×

बूढ़ों की प्यारी दुलहन: ऐसे बनाती है निशाना, बड़े-बड़े हो गए प्यार में पागल

उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस के हाथ एक ऐसी लुटेरी दुल्हन लगी है, जो सिर्फ बुजुर्गो को ही अपना निशाना बनाती है। इसने 10 सालों में 8 बुजुर्गों से शादी की।

Newstrack
Published on: 5 Sep 2020 9:22 AM GMT
बूढ़ों की प्यारी दुलहन: ऐसे बनाती है निशाना, बड़े-बड़े हो गए प्यार में पागल
X
लुटेरी दुल्हन: एक पत्नी ने 10 साल में 8 पतियों को लगाया चूना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस के हाथ एक ऐसी लुटेरी दुल्हन लगी है, जो सिर्फ बुजुर्गो को ही अपना निशाना बनाती है। इसने 10 सालों में 8 बुजुर्गों से शादी की। इन बुजुर्गों से शादी के बाद ये लुटेरी दुल्हन घर से ज्वैलरी और कैश लेकर फरार हो जाती थी।

ये भी पढ़ें: ताबड़तोड़ बमबारी: इस पार्टी में खूनी संघर्ष, आपस में किया जोरदार हमला,

सीनियर सिटिजंस को बनाती है निशा

दरअसल यूपी की गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसी लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज किया है जो सीनियर सिटिजन को अपना निशाना बनाती थी। इस लुटेरी दुल्हन की पहचान मोनिका मलिक के रूप में हुई है। खास बात तो ये है कि बुजुर्गों से शादी करके ये लुटेरी दुल्हन उसी रात या अगली रात फरार नहीं होती थी। बल्कि कुछ दिन रुककर उनका विश्वास जीतती थी उसके बाद घर का कैश और जेवर लेकर फुर्र हो जाती थी।

मोनिका मलिक नाम की इस फ्रॉड दुल्हन ने एक 66 साल के कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रेक्टर को अपना निशाना बनाया था। जो कि ये उसका 8वां दूल्हा था। इस 8वें दूल्हे के घर से ये महिला 15 लाख रुपये कीमत का सामान लेकर भाग गई थी। इस शख्स का नाम जुगल किशोर है। ये गाजियाबाद के रहने वाले हैं। इन्होने बताया कि पिछले साल उनकी पत्नी का देहांत हो गया और बेटा भी अलग घर में रहने लगा था। इसलिए अकेलेपन की वजह से उन्होंने दूसरी शादी कर ली।

ये भी पढ़ें: जॉब छूटने पर भर आई आंखें- कम्पनी ने कहा था-‘हिजाब उतारोगी तभी मिलेगी नौकरी’

वह दिल्ली की एक मेट्रोमोनियल एजेंसी से जाकर मिले। जहां पर एजेंसी ने इन्हें यकीन दिलाया कि उनकी मैचिंग के हिसाब से वह उनके लिए दुल्हन ढूंढ देंगे। इसके बाद एजेंसी की तरफ से जुगल किशोर को मोनिका मलिक यानी की लुटेरी दुल्हन से मिलवाया गया। इस फ्रॉड महिला ने अपने आप को तलाकशुदा बताया। इसके बाद अगस्त 2019 में दोनों ने कोर्ट में शादी की।

ज्वैलरी और कैश लेकर हुई फरार

शादी के करीब दो महीने बाद ही यह लुटेरी दुल्हन ज्वैलरी और कैश लेकर भाग गई। जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये थी। फिर जुगल किशोर ने इस बारे में मेट्रोमोनियल साइट वालों से बात की तो उल्टा उसे ही धमकाया गया। फिर किशोर को मोनिका के पहले पति के बारे में पता लगा जिसे वह इसी तरह ठग कर फरार हुई थी।

ये भी पढ़ें: शिक्षक दिवस: सम्मान और सहयोग का आकांक्षी शिक्षक

इसके बाद किशोर ने पुलिस में इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो पाया कि लुटेरी दुल्हन की 10 सालों में यह आठवीं शादी थी और हर बार वह इसी तरह दूल्हे को लूट कर भाग जाती थी। इसके अलावा यह सभी शादियां खन्ना विवाह केंद्र यानी दिल्ली की मेट्रोमोनियल एजेंसी ही फिक्स कराता था। हालांकि अब पुलिस ने मोनिका, उसके परिवार और मेट्रोमोनियल एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: कंगना को BJP का समर्थन! पूर्व CM की पत्नी का मिला साथ, कहा- बोलने की आजादी

Newstrack

Newstrack

Next Story