×

महामारी का विकराल रूप: 300 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। गुरुवार को नौ नए मामले सामने आते ही संक्रमित मरीजों की संख्या ने 3०० का आकड़ा पार कर दिया।

Vidushi Mishra
Published on: 21 May 2020 12:33 PM GMT
महामारी का विकराल रूप: 300 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या
X

नोएडा। शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। गुरुवार को नौ नए मामले सामने आते ही संक्रमित मरीजों की संख्या ने 3०० का आकड़ा पार कर दिया। अब जनपद में संक्रमितों की संख्या 3०2 है। इसमे से 2०9 मरीज अब तक ठीक हो चुके है। 88 मरीज सक्रिय है जिनका आइसोलेशन वॉर्ड में इलाज किया जा रहा है। वहीं, ओपों कंपनी में भी पांच नए पाजिटिव मामले सामने आए है। इसमे दो जनपद से संबंधित है शेष तीन जनपद के बाहर के है।

ये भी पढ़ें...भारत-अमेरिका मिलकर लड़ेंगे: चीन की हालत हुई खराब, सीमा पर तनाव बढ़ा

दो पाजिटिव और 19 निगेटिव

जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को जिम्स से 45 रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमे 1 पाजिटिव और शेष 44 निगेटिव मामले सामने आए। इसी तरह एनआईबी से 21 रिपोर्ट मिली इसमे दो पाजिटिव और 19 निगेटिव रही।

शेष छह संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निजी प्रयोगशाला से प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि नौ पाजिटिव में सेक्टर-81 का 36 साल का एक पुरुष है। जिसे शरदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह नंगला फेज-2 में 25 साल की एक महिला संक्रमित मिली है इसे चाइल्ड पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

वहीं, सेक्टर-11 के झुंडपुरा गांव में 67 साल के एक बुर्जुग भी कोरोना संक्रमित मिला है। बुजुर्ग को शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रेटरनोएडा के कासना में 2० साल का एक युवक भी कोरोना पाजिटिव मिला है।

युवक को शरदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हबीबपुर सुतियाना ग्रेटरनोएडा में 28 साल का युवक, नोएडा एक्सटेंशन ग्रेटरनोएडा में 4० साल का एक पुरुष, नंगला फेज-2 में 29 साल का युवक के अलावा किला कालोनी के 52 साल का एक पुरुष व छोलस दादरी में 6० साल की एक बुजुर्ग महिला भी संक्रमण का शिकार हो गई।

ये भी पढ़ें...यूपी में सपा-बसपा को पीछे छोड़ कांग्रेस ने फिर निभाई मुख्य विपक्षी दल की भूमिका

इनको अलग-अलग अस्पतालों में आइसोलेट किया गया है। साथ ही इनके संपंर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। इसके अलावा शारदा व जिम्स से एक-एक मरीज ठीक होकर घर गए।

ओप्पो कंपनी के अब तक 14 कर्मचारी हुए संक्रमित

नोएडा। नोएडा में मोबाइल फोन निर्माता कंपनी ओप्पो के अब तक 14 कर्मचारी पॉजिटिव हो चुके हैं। गुरुवार को पांच और कर्मचारी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले भी कंपनी के 9 कर्मचारी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद कंपनी ने करीब साढे तीन हजार कर्मचारियों की जांच करवाई थी।

कर्मचारियों के कोरोनावायरस से पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। उनके संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।

ये भी पढ़ें...सोने में आई गिरावट: जानें क्या है Gold का नया दाम, आज ही ले लें

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि ओप्पो के 173 कर्मचारियों की टेस्ट रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली हैं। इनमें से 5 कर्मचारियों को पॉजिटिव पाया गया है।

डॉ. दोहरे ने बताया कि पांच संक्रमित कर्मचारियों में से दो लोग गौतमबुद्ध नगर के निवासी हैं। बाकी तीन लोग जिले में निवास नहीं कर रहे हैं। यह क्रॉस नोटिफाइड केस हैं। इनमें से 2 लोग बिहार के रहने वाले हैं और एक मथुरा में रहता है। लिहाजा, बिहार और मथुरा प्रशासन को इस बारे में जानकारी भेज दी गई है।

ये भी पढ़ें...मजदूरों पर राजनीति जारी: कांग्रेस ने यूपी सरकार के खिलाफ छेड़ा अभियान

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story