×

Best Goa Luxury Hotels 2023: यह है गोवा के आलीशान होटल जहां मिलती है, बढ़िया से बढ़िया सुविधा, जानिए कितना है किराया

Best Goa Luxury Hotels 2023: यहां अपने पार्टनर के साथ भी लोग अच्छा समय बिता सकते हैं। इस शहर में ठहरने के लिए कई जगहें मिल जाएंगी लेकिन यहां के आलिशान होटलों में ठहरने पर आपको कई तरह की सुविधाएं मिलती है।

Kajal Sharma
Published on: 12 April 2023 7:00 AM GMT
Best Goa Luxury Hotels 2023: यह है गोवा के आलीशान होटल जहां मिलती है, बढ़िया से बढ़िया सुविधा, जानिए कितना है किराया
X
Best Goa Luxury Hotels 2023 (Image- Social media)

Best Goa Luxury Hotels 2023: गोवा में पर्यटकों का पसंदीदा प्लेस है, हालांकि यह शहर थोड़ी महंगा जरूर है, लेकिन यहां के शानदार बीच लोगों को अपनी और खींच ही लेते हैं। यही वजह है कि हर साल लाखों लोग यहां पर अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के लिए छुट्टियां मनाने आते हैं। तो वहीं यहां अपने पार्टनर के साथ भी लोग अच्छा समय बिता सकते हैं। इस शहर में ठहरने के लिए कई जगहें मिल जाएंगी लेकिन यहां के आलिशान होटलों में ठहरने पर आपको कई तरह की सुविधाएं मिलती है। साथ आप अलग और खास चीजों का अनुभव भी तक सकते हैं।

गोवा के आलीशान होटल

आईटीसी ग्रेंड गोवा (ITC Grand Goa)

ITC ग्रेंड गोवा का एक फेमस रिजॉर्स है, जो देखने में जितना आलिशान है, उतने ही शानदार इस रिजॉर्ट के कमरे और यहां की सर्विस है। यहां आपको हर तरह की सर्विस दी जाती है, फ्री वाई-फाई और एसी रूम के मजे तो आप यहां ले ही सकते हैं। इसके साथ आपको यहां पर आप पूल और कई अन्य तरह की चीजों का आनंद भी मिल जाता है। जिम, स्पा के साथ पार्लर और कई अन्य सुविधा यहां आपको पैकेज में मिल जाती है। यहां ठहरने के लिए आपको 20 हजार रुपये तक का किराया देना पड़ता है।

पता- Arossim Beach Rd, Cansaulim, Goa

ताज हॉलीडे वीलेज रिसॉर्ट एंड स्पा (Taj Holiday Village Resort & Spa)

गोवा के इस रिजॉर्ट में ठहरने के लिए आपको 13,000 रुपये तक का किराया देना पड़ता है। जहां आपको रहने के साथ कई तरह की सुविधा मिल जाती है, इस होटल में आपको शानदार एसी वाले कमरे तो मिलते ही हैं। इसके साथ ही फ्री वाई-फाई और कई अन्य तरह की सुविधाओं का आनंद आप यहां से उठा सकते हैं। इस होटल में आपको स्पा और जिम की सुविधा भी जाती है।

पता- Dando, Candolim, Goa

नोवोतेल गोवा रिसॉर्ट एंड स्पा (Novotel Goa Resort & Spa)

गोवा का यह नोवोटेल रिसॉर्ट शहर का बेहद ही जाना माना और शानदार रिसार्ट है जहां से आपको हर तरह की अच्छी और मजेदार सर्विस मिल जाती है। इस होटल के महलों जैसे कमरे आपको दिवाना बना देगी, वहीं इसके साथ ही आपको यहां कई अन्य तरह की सर्विस भी मिल जाती है। जैसे आप यहां रोजाना स्पा और जिम का मजा ले सकते हैं।

पता- Pinto Waddo, Off Candolim Road, Candolim, Bardez, Goa

ग्रेंड हयात गोवा (Grand Hyatt Goa)

गोवा के ग्रेंड हयात होटल शहर का मशहुर और आलिशान होटल है, जहां ठहरने के लिए आपको 17,000 रुपये तक का किराया देना पड़ता है। इस होटल में आपको कई अन्य तरह की सुविधा जैसे- स्पा, एडवेंचर पार्क, पूल आदि की सुविधा मिल जाती है। यह होटल शहर के 5 स्टार होटलों में गिना जाता है।

पता- Goa University Road, Bambolim, North Goa

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story