×

धोनी ने ऐसे मारी एंट्री, फैंस हुए बेकाबू, देखें ये Video

चेन्नई सुपर किंग्स के ट्विटर हैंडल से टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में फैंस की उनके प्रति...

Ashiki
Published on: 20 May 2020 5:36 AM GMT
धोनी ने ऐसे मारी एंट्री, फैंस हुए बेकाबू, देखें ये Video
X

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के ट्विटर हैंडल से टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में फैंस की उनके प्रति दीवानगी दिख रही है। हालांकि वीडियो पुराना है। अगर आज कोरोना महामारी न होती तो धोनी आईपीएल-13 में चेन्नई की कप्तानी कर रहे होते।

ये भी देखें: सबसे बड़े तूफान से रेलवे पर खतरा, ऐसे बचाए जाएंगे रेल के डिब्बे

इस तरह धोनी ने दिया चियर्स का जवाब

वीडियो में धोनी बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह टीम की बस में बैठने जा रहे हैं। उनके साथ चिन्ना थाला यानी सुरेश रैना भी दिख रहे हैं। इस वीडियो में प्रशंसक धोनी के लिए चियर्स करते सुनाई दे रहे हैं। उनके चियर्स का जवाब धोनी अपने हाथ में लिया अंगूर का गुच्छा दिखा रहे हैं।



ये भी देखें: करोड़ों लोगों को गरीबी के दलदल में फंसाएगा कोरोना संकट, विश्व बैंक का आकलन

इंडिया के पूर्व कप्तान ने जुलाई 2019 खेला आखिरी इंटरनेशनल वर्ल्ड कप

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आखिरी इंटरनेशनल मैच जुलाई 2019 के वर्ल्ड कप में खेला था। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच था। उस मैच में धोनी के रनआउट होते ही टीम इंडिया की वर्ल्ड कप उम्मीदें टूट गई थीं।

ये भी देखें: भारत में 24 घंटे में रिकॉर्ड 5611 कोरोना के मामले, इतने लोगों की हुई मौत

लिपुलेख पर बौखलाया नेपाल, PM ओली ने भारत को दी ये धमकी

दुनिया की सबसे बड़ी योजना बनी आयुष्मान भारत, PM मोदी ने कही ये बात

चीन के साथ अब WHO भी नहीं बचेगा! हुआ ये बड़ा फैसला, भारत का अहम रोल

दोस्तों देश-दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Ashiki

Ashiki

Next Story