×

सिंधिया की महंगी कारें: लाइफ स्टाइल देखकर आपके होश उड़ जाएंगे

ज्योतिरादित्य सिंधिया एक राजघराने से ताल्लुक रखते हैं और उनके पहनावे और ठाठ बाट से उनकी रईसी साफ तौर पर झलकती भी है। राजनीति के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ की भी हर जगह काफी चर्चा हो रही है।

Shreya
Published on: 12 March 2020 11:00 AM GMT
सिंधिया की महंगी कारें: लाइफ स्टाइल देखकर आपके होश उड़ जाएंगे
X

लखनऊ: ज्योतिरादित्य सिंधिया अब भगवा हो गए हैं। 18 साल कांग्रेस के साथ जुड़े रहने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। इसके बाद से ही बाद मध्य प्रदेश की सियासत में उथल-पुथल मच गई है। बता दें कि सिंधिया समेत 22 विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

राजनीति गलियारों में मची हलचल

BJP ज्वाइन करते हुए उन्होंने कहा था कि अब कांग्रेस पहले जैसी नहीं रही और अब इस संगठन में रह कर समाज सेवा का लक्ष्य नहीं पूरा हो सकता था। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि देश का भविष्य PM नरेंद्र मोदी के हाथों में एकदम सुरक्षित है। कांग्रेस छोड़ने के उनके इस फैसले ने राजनीति गलियारों में हलचल मचा दी है। जहां देखो वहां ज्योतिरादित्य सिंधिया की चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें: Me Too के शिकार हुए हॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता

बताते चलें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया एक राजघराने से ताल्लुक रखते हैं और उनके पहनावे और ठाठ बाट से उनकी रईसी साफ तौर पर झलकती भी है। राजनीति के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ की भी हर जगह काफी चर्चा हो रही है। 374 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक ज्योतिरादित्य सिंधिया को राजनीति के अलावा कारों का भी शौक रखते हैं। उनके पास जो गाड़ियां हैं, उनकी कीमत करोड़ों में है। साथ ही कई खासियतों से युक्त है। तो आज हम आपको उनके कुछ खास कारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

BMW Isetta

ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास एक पैतृक BMW कार भी है। जिसकी कीमत 50 से 55 हजार अमेरिकी डॉलर है, यानि कि करीब 40 लाख रुपये से ज्यादा। BMW Isetta, इटैलियन डिजाइन वाली एक माइक्रो कार है, जिसको अलग-अलग देशों में लाइसेंस के तहत तैयार किया गया है। इसका स्ट्रकचर अंडे के आकार है और इसमें बुलबुले जैसी खिड़कियां हैं, जिस वजह से इसे बबल कार भी कहा जाता है। बता दें कि BMW Isetta को अप्रैल 1955 में पेश किया गया था।

यह भी पढ़ें:सामने आए सैफ के राजकुमार, लड़कियों में तैमूर से ज्यादा है चर्चा में

Land Rover Range Rover

ज्योतिरादित्य सिंधिया अक्सर दिल्ली में अपनी कार Land Rover Range Rover SUV में सवारी करते हुए नजर आते हैं। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। इस कार में 4999 cc के 8-सिलेंडर वाले इंजन हैं। इसके अलावा इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया गया है। इस कार की टॉप स्पीड 225 किलोमीटर प्रति घंटा है। Land Rover Range Rover SUV महज 5.8 सेकेंड के अंदर ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

यह भी पढ़ें:रजनीकांत की पॉलिटिक्स में एंट्री, सीएम बनने को लेकर कही ये चौंकाने वाली बात

Tata Safari

ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव प्रचार के दौरान सबसे ज्यादा Tata Safari की ही सवारी करते देखे गए हैं। चूंकि चुनाव प्रचार के लिए सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी जाना पड़ता है, इसलिए ये कार काफी फायदेमंद और कम्फर्टेबल रहती है। ये कार खराब सड़कों पर भी आसानी से दौड़ती है।

Tata Safari SUV में 2179 cc का 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 138 bhp का पावर और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है। इस SUV में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी दिया जाता है। साथ ही इसमें पावर स्टीयरिंग, एसी, पावर विंडो, पावर ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अगर सेफ्टी की बात की जाए तो यह कार में एयरबैग, ABS से लैस है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। हालांकि अब इस कार को कंपनी ने बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें: सिंगर सोनू निगम की बड़ी मुसीबत, फंसी हैं इनकी 53 एकड़ की जमीन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story