×

Veg Matka Biryani in Lucknow: लखनऊ की वेज मटका बिरयानी खाई क्या आपने ? स्वाद ऐसा कि बार बार आएंगे यहाँ

Veg Matka Biryani in Lucknow: आज हम आपके लिए लखनऊ की स्पेशल बिरयानी लेकर आये हैं वो भी वेज। जिसका स्वाद बिलकुल नॉनवेज की तरह है। आइये जानते हैं ये वेज बिरयानी आपको कहाँ मिल जाएगी।

Shweta Shrivastava
Published on: 6 Aug 2023 3:57 AM GMT
Veg Matka Biryani in Lucknow: लखनऊ की वेज मटका बिरयानी खाई क्या आपने ? स्वाद ऐसा कि बार बार आएंगे यहाँ
X
Veg Matka Biryani in Lucknow (Image Credit-Social Media)

Veg Matka Biryani in Lucknow: लखनऊ अपने लाजवाब ज़ायके के लिए जाना जाता है यहाँ आपको एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट खाना मिल जायेगा। वहीँ लखनऊ का मुगलई फ़ूड भी बेहतरीन है। यहाँ आपको सबसे उम्दा और स्वादिष्ट नॉन वेज डिशेज़ भी मिल जायेंगीं। लेकिन यहाँ आने वाले वेजीटेरियंस अक्सर ढूँढ़ते कि लखनऊ में कोई ऑथेंटिक फ़ूड वेज में बढियाँ उन्हें खाने को मिले। तो आज हम आपके लिए लखनऊ की स्पेशल बिरयानी लेकर आये हैं वो भी वेज। जिसका स्वाद बिलकुल नॉनवेज की तरह है। आइये जानते हैं ये वेज बिरयानी आपको कहाँ मिल जाएगी।

लखनऊ की वेज मटका बिरयानी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आपको कई जगहों पर फेमस नॉन वेज व्यंजन तो मिल जायेंगे फिर चाहे वो मटन गलावटी कबाब हों या मटन चिकन बिरयानी, लखनऊ का नाम आते ही हर किसी के ज़हन में मुग़लई खाने का प्लैटर ही आता होगा जिसमे नॉन वेज डिशेस के कई व्यंजन हों। वहीँ लखनऊ में ही आपको अगर लाजवाब वेज बिरयानी मिल जाये तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसा ही लेकर आये हैं जहाँ आपको वेज बिरयानी में मुग़लई स्वाद मिलेगा।

लखनऊ के 1090 चौराहे पर आपको चटोरी गली में मटका बिरयानी या हांड़ी वेज बिरयानी मिल जाएगी। इसका स्वाद वाकई लाजवाब है इसमें पड़े मसाले और ज़यका आपको नॉन वेज का ही फ्लेवर देगा। वहीँ इससे काफी सफाई के साथ तैयार किया जाता है। लखनऊ की इस चटोरी गली में आपको कई फ़ूड स्टाल मिल जाएँगी लेकिन मिस्टर 10 इंडियन एक्सप्रेस की ये मटका बिरयानी वाकई आपको सबसे बेहतरीन स्वाद का अनुभव देगी। मिस्टर 10 इंडियन एक्सप्रेस 5-6 सालों से सभी को मटका बिरयानी परोस रहा है।

इसकी क्वांटिटी भी काफी ज़्यादा है और एक मटका बिरयानी के लिए आपको केवल 130 रूपए देने होंगे। जिसमे 2 से 3 लोग आराम से खा सकते हैं।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story