×

ऐसी मछली जो धुआं छोड़कर करती है शिकार, देखें कैसे निगल गई सांप को

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे ये धुआं छोड़ने वाली शातिर मछली दूसरे जानवरों को अपना शिकार बनाती है। 

Shreya
Published on: 10 Feb 2021 1:16 PM GMT
ऐसी मछली जो धुआं छोड़कर करती है शिकार, देखें कैसे निगल गई सांप को
X
ऐसी मछली जो धुआं छोड़कर करती है शिकार, देखें कैसे निगल गई सांप को

नई दिल्ली: वास्तुशास्त्र में कहा गया है कि अगर घर में मछलियां रखते हैं तो शुभ होता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी खतरनाक मछली का वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद आप सावधान हो जाएंगे। आइए देखते हैं क्या है इस वीडियो में-

क्या है इस वीडियो में

मछलियों में भी कई प्रजातियों की मछलियां पाई जाती हैं। कुछ मछलियां एक दूसरे को ही शिकार बनाती हैं। चाहें वह भले ही दिखने में छोटी क्यों न हो। लेकिन इनका पेट इतना बड़ा होता है कि बड़ी से बड़ी मछलियों को अपना भोजन बना लें। इस वीडियो में आप देखेंगे कि बड़ी मछली कई बार ईल मछली को निगलने की कोशिश करती है।

यह भी पढ़ें: Twitter के होश ठिकाने: सरकार की चेतावनी के बाद एक्शन में, खालिस्तानी अकाउंट बंद

आईएफएस अधिकारी सुनंत नंदा ने अपने ट्विटर अकांउट से एक मछली का वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले एक मछली धुआं करते हुए दूसरे मछली को अपने पास बुला रही है। जब वह देखती है कि सांप सी दिखने वाली मछली उसके पास आ रही है तो वह पानी में छिप जाती है, ताकि वह उस मछली का शिकार कर सके।

पहले तो वह सांप जैसी दिखने वाली मछली उसके करीब जाती है तभी अचानक से धुंआ देने वाली मछली उसे झपटने के लिए आगे बढ़ती है। यह देख सांप जैसी दिखने वाली मछली खुद को बचाते हुए अपने गुफा में चली जाती है। फिर जो होता है उसे देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: WhatsApp को टक्करः भारत का मैसेजिंग ऐप ‘Sandes’ जल्द लाॅन्च, जानें खासियत

ऐसे चालाकी से बनाया मछली को शिकार

धुंआ देती हुई मछली, उस सांप जैसी देखने वाली मछली को अपने जबड़े में दबोच लेती है और उसे धीरे-धीरे निगल जाती है। हैरान कर देने वाली इस वीडियो को लोगों ने फेक बताया है तो किसी ने इस मछली से बचने की हिदायत भी दे दी है।

ईल को खा गई ये शातिर मछली

यह वीडियो यूट्यूब पर ‘Fisherman Animal Lover’ नाम के एक यूजर ने साल 2019 में अपलोड किया था। जबकी इस वीडियो में ये नहीं बताया गया कि यह बड़ी मछली का नाम क्या है लेकिन यह वीडियो लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर जोरो-शोरों से शेयर किया जा रहा है।

श्वेता पांडेय

देखें वीडियो-

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन: अब ट्वीटर ने लिया एक्शन, 500 अकाउंट पर लगाई रोक

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story