×

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में हुआ 'लैला मैं लैला...' पर डांस, बीजेपी ने कसा तंज

बीजेपी सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि किसान बिल के विरोध में भीड़ जुटाने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

Aditya Mishra
Published on: 21 Feb 2021 9:02 AM GMT
कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में हुआ लैला मैं लैला... पर डांस, बीजेपी ने कसा तंज
X
दरअसल झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुकडू हाट मैदान में 18 फरवरी को किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस ने शनिवार को जन आक्रोश रैली का आयोजन किया था।

सरायकेला: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन आज के दिन भी जारी है। आम आदमी पार्टी(आप) से लेकर टीएमसी समेत कई अन्य दलों के नेताओं ने किसान आंदोलन को अपना समर्थन दे रखा है।

कांग्रेस पार्टी तो किसान आंदोलन के समर्थन में राजस्थान से लेकर दिल्ली तक जगह-जगह सभाएं कर रही हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध जताने के लिए जगह-जगह जनाक्रोश रैली का भी आयोजन किया जा रहा है। लेकिन

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले से जनाक्रोश रैली की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी की खूब किरकिरी हो रही है। साथ ही विरोध जताने के तरीके पर भी अब सवाल उठने लगे हैं।

ये भी पढ़ेःसोशल मीडिया पर मीम्स का आया सैलाब, श्वेता की वायरल टॉक पर सब हुए हैरान



क्या है ये पूरा मामला

दरअसल झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुकडू हाट मैदान में 18 फरवरी को किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस ने शनिवार को जन आक्रोश रैली का आयोजन किया था।

इस रैली में कांग्रेस के मंच पर डांसर के ठुमके से पूरी पार्टी की फजीहत हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि जन आक्रोश रैली में उस दिन बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस विधायक दल के नेता सह राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

हालांकि डांस को लेकर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कहीं से भी पार्टी के कोई वरिष्ठ नेता नहीं दिख रहे हैं। लेकिन मंच पर कई महिलाएं भी दिख रही हैं। कई स्थानीय नेता भी हैं।

ये भी पढ़ेंः कुएं में फंसा मजदूर: जान बचाने के लिए लगाया विज्ञान का ये नियम, देखें वीडियो

Congress कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में हुआ 'लैला मैं लैला...' पर डांस, बीजेपी ने कसा तंज(फोटो:सोशल मीडिया)

'लैला मैं लैला, ऐसी हूं लैला' गाने पर बार बाला ने लगाए ठुमके

वायरल वीडियो में फिल्मी गीत 'लैला मैं लैला, ऐसी हूं लैला...' पर एक युवती डांस कर रही है। मंच के पीछे कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली का पोस्टर टंगा है। यह वीडियो झारखंड में बहुत वायरल हो रहा है।

बीजेपी सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह ने कांग्रेस पर कसा तंज

वहीं बीजेपी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं को आड़े हाथों लिया है। बीजेपी सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि किसान बिल के विरोध में भीड़ जुटाने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे।

ये भी पढ़ेःकुएं में फंसा कोबराः बचाने के लिए कूद पड़ा युवक, वायरल हुआ वीडियो

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story