×

तबलीगियों पर तगड़ा एक्शन: योगी सरकार ने की सख्त कार्यवाई

प्रदेश में 35,04,919 वाहनों की सघन चेकिंग में 37,999 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 16,79,08,572 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया।

Vidushi Mishra
Published on: 11 May 2020 7:18 AM GMT
तबलीगियों पर तगड़ा एक्शन: योगी सरकार ने की सख्त कार्यवाई
X
तबलीगियों पर तगड़ा एक्शन: योगी सरकार ने की सख्त कार्यवाई

लखनऊ। कोरोना वायरस को ध्यान में रखकर प्रदेश में लाॅक डाउन अवधि में पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही में अब तक धारा 188 के तहत 41,258 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई। प्रदेश में 35,04,919 वाहनों की सघन चेकिंग में 37,999 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 16,79,08,572 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 2,20,724 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं।

ये भी पढ़ें...सरकारी पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 70 हजार तक मिलेगी सैलरी, जल्दी करें अप्लाई

49,06,846 लोगों को चिन्हित

इसके अलावा कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 768 लोगों के खिलाफ 603 एफआईआर दर्ज करते हुए 278 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ंने बताया कि प्रदेश के 467 हाॅटस्पाॅट क्षेत्र के 308 थानान्तर्गत 8,77,744 मकान चिन्हित किये गये। इनमें 49,06,846 लोगों को चिन्हित किया गया है।

इन हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में कोरोना पाॅजिटिव पाये गये लोगों की संख्या 2028 है। हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में 23,246 वाहनों का चालान करते हुए 1444 वाहन जब्त किये गये।

ये भी पढ़ें...1007 पुलिसकर्मियों पर संकट: मौत का आकंड़ा 832, लगातार बढ़ रहा खतरा

चिकित्सकीय परीक्षण करके क्वारेंटाइन

अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के कुल 20 जनपदों के तब्लीगी जमात में शामिल 2670 व्यक्तियों को क्वारेंटाइन किया गया है। 325 विदेशी तब्लीगी व्यक्ति जो प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आये और मौजूद हैं, सभी 325 विदेशी व्यक्तियों का चिकित्सकीय परीक्षण करके क्वारेंटाइन किया गया है। तब्लीगी जमात के 45 विदेशी सदस्यों पर एफआईआर दर्ज की गई है तथा 259 पासपोर्ट जब्त किये गये हैं।

अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में स्थापित 5774 क्रय केन्द्रों के माध्यम से लगभग 161.69 लाख कुन्तल गेहूँ की खरीद की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें...योगी सरकार का कमाल: बनाए गए 5.21 लाख नए राशन कार्ड, धारकों को मिली राहत

10,26,948 लोगों को फूड पैकेट्स वितरित

प्रदेश में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण के द्वितीय चरण में कुल 3,52,22,073 राशन कार्डो के सापेक्ष मई माह में लगभग 3,17,58,774 कार्डो पर 7,32,322.86 मी0टन खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया गया है। प्रदेश में 939 सरकारी तथा 837 स्वैच्छिक कम्यूनिटी किचन के माध्यम से 10,26,948 लोगों को फूड पैकेट्स वितरित किये गये हैं।

डोर-स्टेप-डिलीवरी व्यवस्था के अन्तर्गत 23,852 किराना स्टोर चल रहे हैं, जिनके माध्यम से 51,956 डिलीवरी मैन आवश्यक सामग्री निरंतर पहुंचा रहे हैं। फल एवं सब्जी वितरण व्यवस्था के तहत कुल 44,724 वाहनों की व्यवस्था की गयी है।

ये भी पढ़ें...कांप उठा ये देश: फिर वापस लौटी महामारी, बंद हुआ सब कुछ

69,140 काॅल्स में से 65,645 का निस्तारण

इसी तरहं कुल 53.94 लाख लीटर दूध उपार्जन के सापेक्ष 34.64 लाख लीटर दूध का वितरण 21,550 डिलीवरी वैन के माध्यम से किया गया है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के सम्बंध में राहत आयुक्त कार्यालय में राज्य स्तर पर स्थापित एकीकृत आपदा नियंत्रण केन्द्र के टोल फ्री हेल्पलाईन नं0 1070 पर प्राप्त 69,140 काॅल्स में से 65,645 का निस्तारण किया गया।

ये भी पढ़ें...जहाज पर मिसाइल अटैक: दर्जनों की हुई मौत, लगी भीषण आग

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story