×

10 साल के बच्चे से 13 साल की लड़की प्रेग्नेंट: डॉक्टर हैरान, कैसे हुआ ये...

Shivani Awasthi
Published on: 24 Jan 2020 9:18 AM GMT
10 साल के बच्चे से 13 साल की लड़की प्रेग्नेंट: डॉक्टर हैरान, कैसे हुआ ये...
X

दिल्ली: एक दस साल के बच्चे के इश्क ने मेडिकल साइंस को भी पीछे छोड़ दिया है। उसने एक 13 साल की लड़की को प्रेग्नेंट (Pregnant) बनाते हुए सबको हैरान कर दिया। बता दें कि मेडिकल साइंस ये दावा करता है कि 10 साल का कोई लड़का पिता नहीं बन सकता है। लेकिन लड़की के प्रेग्नेंट होने के बाद दोनों बच्चों के माँ-बाप ने इस बात का खुलासा किया है।

13 साल की लड़की और 10 साल के लड़के का प्यार ऐसे चढ़ा परवान:

खबर साइबेरिया में रहने वाले 10 साल के इवान और 13 साल की दारिया के प्रेम से जुडी है। दोनों बच्चे अलग अलग स्कूलों में पढ़ते हैं। एक साल पहले दोनों की दोस्ती एक कॉमन दोस्त के जरिये हुई। फिर दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। वहीं अब दारिया अब 10 साल के इवान से 8 हफ्ते की प्रेग्नेंट हैं।

ये भी पढ़ें:टॉयलेट वाला खाना; खाएंगे तो मजा आ जाएगा, जानें कहां मिलता है ये

दारिय की मां को उसमें प्रेगनेंसी के लक्षण दिखने लगे तो वह उसे लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टर समझ ही नहीं पाई कि दारिया को क्या परेशानी हैं। शुरूआती तौर में डॉक्टर दारिया की प्रेगनेंसी भांप नहीं पाए। बाद में प्रेगनेंसी किट के जरिये पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं।

माँ-बाप ने किया बच्चों का सपोर्ट:

हालांकि दोनों बच्चों की इस स्थिति के बारे में पता चलने पर उनके माँ-बाप ने उनका सपोर्ट किया। रूस के एक टीवी शो के माध्यम से बच्चों के माता पिता ने उनकी लव स्टोरी के बारे में बताया। इस बारे में दारिया ने कहा कि उनकी मां उन्हें सपोर्ट कर रही है और उनके परिवारवालों को बेसब्री से बच्चे का इंतज़ार है।

वहीं टीवी शो में शामिल हुईं दारिया की माँ के मुताबिक़, प्रेग्नेंट होने के बाद उनकी बेटी ने 10 साल के उस लड़के के साथ दोस्ती की सारी कहानी बताई। मेडिकल साइंस के मुताबिक ये पॉसिबल नहीं हैं, ऐसे में परिवार वालों को लगा कि उनकी बेटी के बारे में तरह तरह की बातें की जा सकती हैं इसलिए उन्होंने आगे आकर खुद इस बारे में जानकारी दी और बच्चों का साथ दिया।

ये भी पढ़ें: अरे! कौन है ये बदबूदार आदमी: जिसके गैस छोड़ते ही मर जाते हैं मच्छर

10 साल का बच्चा कैसे बना पिता?

डॉक्टर इस बात को लेकर हैरान है कि एक 10 साल का बच्चा पिता कैसे बन सकता है। मेडिकल साइंस के मुताबिक ऐसा संभव नहीं है। स्थानीय डॉक्टर स्कोरोबोगैटोव का कहना है कि दोनों बच्चों में मां-बाप बनने की क्षमता है, लेकिन यहां के कुछ डॉक्टर ये मानने को तैयार नहीं हैं और वो हैरान हैं कि आखिर कैसे इस तरह का दावा किया जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी ऐसा ही मामला सामने आ चुका है,. जब साल 2009 में ब्रिटेन में एक 12 साल के लड़के ने दावा किया था कि उसकी गर्लफ्रेंड उससे प्रेग्नेंट हुई है। इस खबर से ब्रिटेन में हंगामा शुरूहो गया था। हालाँकि डिलीवरी के बाद जब बच्चे का डीएनए लड़के के साथ टेस्ट कराया गया तो वह मैच नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: अब JIO को पछाडेगी ये कंपनी, 1 रुपये में देगी एक GB डाटा

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story