×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Historical Places In Jhansi: बेहद ही खास है झांसी की इन जगहों का इतिहास, परिवार और दोस्तो में साथ बना सकते हैं प्लान

Historical Places In Jhansi: रानी लक्ष्मीबाई महल से लेकर कई ऐसी इमारतें देखने को मिल जाएंगी जो न सिर्फ देखने में सुंदर हैं, बल्कि इनका इतिहास भी बेहद खास है।

Kajal Sharma
Published on: 14 March 2023 2:31 PM GMT (Updated on: 15 March 2023 8:10 AM GMT)
Historical Places In Jhansi: बेहद ही खास है झांसी की इन जगहों का इतिहास, परिवार और दोस्तो में साथ बना सकते हैं प्लान
X
Historical Places In Jhansi

Historical Places In Jhansi: उत्तर प्रदेश का झांसी शहर देश की ऐतिहासिक धरती कहा जाता है। जहां आपको कई ऐतिहासिक इमारतें देखने को मिल जाएंगी। यहां रानी लक्ष्मीबाई महल से लेकर कई ऐसी इमारतें देखने को मिल जाएंगी जो न सिर्फ देखने में सुंदर हैं, बल्कि इनका इतिहास भी बेहद खास है। हालांकि उत्तर प्रदेश के हर शहर का अपना अलग इतिहास है जहां कई ऐतिहासिक इमारतें भी हैं। लेकिन बात अगर झांसी की करें तो यहां की हर चीजों का अपना अलग इतिहास है। आज हम आपको यहां कि ऐसी ही कुछ इमारतों के बारे में बताने जा रहे है, जिनका इतिहास बेहद ही खास है।

झांसी में स्थित ऐतिहासिक इमारतें

ओरछा- Orchha

झांसी के पास स्थित यह ओरछा शहर बेहद ही खास है। इस जगह का इतिहास जानने से पहले इस जगह के नाम का अर्थ जानना बेहद ही जरूरी है। ओरछा का मतलब होता है 'छिपी हुई जगह'। यह जगह झांसी में बेतवा नदी के किनारे स्थित है, जोकि प्राकृतिक सुंदरता से परिपुर्ण है। इस शहर की स्थापना 1501 में बुंदेला राजा रुद्र प्रताप सिंह द्वारा की गई थी। यह ओरछा के पहले सम्राट थे। इस किले का मुख्य आकर्षण बेतवा नदी ही है। बेतवा किले के परिसर में जहांगीर महल, राज महल और राय परवीन महल शामिल हैं। यह पर्यटकों के घूमने की सबसे खास और पसंदीदा जगह है।

राजा गंगाधर राव की छत्री - Raja Gangadhar Rao ki Chatri

झांसी की लक्ष्मी झील के पास बने महालक्ष्मी मंदिर के पास राजा गंगाधर राव की छतरी स्थित है। जोकि शहर की लोकप्रिय जगहों में गिनी जाती है। राजा गंगाधर की मृत्यू के बाद साल 1853 में इस उनकी स्मारक बनवाई गई थी। कहा जाता है कि हर दिन रानी लक्ष्मीबाई इस स्मारक पर जाती थी। यहां की लुभावनी वास्तुकला ने इस स्मारक को और भी खास बना दिया है। जिसे देखने के लि देश के कोन-कोने से लोग यहां पहुंचते हैं, और इस स्मारक को देखते हैं। सुबह के 9 बजे से शाम 6 बजे तक आप यहां घूम सकते हैं।

बरुआ सागर - Barua Sagar in Jhansi

झांसी का बरुआ सागर शहर मे ऐतिहासिक केंद्रबिंदु है, शहर की यह झील 260 साल पुरानी है। यह शहर कई ऐतिहासिक लड़ाईयों का भी गवाह है। बात अगर बरुआ सागर की करें तो बेहद सुंदर यह सागर सालों से शहर की सुंदरता को बढ़ा रहा है। हर साल लाखों लोग इस झील को देखने आते है, वहीं इतिहास का गवाह बनी यह झील लोगों के सामने कई शानदार दृश्य पेश करती है।

सेंट जूड्स श्राइन - St. Jude's Shrine in Jhansi

झांसी सेंट जूड्स श्राइन नामक एक लैटिन चर्च स्थित है। जिसे अंग्रेजी शासन के दौरान फ्रांसिस जेवियर फेनेच द्वारा बनवाई गई थी। यह चर्च झांसी के छावनी क्षेत्र में स्थित है जो बेहद ही लोकप्रिय जगह मानी जाती है। कैथोलिक समुदाय के लोगों के लिए सेंट जूड्स श्राइन में रोजाना भक्ति के साथ सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। देशभर में ईसाई धर्म के लोग इस चर्च को काफी मान्यता देते हैं।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story