×

Lucknow Famous Chole Bhature: लखनऊ में खाइये बेहतरीन छोले भटूरे, पंजाब की याद दिला देगा यहाँ का स्वाद

Lucknow Famous Chole Bhature: हम आपके लिए कुछ जगहों के प्रसिद्ध छोले भटूरे के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हे आप लखनऊ में खा सकते हैं। आइये जानते हैं आखिर इनकी क्या और खासियत है।

Shweta Shrivastava
Published on: 2 Aug 2023 2:04 AM GMT
Lucknow Famous Chole Bhature: लखनऊ में खाइये बेहतरीन छोले भटूरे, पंजाब की याद दिला देगा यहाँ का स्वाद
X
Lucknow Famous Chole Bhature (Image Credit-Social Media)

Lucknow Famous Chole Bhature: लखनऊ में आपको कई जगह के मशहूर व्यंजन मिल जाएंगे फिर चाहे वो साउथ का डोसा सांभर हो या गुजरात का प्रसिद्ध ढोकला। ऐसे ही आपको पंजाब के बेहतरीन छोले भटूरे भी यहाँ मिल जायेंगे। जिनका ज़ायका आपको पंजाब की याद दिला देगा। यहाँ हम आपके लिए कुछ जगहों के प्रसिद्ध छोले भटूरे के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हे आप लखनऊ में खा सकते हैं। आइये जानते हैं आखिर इनकी क्या और खासियत है।

लखनऊ में खाइये बेहतरीन छोले भटूरे

श्री लस्सी कॉर्नर

ये दुकान 37 साल पुरानी है जहाँ का छोला भटूरा आप एक बार खा लेंगे तो यहाँ आप बार-बार आएंगे। साथ ही अगर आप वाकई छोला-भटूरा प्रेमी हैं तो आपको यहाँ के छोले भटूरे ज़रूर आज़माने चाहिए। उनके मसालेदार छोले और बेहद बड़े भटूरे पूरे लखनऊ में काफी प्रसिद्ध हैं! साथ ही आपको नाम से अंदाज़ा लग गया होगा कि यहाँ आपको लस्सी भी मिल जाएगी। तो आपको बता दें कि यहाँ की लस्सी काफी मशहूर है।

समय: सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक
कीमत: ₹100
स्थान: चौक: 311, 11/19, कमला नेहरू मार्ग, चौक, लखनऊ;
इंदिरा नगर: दुकान एस 94, बेसमेंट, भूतनाथ मार्केट, इंदिरा नगर, लखनऊ


श्री के प्रसिद्ध छोला भटूरा

यहाँ की खासियत पनीर भटूरा है जिसे पंजाबी शैली के छोले के साथ परोसा जाता है, लेकिन साथ ही ये बहुत मसालेदार नहीं। वो डाइन-इन और टेक-अवे दोनों ऑप्शन आपको देते हैं। यहाँ के भटूरों का स्वाद काफी अच्छा है और लोगों को यहाँ के छोले भटूरे काफी पसंद आते हैं।
समय: सुबह 10.30 बजे से रात 9 बजे तक
कीमत: ₹100
स्थान: दुकान डी-121 और 124, सहारा प्लाजा, पत्रकारपुरम, गोमती नगर

सरदार जी के मशहूर छोले भटूरे

छोले-भटूरे की स्वादिष्ट प्लेट के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक और पसंदीदा जगह है और वो है सरदार जी के मशहूर छोले भटूरे। इनका स्वाद काफी कुछ घर जैसा है, और अगर आपने कभी पंजाब के छोले भटूरे खाए हैं, तो आप निश्चित रूप से इसके स्वाद से जुड़ पाएंगे। यहाँ आपको बैठने की पर्याप्त जगह नहीं मिलेगी, इसलिए हम आपसे यही कहेंगे कि अगर आपको यहाँ का स्वाद चखना है तो आप टेक अवे का विकल्प चुनें या आप ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते हैं। यहाँ के छोले-कुलचे और हलवे का स्वाद भी लाजवाब है। तो छोले भटूरे के साथ आप यहाँ और चीज़ें भी ट्राय कर सकते हैं।

समय: सुबह 8:30 बजे से रात 9 बजे तक
कीमत: ₹35 प्रति प्लेट
स्थान: 42, त्रिलोकीनाथ मार्ग, लालबाग, नॉवेल्टी सिनेमा चौराहा, लखनऊ

रिट्ज़ कॉन्टिनेंटल कॉर्नर

स्ट्रीट फ़ूड के अलावा आपको अगर किसी शदार रेस्टोरेंट में बैठकर खाने का मन है तो रिट्ज़ कॉन्टिनेंटल से बेहतर छोले भटूरे आपको कहीं नहीं मिलेंगे। यहाँ का एम्बियंस कमाल का है। रिट्ज़ के छोले-भटूरे काफी स्वादिष्ट होते हैं। यहाँ के छोले थोड़े ज़्यादा मसालेदार होंगे, लेकिन इसे खाने के बाद आप इसका स्वाद कभी नहीं भूल पाएंगे। यहाँ भी आप आप डाइन-इन या टेक-अवे दोनों का विकल्प चुन सकते हैं।

समय: सुबह 11 बजे से रात 8:30 बजे तक
कीमत: ₹158
स्थान: एम-20, गोले मार्केट, महानगर, लखनऊ

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story