×

समुद्र किनारे मिला दुर्लभ जीव: दिखता है बेहद खतरनाक, खड़े हो जाएंगे रोंगटे

हाल ही में एक अज्ञात समुद्री जीव का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस समुद्री जीव को Gooseneck Barnacle प्रजाति का बताया जा रहा है।

Shreya
Published on: 9 Sep 2020 12:56 PM GMT
समुद्र किनारे मिला दुर्लभ जीव: दिखता है बेहद खतरनाक, खड़े हो जाएंगे रोंगटे
X
समुद्र के किनारे दिखा Gooseneck Barnacle प्रजाति का दुर्लभ जीव

नई दिल्ली: दुनिया में अभी भी ऐसे कई जीव हैं, जिनके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। कई बार समुद्र तट के पास दुर्लभ मछली या फिर जीव नजर आ जाते हैं, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। इस बीच हाल ही में एक अज्ञात समुद्री जीव का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस समुद्री जीव को Gooseneck Barnacle प्रजाति का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सराहनीय: BHU में चला ‘ऑपरेशन डॉगी’, 10 घंटे बाद बेजुबान को मिली नई जिंदगी

मार्टिन ग्रीन नाम के शख्स ने शेयर की वीडियो

इस जीव को गॉज़नेक बार्नेकल-कवर लॉग कल एक वेल्श समुद्र तट पर पाया गया था। इस का वीडियो मार्टिन ग्रीन नाम के एक शख्स ने फेसबुक पर शेयर किया है। यह जीव इतना दुर्लभ था कि मार्टिन ग्रीन उसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्टिन और उसका परिवार छुट्टी पर गए हुए थे। वे उत्तरी वेल्स में आए थे। इसी दौरान केर्नार्फन के तट पर उन्हें एक अजीब सा समुद्री जीव दिखा।

यह भी पढ़ें: मणि मंजरी केस: भड़के सपा के राष्ट्रीय सचिव, बलिया पुलिस पर लगाया ये इल्जाम

Rare creatures समुद्र किनारे दिखा दुर्लभ जीव (फोटो- सोशल मीडिया)

इस तरह दिखाई देता है यह दुर्लभ जीव

जब उन्होंने इसे करीब से देखा तो पता चला कि यह लकड़ी से जुड़े हजारों अजीब-दिखने वाले जीव थे। इसके बाद उन्हें इसके बारे में जानने की उत्सुकता हुई। उन्होंने जब Gooseneck Barnacle प्रजाति के इस जीव के बारे में पता किया तो उन्हें पता चला कि इस जीव को गोसेनेक बार्नेकल कहा जाता था और यह दुर्लभ प्रजाति का जीव है।

यह भी पढ़ें: शोरूम में कार खरीदने पहुंचा था परिवार, सास-बहु में हुआ कुछ ऐसा, सन्न रह गये लोग

gooseneck-barnacles पुर्तगाल और स्पेन के क्षेत्रों में पाया जाता है (फोटो- सोशल मीडिया)

पुर्तगाल और स्पेन के क्षेत्रों में पाया जाता है दुर्लभ जीव

उन्हें यह भी जानने को मिला कि ये दुर्लभ जीव पुर्तगाल और स्पेन के क्षेत्रों में पाया जाता है। इसकी कीमत काफी ज्यादा महंगी होती है। फिलहाल इस जीव की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। वहीं इस दुर्लभ जीव को देख कई लोग डर भी गए। साथ ही लोग इसके बारे में जानने के लिए काफी उत्साहित दिखे।

यह भी पढ़ें: चारबाग रेलवे स्टेशन को किया गया सैनिटाइज, कल से शुरू होगा ट्रेनों का संचालन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story