×

जानिए CM योगी से अचानक क्यों मिलीं अदिति सिंह, कभी राहुल से थी शादी की चर्चा

रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने गुरुवार को अचानक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। इस पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Dharmendra kumar
Published on: 31 Aug 2023 5:02 AM GMT (Updated on: 31 Aug 2023 5:03 AM GMT)
जानिए CM योगी से अचानक क्यों मिलीं अदिति सिंह, कभी राहुल से थी शादी की चर्चा
X

लखनऊ: रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने गुरुवार को अचानक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। इस पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि जो लोग स्वार्थ के बारे में सोचते हैं और उनकी कोई विचारधारा नहीं है वे कहीं भी जा सकते हैं। हमने उनको नोटिस दिया है। अगर वह जवाब नहीं देती हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें...आपके इन आदतों की वजह से चेहरों पर होते हैं मुंहासे, पढ़ें पूरी खबर

अदिति सिंह पहले भी काफी चर्चा में रही हैं। रायबरेली सदर विधानसभा से विधायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं। अखिलेश की छवि दबंग नेता की थी और उनका निधन हो चुका है।

अदिति सिंह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से शादी को लेकर खूब चर्चा में रहीं हैं। हालांकि यह खबर सिर्फ अफवाह थी। अदिति ने अमेरिका के ड्यूक विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट स्टडी में मास्टर्स की पढ़ाई की है।

यह भी पढ़ें...लौट आए अमिताभ: फैंस में खुशी की लहर, हॉस्पिटल से आते ही की ये पूजा

उस समय अदिति सिंह और राहुल गांधी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। खबरों में दावा किया जा रहा था कि फोटो में दिख रही लड़की से राहुल से शादी होने जा रही है।

यह भी पढ़ें...पागलपंती’ से जॉन मचाएंगे धमाल, फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज

47 वर्षीय राहुल गांधी का नाम अदिति से जुड़ने के बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जाने लगीं। इस अदिति सिंह ने कहा था कि यह अफवाह है और मैं राहुल गांधी को अपना भाई मानती हूं।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर अदिति सिंह के परिवार और सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ कई फोटो वायरल हुए थे। कहा गया था कि यह सगाई तय होने के बाद की फोटो है।

यह भी पढ़ें...अमेजन को फ्लिपकार्ट की टक्कर, फूड रिटेल यूनिट बनाई

इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में अदिति सिंह के बीजेपी में जाने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। हालांकि अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री से इस मुलाकात पर कहा कि वो अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर मिली हैं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी का गुरुवार का दिन विधायकों से मिलने का तय है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story