×

India vs England 4th Test Day 2: भारत ने ली 89 रनों की लीड, पंत ने बनाए शानदार 101 रन 

स्टंप्स तक भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाए हैं। सुंदर 60 और अक्षर 11 रन पर नाबाद लौटे। आखिरी सेशन में भारत ने 141 रन बनाए। इस दौरान उसने सिर्फ एक विकेट खोया। आउट होने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत रहे। उन्होंने 101 रन बनाए।

SK Gautam
Published on: 5 March 2021 8:29 AM GMT
India vs England 4th Test Day 2: भारत ने ली 89 रनों की लीड, पंत ने बनाए शानदार 101 रन 
X
India vs England Score 4th Test Day 2 Live: पंत लौटे पवेलियन, सुंदर ने बनाया अर्धशतक

अहमदाबाद: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन था। बता दें कि इंग्लैंड ने पहली पारी में 205 रन बनाए हैं। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं, इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 55 रन बनाए। जवाब में भारत ने खेल खत्म होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाए। ऋषभ पंत ने शानदार 101 रनों की पारी खेली। इसी के साथ भारत ने इंग्लैंड पर 89 रनों की लीड ले ली है।

स्टंप्स तक भारत का स्कोर 294-7

स्टंप्स तक भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाए हैं। सुंदर 60 और अक्षर 11 रन पर नाबाद लौटे। आखिरी सेशन में भारत ने 141 रन बनाए। इस दौरान उसने सिर्फ एक विकेट खोया। आउट होने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत रहे। उन्होंने 101 रन बनाए।

सुंदर ने बनाया करियर का तीसरा अर्धशतक

वॉशिंगटन सुंदर ने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक बनाया है। वह 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। सुंदर के साथ अक्षर पटेल खेल रहे हैं। वो 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर 276- 6 है। भारत ने इंग्लैंड पर 71 रनों की लीड ले ली है।

एंडरसन का शिकार बने पंत

ऋषभ पंत शतक बनाने के बाद आउट हो गए हैं। वो 101 रन बनाकर आउट हुए। जेम्स एंडरसन की गेंद पर जो रूट ने उनका कैच पकड़ा। 259 के स्कोर पर भारत को सातवां झटका लगा है।

ये भी देखें: OMG! 931 मिलियन टन भोजन की होती है बर्बादी, देखें UNEP का चौकाने वाला रिपोर्ट

पंत की धमाकेदार पारी

ऋषभ पंत ने टेस्ट करियर का तीसरा शतक जड़ा है। उन्होंने जो रूट की गेंद पर छक्का मारकर शतक पूरा किया। पंत ने 116 गेंदों में शतक जड़ा। उनका साथ सुंदर दे रहे हैं, जो 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। भारत का स्कोर 259-6 है।

भारत ने इंग्लैंड के स्कोर को किया पार

भारत इंग्लैंड के 205 के स्कोर से आगे निकल गया है। उसने 6 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं। पंत 66 और सुंदर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 63 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

भारत का स्कोर 197-6

76 ओवर के बाद भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिए हैं। पंत 55 और सुंदर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बी 51 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

ये भी देखें: विकास दुबे ने US आर्मी की राइफल से चलाई थी गोलियां, प्रथम विश्वयुद्ध में हुई थी इस्तेमाल?

पंत ने जड़ा करियर का 7वां अर्धशतक

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मुश्किल स्थिति में एक बार फिर टीम के काम आए हैं। उन्होंने करियर का सातवां अर्धशतक जड़ा है। पंत 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ सुंदर दे रहे हैं, जो 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर 186-6 है।

भारत का स्कोर 175-6

68 ओवर के बाद भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए हैं। पंत 47 और सुंदर 12 बनाकर खेल रहे हैं। भारत इंग्लैंड से 30 रन पीछे है।

चाय के बाद का खेल शुरू

दूसरे दिन के आखिरी सेशन की शुरुआत हो गई है। तीसरे सेशन के पहले ओवर में भारत ने 2 रन बनाए। ऋषभ पंत 37 और सुंदर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की ओर से इस सेशन का पहला ओवर जो रूट ने किया। भारत का स्कोर 155-6 है।

चाय तक भारत का स्कोर 153-6

दूसरे दिन का दूसरा सेशन समाप्त हो गया है। भारत ने 62 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। पंत 36 और सुंदर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत इंग्लैंड से 52 रन पीछे है।

बल्लेबाजी में कमाल नहीं कर पाए अश्विन

दूसरे टेस्ट में शतक जड़ने वाले आर अश्विन का बल्ला इस बार नहीं चला। वह 13 रन बनाकर आउट हो गए। वह जैक लीच की गेंद पर आउट हुए। 146 के स्कोर पर भारत को छठा झटका लगा है।

