और फिर उसने खुद पुलिस को सरेंडर कर दिया। वहीं उसकी गिरफ्तारी की खबर आने के बाद से इस पर सियासत भी अब तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें: विकास पर बड़ा खुलासा: कल रात महाकाल मंदिर में हुई मीटिंग, क्या DM-SP थे इसमे शामिल

कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में भी हलचल बढ़ गई है। विपक्षी दल कांग्रेस ने विकास दुबे के सरेंडर के बहाने बीजेपी पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्गज कांग्रेस दिग्विजय सिंह ने इस सरेंडर को प्रायोजित बताते हुए, न्यायिक जांच की मांग की है। साथ ही इसमें मध्य प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के शामिल होने का आरोप भी लगाया है।

यह भी पढ़ें: अकेले लड़ी बूढ़ी मां: बेटा न होता लापता तो उसकी जाती जान, बताई पूरी कहानी

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया ये ट्वीट

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह तो उत्तरप्रदेश पुलिस के एनकाउंटर से बचने के लिए प्रायोजित सरेण्डर लग रहा है। मेरी सूचना है कि मध्यप्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के सौजन्य से यह संभव हुआ है। जय महाकाल।



न्यायिक जांच की मांग

वहीं अपने अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि मैं शिवराज जी से विकास दुबे की गिरफ़्तारी या सरेंडर की न्यायिक जांच की मांग करता हूं। इस कुख्यात गैंगस्टर के किस किस नेता व पुलिसकर्मियों से सम्पर्क हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। विकास दुबे को न्यायिक हिरासत में रखते हुए इसकी पुख़्ता सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए ताकि सारे राज़ सामने आ सकें।



यह भी पढ़ें: सोने के दाम ने चौंकाया: इतना हो गया सस्ता, उछाल-गिरावट के सारे अपडेट यहां

पूर्व CM कमलनाथ ने कहा साजिश की आ रही बू

वहीं, दूसरी ओर कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि यूपी के कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर , 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे के उज्जैन में महाँकाल मंदिर में ख़ुद सरेंडर करने की घटना की उच्चस्तरीय जाँच होना चाहिये। इसमें किसी बड़ी सियाशी साज़िश की बू आ रही है।



प्रदेश में वापस लौटने लगे माफिया

उन्होंने आगे कहा कि हमने हमारी सरकार में माफ़ियाओ के ख़िलाफ़ सतत बड़ा अभियान चलाया , जिसके कारण माफिया प्रदेश छोड़कर चले गये और अब भाजपा सरकार आते ही माफिया वापस प्रदेश लौटने लगे है।प्रदेश माफियाओ की सुरक्षित शरणस्थली बनता जा रहा है।



यह भी पढ़ें: बंदर संभालते हैं 3000 करोड़ रुपये का बिजनेस, अब कारोबार पर आया संकट

बता दें कि उत्तर प्रदेश की सियासत में भी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। इस क्रम में अखिलेश यादव ने सवाल खड़ा किया है कि यह गिरफ्तारी है या फिर आत्मसमर्पण साफ करें।

अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश दुबे ने ट्वीट करते हुए कहा है कि सरकार यह साफ करे कि विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया है या उसने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने इस सवाल के साथ ही मांग की है कि विकास दुबे की सीडीआर सार्वजनिक की जाए।



यह भी पढ़ें: बंदर संभालते हैं 3000 करोड़ रुपये का बिजनेस, अब कारोबार पर आया संकट

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story