×

प्रियंका गांधी ने की डॉ कफील की पत्नी से बात, दिया निजी फोन नंबर, बढ़ाई हिम्मत

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अब डॉ कफील खान की पत्‍नी से फोन पर बात कर हाल- चाल जाना। उन्‍होंने डॉ कफील की पत्‍नी से अपना निजी फोन नंबर साझा किया और कहा कि किसी भी समय वह उनसे बात कर अपनी परेशानी बता सकती हैं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 4 Sep 2020 2:54 PM GMT
प्रियंका गांधी ने की डॉ कफील की पत्नी से बात, दिया निजी फोन नंबर, बढ़ाई हिम्मत
X
प्रियंका गांधी वाड्रा ने अब डॉ कफील खान की पत्‍नी से फोन पर बात कर हाल- चाल जाना। उन्‍होंने डॉ कफील की पत्‍नी से अपना निजी फोन नंबर साझा किया

लखनऊ। कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव और उत्‍तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अब डॉ कफील खान की पत्‍नी से फोन पर बात कर हाल- चाल जाना। उन्‍होंने डॉ कफील की पत्‍नी से अपना निजी फोन नंबर साझा किया और कहा कि किसी भी समय वह उनसे बात कर अपनी परेशानी बता सकती हैं।

यह पढ़ें...भाजपा विधायक के निशाने पर आए पुलिस अधीक्षक, सीएम से किया ये अनुरोध

यह पढ़ें...UP BEd Entrance Exam Result: कल जारी होंगे परीक्षा के नतीजे, यहां करें चेक

प्रियंका गांधी ने की खुद बात

मथुरा जेल से रिहा होने के बाद डॉ कफील खान कांग्रेस नेताओं के साथ ही है। मथुरा जेल से बाहर निकलने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक व पूर्व विधानमंडल दल नेता प्रदीप माथुर ने उनका स्‍वागत किया। इसके बाद से डॉ कफील खान राजस्‍थान के एक रिसार्ट में रुके हुए हैं। उनकी पत्‍नी, बच्‍चों और मां ने भी उनसे वहीं जाकर मुलाकात की है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने डॉ कफील की पत्‍नी डॉ शबिस्‍ता खान से फोन पर बात कर उनका हाल – चाल जाना।

यह पढ़ें...परीक्षा केंद्रों में CCTV: इस प्रोटोकाल के तहत होगी स्थगित मुख्य परीक्षाएं, तैयारी पूरी

दिया निजी फोन नंबर

डॉ शबिस्‍ता ने सहयोग करने के लिए प्रियंका गांधी का धन्‍यवाद किया है। कांग्रेस नेत्री ने उन्‍हें अपना निजी फोन नंबर दिया और कहा कि किसी भी जरूरत के वक्‍त्‍ वह उन्‍हें सीधे फोन कर सकती हैं। उन्‍होंने डॉ खान से उनके बच्‍चों के बारे में भी बात की। एक दिन पहले डॉ कफील खान ने प्रेस कांफ्रेंस में प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी का धन्‍यवाद किया था और कहा है कि जिस तरह से योगी सरकार उनके पीछे पडी है ऐसे में उन्‍हें डर था कि गोरखपुर जाने पर सरकार उन्‍हें किसी दूसरे मामले में फंसा सकती है। राजस्‍थान में मदद कर कांग्रेस ने उन्‍हें सुरक्षित जीवन जीने का मौका दिलाया है।

यह पढ़ें...वैक्सीन पर बड़ी कामयाबी: ट्रायल में टीका पास, ये प्रसिद्द कंपनी कर रही तैयार

इससे पहले भी डॉ कफील की रिहाई का आदेश जब हाईकोर्ट से जारी हुआ था तब भी प्रियंका गांधी ने अदालत के फैसले का स्‍वागत करते हुए इसे सभी इंसाफ पसंद लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत करार दिया था। उन्‍होंने योगी सरकार से अपील की थी कि डॉ कफील खान को जल्‍द से जल्‍द जेल से रिहा कर दिया जाए।

अखिलेश तिवारी

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story