×

गैंगरेप से हिला यूपी: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, अलर्ट हुई पुलिस

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, कई लड़कों ने अकेली लड़की को सुनसान जगह पर घेर रखा है और उससे जबरदस्ती की जा रही है।

Newstrack
Published on: 15 Sep 2020 11:33 AM GMT
गैंगरेप से हिला यूपी: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, अलर्ट हुई पुलिस
X
किशोरी हाथ जोड़कर बड़े भाई कहकर अपनी आबरू की भीख मांगती रही , लेकिन दरिंदों ने उसकी एक न सुनी । पहले उसे मारा पीटा गया, फिर एक-एक कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया ।

बलिया: कानून व्यवस्था को लेकर सूबे में सुर्खियों में आए बलिया में निर्भया के इलाके के पड़ोस में एक किशोरी के साथ एक गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। किशोरी हाथ जोड़कर बड़े भाई कहकर अपनी आबरू की भीख मांगती रही, लेकिन दरिंदों ने उसकी एक न सुनी। पहले उसे मारा पीटा गया, फिर एक-एक कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ ठाकुर के हस्तक्षेप पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने जिले में कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिये हैं। एक टीवी चैनल के पत्रकार रतन सिंह की फेफना थाना क्षेत्र में सरेशाम हुई दुस्साहसिक हत्या की घटना से लोग उबर भी नहीं सके थे कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बाद जिले में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, कई लड़कों ने अकेली लड़की को सुनसान जगह पर घेर रखा है और उससे जबरदस्ती की जा रही है। लड़की उन लड़कों के सामने हाथ पैर जोड़ रही है और अपनी आबरू की भीख मांग रही है। लेकिन लड़के उसकी सुन नही रहे हैं और उसके साथ मारपीट भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar Assembly Election: मोदी ने दी ये बड़ी सौगात, यहां AIIMS को मिली मंजूरी

Ballia Gang Rape बलिया में लड़की से गैंग रेप (फाइल फोटो)

सोशल मीडिया पर जिस तरह से वीडियो पोस्ट किया गया है। उससे स्पष्ट हो रहा है कि लड़की को हवस का शिकार बनाते समय दरिंदों ने स्वयं घटना का वीडियो बनाया तथा इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में बताया गया है कि गांव के बड़े बंधे पर किशोरी अकेले जा रही थी तो कुछ लड़के उसे पकड़ कर बंधे के नीचे ले गये। उसके साथ मार पीट की गई तथा इसके बाद उसके साथ बेरहमी के साथ सामुहिक बलात्कार किया गया। वह गिड़गिड़ाती रही लेकिन यह लोग नहीं माने। पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ ठाकुर ने सोशल मीडिया पर किये गए इस पोस्ट पर ट्वीट कर पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के लिये कहा था।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को किया गिरफ्तार

Ballia Gang Rape बलिया में लड़की से गैंग रेप (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- कंगना के तीखे बोल: करन जौहर की हो गई खटिया खड़ी, फिल्मों को बताया वाहियात

फेफना थाना के प्रभारी राजीव मिश्र ने बताया कि फेफना थाना में आज किशोरी की माँ की शिकायत पर दो युवकों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 376 व 120 एवं आई टी एक्ट की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की भुक्तभोगी लड़की की उम्र 17 वर्ष बताई गई है। उम्र की पुष्टि के लिए परिजनों से शैक्षिक अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा गया है। पुलिस के अनुसार घटना 9 सितंबर की है।

Ballia Gang Rape बलिया में लड़की से गैंग रेप (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- अमित शाह के लिए पूजा: अखिल भारत हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं ने की दुआ

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में नीरज व राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की उम्र 18 से 20 वर्ष है। पुलिस ने आज सामुहिक बलात्कार की पीड़िता का मेडिकल जांच कराया। पुलिस इस कांड में शामिल आधा दर्जन अन्य लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि सोशल मीडिया पर कल वायरल वीडियो के जरिये पुलिस को घटना की जानकारी मिली। देश ही नही दुनिया को झकझोरने वाली दिल्ली सामुहिक बलात्कार कांड की पीड़िता निर्भया का पैतृक गांव फेफना विधानसभा क्षेत्र में ही है।

खुली पुलिस की पोल

Ballia Gang Rape बलिया में लड़की से गैंग रेप (फाइल फोटो)

इस घटना ने जिले में पुलिसिंग की कलई खोलकर रख दिया है। 9 सितंबर को एक लड़की के साथ दरिंदगी की घटना होती है। पुलिस को इस घटना की भनक तक नहीं लगती। फेसबुक पर न्याय की गुहार लगाते हुए पोस्ट किया जाता है। दरिंदे इस कदर रसूखदार हैं कि फेसबुक पर किये गए पोस्ट को डिलीट कर दिया जाता है।

ये भी पढ़ें- संपत्ति बनाने में इस महिला विधायक ने सभी को पछाड़ दिया, नाम सुनकर चौंक जाएंगे

फेसबुक पर पोस्ट होने के बाद पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ ठाकुर ने पोस्ट का स्क्रीन शॉट ले लिया। आई जी ठाकुर ने इसके बाद ट्वीट कर दिया। ट्वीट में अपर पुलिस महानिदेशक , वाराणसी के साथ ही पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ व पुलिस अधीक्षक को टैग कर इस मामले को सत्यापित कर कार्रवाई करने को कहा गया। इस ट्वीट के बाद बलिया पुलिस जागृत होती है।

रिपोर्ट- अनूप कुमार हेमकर

Newstrack

Newstrack

Next Story