×

सड़क पर मछलियां! लोगों में लूटने के लिए मची हायतौबा

कानपुर के रोड पर मछलियां तैरने लगी। अचानक राहगीरों ने मछलियों को अपने झोले में भरने लगे। जिसको जहां से खबर मिली सब मछली ले जाने के लिए आ गये। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में बहुत भीड़ लग गई, जिससे वहां बड़ा जाम लग गया।

Harsh Pandey
Published on: 12 Nov 2019 11:00 AM GMT
सड़क पर मछलियां! लोगों में लूटने के लिए मची हायतौबा
X

कानपुर: कानपुर के रोड पर मछलियां तैरने लगी। अचानक राहगीरों ने मछलियों को अपने झोले में भरने लगे। जिसको जहां से खबर मिली सब मछली ले जाने के लिए आ गये।

बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में बहुत भीड़ लग गई, जिससे वहां बड़ा जाम लग गया।

यह भी पढ़ें. जहरीली हवा में जी रहे आप, बचने के लिए करें ये उपाय

यह है पूरा मामला...

अर्मापुर थाना क्षेत्र की गन फैक्ट्री रोड पर मंगलवार सुबह मछलियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक में लदी हजारों मछलियां सड़क पर तड़पती हुई नजर आईं।

यह भी पढ़ें. मोदी का मिशन Apple! अब दुनिया चखेगी कश्मीरी सेब का स्वाद

बीच सड़क फैले छिछले पानी में हजारों मछलियों के फैल जाने से पूरा नजारा ही बदल गया। मौके से गुजर रहे राहगीर अपने दफ्तर जाने के बजाय जमीन पर पड़ी हुई मछलियों को पकड़कर झोले में भरने लगे।

देखें वीडियो...

यह भी पढ़ें. पुलिस नहीं जल्लाद है ये, वीडियो देख कांप जायेगी रूह

कुछ ही देर में वहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोग मछलियों को पकड़-पकड़ कर अपने बैग में भरते हुए नजर आये।

लग गया जाम...

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान सड़क पर भीषण जाम भी लग गया। जाम लगने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को खदेड़ा।

यह भी पढ़ें. दुनिया का पहला केस! मच्छर से नहीं इससे हुआ डेंगू

बताया जाता है कि मछली लूटने को लेकर इतनी हाय-तौबा मच गया कि बीच सड़क भीषण हंगामा होने लगा।

इसके साथ ही बता दें कि सुबह 7 बजे हुई इस घटना के बाद करीब चार घंटे तक सड़क पर हर ओर सिर्फ मछलियां ही मछलियां नजर आ रही थीं।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story