×

किसान आंदोलन की गूंज बलिया तक, पूर्वांचल में महापंचायत करेगी युवा चेतना 

सामाजिक संस्था युवा चेतना द्वारा जिला मुख्यालय से सटे रामपुर महावल ग्राम में आज किसान महापंचायत हुआ। युवा चेतना ने पूर्वांचल में किसान महापंचायत करने का ऐलान किया है।

Shreya
Published on: 4 Feb 2021 11:39 AM GMT
किसान आंदोलन की गूंज बलिया तक, पूर्वांचल में महापंचायत करेगी युवा चेतना 
X
युवा चेतना द्वारा किसान महापंचायत का आयोजन

बलिया: किसान आंदोलन की गूंज बलिया तक पहुंच गई है। किसान आंदोलन के समर्थन में आज सामाजिक संस्था युवा चेतना द्वारा किसान महापंचायत का आयोजन हुआ। महापंचायत में हज़ारों की संख्या में किसानों व नौजवानों ने भाग लिया। दशनामी परम्परा के संन्यासी धर्म सम्राट करपात्री आश्रम के महंथ अभिषेक ब्रम्हचारी ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार किसान आंदोलन को गोली के बल पर दबाने का कुचक्र कर रही है। युवा चेतना ने पूर्वांचल में किसान महापंचायत करने का ऐलान किया है।

आंदोलन को मोदी सरकार दबाने की कर रही कोशिश

सामाजिक संस्था युवा चेतना द्वारा जिला मुख्यालय से सटे रामपुर महावल ग्राम में आज किसान महापंचायत हुआ। दशनामी परम्परा के संन्यासी धर्म सम्राट करपात्री आश्रम के महंथ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किसान महापंचायत का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें: रामपुर में प्रियंका बोलीं: कृषि कानून से भी बड़ा जुल्म है किसानों को आतंकवादी कहना

उद्घाटन करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को मोदी सरकार गोली के बल पर दबाने की साजिश कर रही है। युवा चेतना किसान आंदोलन के साथ है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि किसान आंदोलन देश की अस्मिता का सवाल है।

देश में अघोषित आपातकाल

सबको एक होना होगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि किसानों पर अत्याचार हो रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि देश का भगवान 70 दिनों से अपना अधिकार माँग रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौन हैं। श्री सिंह ने आरोप लगाया है कि देश में अघोषित आपातकाल है। मोदी सरकार के खिलाफ किसान देश के लिए खड़ा है। नौजवानों को भी आगे आना होगा।

यह भी पढ़ें: जेल में निलम्बित आईपीएस अरविन्द सेन, 24 घंटे के लिए पुलिस रिमांड पर

श्री सिंह ने कहा कि युवा चेतना राकेश टिकैत के साथ है। हम पूरे पूर्वांचल में किसान महापंचायत करेंगे। श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार को कृषि बिल वापस लेना होगा। श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का उद्देश्य अंबानी-अड़ानी का विकास है। उन्होंने कहा कि महापंचायत रोकने हेतु योगी सरकार ने अपनी पुलिस को भेज दिया , परन्तु हम रुकने वाले नहीं हैं।

गांधी बनाम गोडसे की लड़ाई में हम गांधी के साथ

श्री सिंह ने कहा कि गांधी बनाम गोडसे की लड़ाई में हम गांधी के साथ खड़े हैं। भाजपा गोडसे के साथ है।श्री सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 में योगी सरकार को उखाड़ फेंकने हेतु कार्यकर्ताओं को सक्रिय होना होगा।श्री सिंह ने कहा कि मोदी-योगी सरकार हिंदू-मुस्लिम राजनीति के बल पर जनता को मूर्ख बना रही है।

यह भी पढ़ें: हरदोई में 15 दिन से लापता मासूम का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

कार्यक्रम में किसान-नौजवान प्रतिनिधियों ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह को 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया। महापंचायत की अध्यक्षता शिवजी राय व संचालन डा. सुनील राय ने किया।महापंचायत को अमितेष सिंह बबुआ, जीशान अहमद अंसारी, अजय राय मुन्ना, मोहन सिंह, बैजू राय, सैफ नवाज, राकेश खरवार, अजय ओझा, सन्नी तिवारी, चमचम तिवारी, निखिल पांडेय, रवि बिंद, नरोत्तम सिंह बागी, नकुल राय, सोनू शाह, बब्लु राय, अजय तिवारी, आदित्य चौबे, मोनु राय आदि ने सम्बोधित किया ।

अनूप कुमार हेमकर

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की तरह साथ रहने की जिद पर अड़ीं युवतियां, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story