×

Aligarh Famous Street Food: तालों की नगरी अलीगढ में है स्ट्रीट फ़ूड का अलग ही जलवा, सबसे फेमस यहाँ की बरूले चाट

Aligarh Famous Street Food: अलीगढ भी इस मामले में कम नहीं है। यहाँ का समोसा, कचौड़ी, जलेबी, गुलाब जामुन, मिठाइयाँ और नमकीन बहुत पसंद किये जाने वाला आइटम है। आलम यह है कि यहाँ आपको सुबह 6 बजे लोग कचौड़ी-जलेबी खाते हुए दिख जायेंगे। एक और चीज़ यहाँ की बहुत प्रसिद्ध है और वो है बरूले चाट।

Preeti Mishra
Published on: 31 Aug 2023 1:10 PM GMT
Aligarh Famous Street Food: तालों की नगरी अलीगढ में है स्ट्रीट फ़ूड का अलग ही जलवा, सबसे फेमस यहाँ की बरूले चाट
X
Aligarh Famous Street Food (Photo - Social Media)

Aligarh Street Food: अलीगढ दो चीज़ों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। पहला अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और दूसरा अलीगढ के ताले। लेकिन शायद आपको नहीं पता होगा की इस शहर के स्ट्रीट फ़ूड का एक दम अलग जायका है। हम भारतीयों को स्ट्रीट फूड बेहद पसंद है। हर शहर में स्ट्रीट फूड के अनगिनत स्टॉल इसका प्रमाण हैं। न केवल स्टालों की संख्या, बल्कि विक्रेताओं द्वारा बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों की विविधता भी देश के सभी प्रकार के स्वादों को पूरा करती है।

अलीगढ भी इस मामले में कम नहीं है। यहाँ का समोसा, कचौड़ी, जलेबी, गुलाब जामुन, मिठाइयाँ और नमकीन बहुत पसंद किये जाने वाला आइटम है। आलम यह है कि यहाँ आपको सुबह 6 बजे लोग कचौड़ी-जलेबी खाते हुए दिख जायेंगे। एक और चीज़ यहाँ की बहुत प्रसिद्ध है और वो है बरूले चाट। आलू से बानी यह डिश यहाँ बहुत फेमस है। तो अजा हम इस आर्टिकल में आपको अलीगढ के कुछ जायकों से रूबरू करवाने वाले हैं।

अलीगढ का बरूले चाट

बरूले चाट अलीगढ में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले आइटम में से एक है। बरुले छोटे आलू का उपयोग करके बनाया जाता है जिन्हें मसालों, रंग, आटा और अरारोट पाउडर के साथ मैरीनेट किया जाता है। फिर इन्हें सरसों के तेल में हाफ फ्राई किया जाता है। इन छोटे आलूओं को हथेलियों के बीच दबाकर थोड़ा तोड़ दिया जाता है और फिर से कुरकुरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है। इसके ऊपर हाथ से बने मसालों का मिश्रण छिड़का जाता है। इसको हरी चटनी के साथ परोसा जाता है। यह नाश्ता अलीगढ़ के हर कोने में पाया जाता है, आपको स्वादों से भर देगा। अलीगढ में में आपको शानदार बरूले 100rabh Barule Wale के यहाँ मिलेंगे। यह दुकान अतरौली बस स्टैंड, रामघाट रोड पर है। यह फ़ूड आउटलेट दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।

टिंकू यादव के समोसे

हर उत्तर भारतीय शहर में समोसा सबसे लोकप्रिय स्नैक है। अलीगढ भी इससे अलग नहीं है। यहाँ कई दुकान ऐसे हैं जो सिर्फ समोसा ही बेचते हैं। अलीगढ में टिंकू यादव के समोसे बहुत फेमस हैं। यह दुकान लगभग 20 वर्ष पुरानी है। यहाँ का समोसा इतना फेमस है लेकिन उसको खाने के लिए घंटों वेट करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहाँ रोज लगभग 200 से 250 समोसे रेडी होते हैं और दो से ढाई घंटे में बिक भी जाते हैं। यहाँ के एक समोसे की कीमत 10 रुपये होती है। टिंकू यादव के समोसे में आलू के अलावा मटर, पनीर और ड्राई फ्रूट्स भी होते हैं।

राक एंड रोल का रोल

अलीगढ में अगर आपको रोल खाना हो तो राक एंड रोल से बेहतर कुछ नहीं है। राक एंड रोल नाम की कोई दुकान नहीं है बल्कि फ़ूड वैन है। यह फ़ूड वैन रोज शाम रामघाट कल्याण मार्ग निकट अवर लेडी फातिमा स्कूल के सामने लगता है। लोग यहाँ बड़ी बेसब्री से इस राक एंड रोल नाम की फूड वैन का इंतजार करते हैं। इस फ़ूड वैन पर सात तरह के रोल और उसके साथ चार तरह के सॉस पेश किये जाते हैं। यहाँ के रोल में बंद गोभी, शिमला मिर्च, गाजर, प्रांस बीन, आलू, प्याज, मटर आदि मिक्स होते हैं। यहाँ सात वैरायटी का रोल मिलता है जिसकी कीमत 60 रुपये से शुरू होकर 120 रुपये तक जाती है। वेज और एग रोल 60 रुपये का मिलता है तो वहीँ पनीर रोल 100 रुपये का, पनीर मसाला रोल 110 रुपये का और पनीर बुर्जी रोल 120 रुपये का मिलता है।

अलीगढ में स्ट्रीट फ़ूड के लिए अन्य जगहें

इनके अलावा भी अलीगढ में कई ऐसी जगहें हैं जो अपने स्ट्रीट फ़ूड के लिए बहुत फेमस हैं। भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा के सामने - आलू टिक्की एवं दाल चंदौसी वाला बहुत फेमस है। तो वहीँ रेलवे रोड के पास दूध के स्वाद वाली ठंडाई और छोले भटूरे का कोई। तांगा स्टैंड पर आपको शानदार गोलगप्पे और दही पापड़ी चाट खाने को मिल जायेंगे तो मूलचंद, सेंटर पॉइंट पर शाम को गोलगप्पे और टिक्की और सुबह जलेबी और सब्जी कचौरी का स्वाद अनमोल होता है। यहीं पर कुछ ऐसे फ़ूड आउटलेट भी हैं जो स्वादिष्ट प्याज की चटनी के साथ बेहतरीन पनीर पकौड़ा और समोसा परोसते हैं। अलीगढ में गनपत के छोले भटूरे, आलू टिक्की और गुलाब जामुन बहुत फेमस हैं। तो कभी अलीगढ जाएँ तो इनका स्वाद लेना न भूलें।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story