×

Unique Places in India: रात में जगमगाने लगती हैं भारत की यह जगहें, प्रकृति के दृश्य कर देंगे आपको मदहोश

Unique Places in India: भारत की इन जगहों को देखकर तो विदेशियों के भी होश उड़ जाते हैं, बल्कि देशवासी भी भारी संख्या में इन जगहों पर पहुंचकर यहां की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं।

Kajal Sharma
Published on: 22 March 2023 3:03 PM GMT (Updated on: 22 March 2023 3:07 PM GMT)
Unique Places in India: रात में जगमगाने लगती हैं भारत की यह जगहें, प्रकृति के दृश्य कर देंगे आपको मदहोश
X
Unique Places in Indian Beach Image- Social media

Unique Places in Indian Beach: हमारा देश में कई जगह हैं जो अपनी खासियत के लिए जानी जाती है। इन जगहों के चर्चे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सुना जाते हैं। यहां की जगहें न केवल ऐतिहासिक और संस्कृति से जुड़ी हुई हैं बल्कि यहां कई ऐसी चमत्कारी चीजें भी हैं जो देश को भी अलग पहचान देती है। इन जगहों को देखकर तो विदेशियों के भी होश उड़ जाते हैं, बल्कि देशवासी भी भारी संख्या में इन जगहों पर पहुंचकर इन जगहों की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। हालांकि अकसर लोगल दिन के समय ही अपने सभी ट्रिप निपटा लेते हैं, लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जहां रात के समय घूमने में ही मजा आता है। आइए आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताते हैं जिन्हे देखकर ऐसा लगता है जैसे सितारे जमीन पर आ गए हो।

रात में चमकती हैं भारत की यह जगहें

पुरुषवाणी गांव ​

यदि आपको चांद सितारे जमीं पर देखने का शौक है तो आप महाराष्ट्र के पुरुषवाणी गांव में जा सकता है। जहां रात के समय लाखों जुगनू इकट्ठा होते हैं और अपनी रोशनी से इस पूरी जगह को जगमगा देते हैं। इन जुगनूओं को देखने के लिए यहां लोगों का मेला लगा रहता है। मई से जून के बीच यहां खास भीड़ देखी जाती है। यदि आप भी इस जगह पर जाना चाहते हैं तो महाराष्ट्र के अहमदनगर में मौजूद पुरुषवाणी गांव में जा सकते हैं।

​जुहू बीच

मुंबई में स्थित जुहू बीच बेहद ही खुबसूरत और फेमस बीच है, जहां प्रकृति के अद्भुत नज़ारे देखने को मिलते हैं। दरअसल नवंबर से जनवरी के बीच यहां का पानी नीला हो जाता है। दरअसल यहां का रात के समय बीच का पानी नीला हो जाता है। बता दें कि यहां समुद्र में नोक्टिलुका स्किनटिलन्स रहता है जिस वजह से पानी रात में नीला दिखाई देखने लगता है।

बेताल्बतिम बीच ​

सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि देश में और भी कई राज्य हैं जो रात के समय प्राकृतिक रूप से जगमगाते हैं। जैसे गोवा का बेताल्बतिम बीच। जहां रात के समय अलग और खूबसूरत चमक देखने के लिए मिलती है। हालांकि दिन में तो यह सफेद रेत ही होती है, लेकिन रात के समय इसकी बढ़ती चमक आपको दिवाना कर देगी। शाम के समय यहां डॉलफिन की चहल-पहल और डूबता सूरज देखने का नजारा ही कुछ ओर है।

​पश्चिमी जयंतिया हिल्स

मेघालय की पश्चिमी जयंतिया हिल्स ‘इलेक्ट्रिक मशरूम’ के लिए जानी जाती है। दरअसल यहां मशरूम की एक अलग ही प्रजाति देखने को मिलती है। इस नई प्रजाति को जीनस रोरिडोमाइसेस कहा जाता है। जिसका इस्तेमाल लोग जंगलों में नेविगेट करने के लिए करते हैं। यह इलेक्ट्रोनिक मशरूम रात के समय रोशनी से जगमगाने लगते हैं।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story