×

बिकरू कांड: जय की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा, सामने आई ये हैरान करने वाली बात

 विकास दुबे कांड में पहली बार गैंगस्टर के खजांची जय बाजपेई की पत्नी ने सामने आकर बयान दिया है। श्वेता ने कहा कि उनके पति जय को जबरन फंसाया जा रहा है।

Shreya
Published on: 10 Aug 2020 11:00 AM GMT
बिकरू कांड: जय की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा, सामने आई ये हैरान करने वाली बात
X
Jai Bajpai's wife

कानपुर: विकास दुबे कांड में पहली बार गैंगस्टर के खजांची जय बाजपेई की पत्नी ने सामने आकर बयान दिया है। श्वेता ने कहा कि उनके पति जय को जबरन फंसाया जा रहा है। श्वेता का कहना है कि जय ने कोई गलत काम नहीं किया है। इस मामले में हमारे परिवार को घसीटा जा रहा है। बता दें कि विकास दुबे के करीबी जय वाजपेई को विकास का ATM मैन भी कहा जाता था।

इन मामलों से मेरे पति का लेना देना नहीं

जानकारी के मुताबिक जय ही विकास दुबे को लग्जरी गाड़ियां उपलब्ध कराता था। लेकिन जय की पत्नी का कहना है कि उसे इस मामले में जबरन फंसाया जा रहा है। श्वेता ने कहा कि इन सब मामलों से मेरे पति का कोई लेनादेना नहीं है। पुलिस ने सभी सीसीटीवी चेक किए हैं। मेरे पति घर पर थे फिर भी उन्हें आरोपी बनाया गया।

यह भी पढ़ें: सियासी हड़कंप: इस कांग्रेसी विधायक ने CM योगी को बताया अपना राजनैतिक गुरू

जय बाजपेई और उसके साथियों की संपत्ती का मांगा ब्यौरा

बता दें कि कानपुर के बिकरू गांव में हुए कांड की जांच कर रही SIT ने दहशतगर्द विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई और उससे जुड़े दस लोगों की संपत्तियों का ब्यौरा मांगा है। जिला प्रशासन को भेजे गए पत्र में पूछा गया है कि उनकी संपत्तियां कहां-कहां हैं और उनकी कितनी कीमत है। साथ ही इस बात की भी जानकारी मांगी गई है कि इन संपत्तियों पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है या फिर ये किसी और तरीके से खरीदी गई हैं।

यह भी पढ़ें: कांप उठा चीन: राफेल ने पूरी कर ली जंग की तैयारी, एक्शन में देश की सेना

क्या संपत्तियों में की गई है कोई गड़बड़ी?

वहीं जिला प्रशासन ने रजिस्ट्री विभाग को इसकी रिपोर्ट तैयार कर सौंपने की जिम्मेदारी दी है। रजिस्ट्री विभाग को इस बात का भी पता लगाना होगा कि जय बाजपेई और उसके लोगों ने अगर संपत्तियां खरीदी हैं तो लगाए गए स्टांप संपत्ति की वास्तविक स्थिति के मुताबिक हैं या फिर उसमें कोई गड़बड़ी की गई है।

बेनामी विंग ने शुरू की जय की संपत्तियों की जांच

बता दें कि जय बाजपेई की संपत्तियों की जांच आयकर विभाग (Income Tax department) की बेनामी विंग ने शुरू कर दी है। बेनामी विंग इनकी घोषित और अघोषित संपत्तियों की जांच पड़ताल करेगी। ऑफिसर इसका ब्यौरा जुटाने में लगे हुए हैं। जय पर गैंगस्टर विकास दुबे को सहायता पहुंचाने का आरोप है। अब तक पुलिस जांच में जय बाजपेई की अकूत संपत्तियों का जिक्र सामने आया है।

यह भी पढ़ें: भभक रहा ज्वालामुखी: निकल रही राख से देश में मची तबाही, जारी हाई-अलर्ट

देश और विदेश में तीन दर्जन हैं संपत्तियां

इनकी सभी संपत्तियों की प्रमाणिक तरीके से जांच की जाएगी। ये पता लगाया जाएगा कि इन संपत्तियों को खरीदने के लिए पैसे कहां से आए। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि ये संपत्तियां असल में जय बाजपेई की हैं या फिर विकास दुबे की। जांच में पता चला है कि जय और इनके पारिवारिक सदस्यों के पास देश और विदेश में तीन दर्जन संपत्तियां हैं। साथ ही यह भी पता चला है कि यह और विकास का पैसा शहर के अस्पताल, होटलों और अपार्टमेंटों में भी लगा है।

यह भी पढ़ें: आदर्श व्यापार मंडल के समर्थकों ने चाईनीज सामान की होलिका जलाई, देखें तस्वीरें

कुछ सालों में ही अरबपति बना जय बाजपेई

फिलहाल ब्रह्मनगर में छह मकान, आर्यनगर में आठ फ्लैट और पनकी में एक डयूप्लेक्स कोठी की जांच की जा रही है। इसके बाद अन्य संपत्तियों की भी जांच की जाएगी। बता दें कि ब्रह्मनगर का निवासी जय बाजपेई सात साल पहले एक प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी करता था, जिसमें उसे कुछ हजार रुपये ही मिलते थे और कुछ सालों बाद ही वो अरबपति बन गया। बिकरू कांड के अगले ही दिन बाद जय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

यह भी पढ़ें: LOC पर गोलाबारी: भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब,पाकिस्तान को पड़ेगा भारी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story