×

हनीमून होगा शानदार, नहीं होगी इन चीजों की परेशानी, खुलकर करेंगे इन्जॉय

आजकल शादी के बाद हनीमून पर जाने का एक ट्रेंड सा चल गया है। ऐसे में ये डिसाइड करना बेहद मुश्किल हो जाता है कि आखिर हनीमून के लिए कौन सा डेस्टिनेशन सिलेक्ट करें। इन सब प्लान में एक और चीज बाधा डालता है और वो है वीजा।

Shreya
Published on: 29 Jan 2020 9:30 AM GMT
हनीमून होगा शानदार, नहीं होगी इन चीजों की परेशानी, खुलकर करेंगे इन्जॉय
X

आजकल शादी के बाद हनीमून पर जाने का एक ट्रेंड सा चल गया है। ऐसे में ये डिसाइड करना बेहद मुश्किल हो जाता है कि आखिर हनीमून के लिए कौन सा डेस्टिनेशन सिलेक्ट करें। इन सब प्लान में एक और चीज बाधा डालता है और वो है वीजा। तो आज हम आपकी इन दोनों प्रॉब्लम्स को दूर करने जा रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे डेस्टिनेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आपको और आपके पार्टनर को जन्नत जैसी सैर करने को मिलेगी, वो भी बिना वीजा के। तो चलिए जानते हैं उन देशों के बारे में-

भूटान

भूटान को दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना गया है। ये देश आपके हनीमून डेस्टिनेशन के लिए बेहद अच्छा है। इस देश में कई शानदार हॉलीडे डेस्टिनेशन हैं, जहां पर जाने के लिए आपको वीजा की भी जरुरत नहीं पड़ेगी। साथ ही इस खूबसूरत देश में आपकी छुट्टियां बेहद खास बन जाएंगी। यहां पर घूमने के लिए सबसे सही वक्त मार्च और अप्रैल माना जाता है। क्योंकि इस दौरान यहां के लगभग सभी एडवेंचर्स डेस्टिनेशन खुले रहते हैं।

यह भी पढ़ें: 82 साल के इस अरबपति ने 73 साल के दूसरे अरबपति के छुए पैर…

नेपाल

इस लिस्ट में आप नेपाल को भी शामिल कर सकते हैं। नेपाल अपने धार्मिक स्थलों और हिमालय की चोटियों की वजह से खासा जाना जाता है। भारत से नेपाल के संबंध काफी अच्छे हैं, जिस वजह से यहां पर घूमने के लिए वीजा दिखाने की जरुरत नहीं पड़ती है। यहां पर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय सिंतबर से नवंबर महीने तक माना जाता है।

मालदीव

मालदीव की सुंदरता से तो सभी वाकिफ होंगे। यहां पर छुट्टियां मनाना कौन नहीं चाहता यहां पर घूमने के लिए 3 हजार से भी ज्यादा आईलैंड हैं। भारत भी अब मालदीव जैसे वॉटर विला खोलने की योजना बना रहा है। मालदीव में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय दिसंबर से अप्रैल माना जाता है।

फिजी

ऑस्ट्रेलिया के नजदीक एक खूबसूरत द्वीप पर बसा फिजी भी घूमने के लिए शानदार ऑप्शन है। यहां पर भी घूमने के लिए वीजा दिखाने की जरुरत नहीं पड़ती है। यह देश समुद्री बीच, चट्टानी इलाकों और खूबसूरत झीलों के लिए पर्यटकों की पसंद बना हुआ है। यहां पर भी आप अपना हनीमून प्लान कर सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए सबसे सही समय अप्रैल से मई और दिसंबर से जनवरी तक माना गया है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 22 फिल्मों को दिया 11 करोड़ का अनुदान

जमैका

कैरेबियन देश जमैका भी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। जमैका की खूबसूरती समुद्री किनारों, घने जंगलों और पहाड़ों में है। छुट्टियां यादगार तरीके से बिताने के लिए जमैका एक अच्छा ऑप्शन है। यहां पर आप दिसंबर से अप्रैल के बीच घूमने जा सकते हैं।

मॉरिशस

हिंद महासागर में स्थित बहु-सांस्कृतिक देश मॉरिशस अपने समुद्री तटों और चट्टानी इलाकों के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप भी समुद्री तटों और चट्टानी इलाकों में अपनी छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो आप अपने लिस्ट में मॉरिशस को शामिल कर सकते हैं। यहां पर आप दिसंबर से फरवरी के बीच घूम सकते हैं।

श्रीलंका

श्रीलंका को एक आदर्श टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। श्रीलंका अपने रेतीले मैदान, पर्वतीय क्षेत्र के लिए काफी फेमस है। अब श्रीलंकाई सरकार भी टूरिस्ट को आकर्षित करने के लिए यहां के डेस्टिनेशन स्पॉट और रेस्टोरेंट-बार को कीमतें कम करने का आदेश दे दिया है। ताकि टूरिस्ट कम पैसों में श्रीलंका की सैर कर सकें। श्रीलंका में आप दिसंबर से अप्रैल के बीच घूमने जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में BJP को तगड़ा झटका: इन दो नेताओं पर चुनाव आयोग का एक्शन

थाईलैंड

थाईलैंड देश अपने धार्मिक स्थलों, शाही टूरिस्ट प्लेस और समुद्री किनारों के लिए टूरिस्ट के बीच काफी फेमस है। यहां के वाट अरुण, वाट फो और महात्मा बुद्ध का मंदिर साउथ-ईस्ट एशिया की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक हैं। आप यहां पर भी अपना हनीमून प्लान कर सकते हैं।

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया अपने ज्वालामुखी द्वीपों के लिए काफी फेमस है। यहां के जंगलों में कोमोडो ड्रैगन, हाथी, शेर और लंगूर जैसे जानवर भरे पड़े हैं। यहां पर घूमने के लिए सबसे सही वक्त जून से जुलाई माना गया है। अगर आप इस दौरान इंडोनेशिया जाते हैं तो, आप बाली आर्ट फेस्टिवल का भी आनंद ले सकते हैं।

मादागास्कर

अगर आप बरसाती जंगलों, समुद्री बीचों और चट्टानी इलाकों के बीच अपनी छुट्टियां मनाना चाहते हैं तो आपके लिए मादागास्कर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां पर आपको जानवरों की कई खास प्रजातियां भी देखने को मिल जाएंगी। यहां पर सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल यहां पर एंडासिबे-मंटाडिया नेशनल पार्क है। आप यहां पर जुलाई से अगस्त के बीच घूमने जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी बंगाल में भगदड़: ताबड़तोड़ चली गोलियां, दो की मौत

Shreya

Shreya

Next Story