×

Goa to Kerala HighwayFamous Restorent: गोवा से केरला हाईवे के बीच पड़ते हैं यह रेस्टोरेंट, जहां सफर के दौरान कर सकते है आराम

Goa to Kerala Highway Famous Restorents: यह दूरी अब सिर्फ घंटो की रह गई है। यही कारण है कि अब लोग भी हवाई यात्रा या ट्रेन से सफर करने की बजाए सीधे अपनी वाहन से यात्रा करना पसंद करते हैं।

Kajal Sharma
Published on: 15 April 2023 7:00 AM GMT
Goa to Kerala HighwayFamous Restorent: गोवा से केरला हाईवे के बीच पड़ते हैं यह रेस्टोरेंट, जहां सफर के दौरान कर सकते है आराम
X
Goa to Kerala Highway Famous Restorent (Image- Social media)

Goa to Kerala Highway Famous Restorents: देश में अब किसी भी दो राज्यों के बीच ज्यादा दूरी नहीं रह गई है। अब दिल्ली से मुंबई तक भी आप सड़क मार्ग से जा सकते हैं। कई नेशनल हाईवे बना दिए गए हैं, जो एक राज्य को दूसरे राज्य से जोड़ते हैं। यह दूरी अब सिर्फ घंटो की रह गई है। यही कारण है कि अब लोग भी हवाई यात्रा या ट्रेन से सफर करने की बजाए सीधे अपनी वाहन से यात्रा करना पसंद करते हैं। तो वहीं लंबे सफर के दौरान थोड़ा आसाम और कुछ खाने पीने के लिए हाईवे पर रेस्टोरेंट का भी इंतेजाम किया गया है। जो न सिर्फ आपको सफर थोड़ा आराम देते हैं, बल्कि आप यहां कुछ खाना पीना भी कर सकते हैं।

गोवा से केरला के बीच हाईवे रेस्टोरेंट

रत्ना सागर (Ratna Sagar Pure Veg Udupi Restaurant, Karwar)

गोवा से कर्नाटक के बीच पड़ने वाले नेशनल हाईवे 66 पर आपको यह रेस्टोरेंट दिख जाएगा। जिसका नाम है रत्ना सागर हालांकि देश में कई जगह इस रेस्टोरेंट की ब्रांच खुली हुई है, लेकिन अब लंबे सफर के दौरान भी आप इस रेस्टोरेंट की सर्विस का मजा ले सकते हैं। जो एक शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट है, यहां आपको ज्यादातर साउथ डिशेज जैसे कुरकुरे मेदू वड़े, फूली हुई इडली, सांभर, उडुपी आदि परोसे जाते हैं। यहां आपको जनसुविधा व पार्किंग की सुविधा भी मिल जाती है।

पता- 99 kms from Mapusa, Goa. R4MJ+X4W, Tariwada, Kodibag, Karwar, Karnataka

होटल पल्लवी (Hotel Pallavi, Padubidri)

होटल पल्लवी गोवा और कर्नाटक के बीच हाईवे पर पड़ने वाला यह होटल पल्लवी काफी अच्छा और शानदार होटल है। जहां सफर के दौरान आप कुछ समय का आराम कर सकते हैं। यहां आपको हर तरह की सुविधा काफी आसानी से मिल जाती है, इसके साथ ही आप यहां पर खाने की हर तरह की वैरायटी का मजा उठा सकते हैं, इसके साथ यहां चिकन की अगल और स्पेशल डिश भी मिलती है। जो लोगों को अकसर काफी पसंद भी आती है, इस होटल में आपको शराब भी मिल जाती है।

पता- 25 kms from Udupi city center. 4QRC+3PW, Padubidri Main Road, Padubidri, Karnataka

होटल कार्तिक (Hotel Karthik, Mangaluru)

यह मंगलोर शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित यह होटल काफी अच्छा और जाना-माना है। जहां आप अपने परिवार के साथ बैठकर काफी अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां आपको खास तौर से साउथ इंडिया की बेस्ट से बेस्ट हर तरह की डिश मिल जाती है। डोसा की भी कई वैरायटी आप इस होटल में खा सकते हैं, इसके साथ ही आपको यहां पर कडले भाजी, पुंडी गस्सी, केटी स्टाइल कॉफी आदि का स्वाद लेने का मौका भी मिल जाता है। इस होटल में स्तरित कॉफी काफी फेमस है।

पता- 4 kms from Mangalore city centre. WR2P+X4M, Kulur Ferry Rd, Urwa Store, Kottara, Mangaluru

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story