ये भी देखें: सेना पर आतंकी हमला: कुपवाड़ा में खाली कराए गए गांव, सर्च ऑपरेशन जारी

पंत और अश्विन क्रीज पर जमे

58 ओवर के बाद भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं। पंत 30 और अश्विन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 24 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

इंग्लैंड से 75 रन पीछे भारत

52 ओवर के बाद भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं। भारत इंग्लैंड से 75 रन पीछे है। पंत 22 और अश्विन 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

अर्धशतक से चूके रोहित, LBW हुए

भारत को रोहित शर्मा के रूप में पांचवां झटका लगा है। वह 49 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित बेन स्टोक्स की गेंद पर LBW हुए। 121 के स्कोर पर भारत का पांचवां विकेट गिरा है।

भारत का स्कोर 112-4

48 ओवर के बाद भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 48 और पंत 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

रोहित शर्मा का शानदार फॉर्म जारी

रोहित शर्मा का शानदार फॉर्म जारी है। वह अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। रोहित 43 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ पंत दे रहे हैं, जो 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। 45 ओवर के बाद भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं।

ये भी देखें: लालू को लगा झटका: चारा घोटाला मामला फिर अटका, बढ़ी सजा की अवधि

भारत का स्कोर 96-4

43 ओवर के बाद भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 38 और ऋषभ पंत 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

दूसरे सेशन का खेल शुरू

दूसरे दिन का दूसरा सेशन शुरू हो गया है। रोहित शर्मा और ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित 32 और पंत 0 पर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 84-4 है।

रहाणे भी आउट

भारतीय टीम को चौथा झटका लगा है। उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वह जेम्स एंडरसन का शिकार बने। रहाणे टेस्ट करियर में छठी बार एंडरसन का शिकार बने हैं। 80 के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। इसी के साथ लंच ब्रेक भी हो गया है। भारत का स्कोर 80-4।

भारत का स्कोर 70-3

35 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा 31 और रहाणे 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 29 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

ये भी देखें:धनंजय सिंह ने किया सरेंडर, अजीत हत्‍याकांड में घोषित था 25 हजार का ईनाम

भारत का स्कोर 55-3

32 ओवर के बाद भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 27 और अजिंक्य रहाणे 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

सीरीज में दूसरी बार शून्य पर आउट हुए कोहली

विराट कोहली दूसरी बार किसी टेस्ट सीरीज में दो बार शून्य पर आउट हुए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में वह दो बार शून्य आउट हुए हैं। इससे पहले 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दो बार शून्य पर आउट हुए थे।

कोहली शून्य पर आउट

भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान विराट कोहली आउट हो गए हैं। उन्हें बेन स्टोक्स ने विकेटकीपर बेन फोक्स के हाथों आउट कराया। कोहली शून्य पर आउट हुए। सीरीज में दूसरी बार वह बिना खाता खोले आउट हुए हैं। 41 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा है। भारत का स्कोर 41-3 है। वह इंग्लैंड से 163 रन पीछे है।

फिर फ्लॉप हुए पुजारा

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चेतेश्वर पुजारा का खराब फॉर्म जारी है। एक बार फिर वह सस्ते में आउट हो गए हैं। वह 17 रन बनाकर जैक लीच की गेंद पर LBW हुए। 40 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा है। भारत का स्कोर 40-2 है।

ये भी देखें:मुंबई में बड़ा खतरा: तेजी से बढ़ता जा रहा संक्रमण, जाना-माना रेस्तरां हुआ सील

भारत का स्कोर 36-1

22 ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं। जैक लीच के 22वें ओवर में दो रन बने। रोहित 18 और पुजारा 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत इंग्लैंड से 169 रन पीछे है।

भारत का स्कोर 34-1

19 ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए हैं। रोहित 17 और पुजारा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारत का स्कोर 27-1

15 ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 11 और चेतेश्वर पुजारा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

खेल शुरू होने से पहले कोच शास्त्री का मंत्र, दूसरे दिन का खेल शुरू

अहमदाबाद टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने दिन का पहला ओवर डाला। उनका सामना रोहित शर्मा ने किया। ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित ने दो रन लिए। इसके बाद की पांच गेंदों पर कोई रन नहीं बने। रोहित 10 और पुजारा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 26-1।

ये भी देखें:अमेरिकी थिंक टैंक ने दिखाया भारत का गलत नक्शा, मचा बवाल, एक्शन की मांग

स्टंप्स तक क्या था स्कोर

स्टंप्स तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 24 रन बनाए। रोहित 8 और पुजारा 15 रन पर नाबाद लौटे। शुभमन गिल आउट होने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story