×

सैनिकों के इस चौकी पर हमला! असॉल्ट राइफल से लैस थे हमलावर

उज्बेकिस्तान की सीमा से बड़ी खबर आ रही है। खबर आ रही है कि ताजीकिस्तान-उज्बेकिस्तान की सीमा के इश्कोबोड नाके पर एक हथियारबंद समूह के 20 बंदूकधारियों ने बुधवार तड़के सुरक्षा बलों पर अचानक हमला कर दिया।

Harsh Pandey
Published on: 6 Nov 2019 11:57 AM GMT
सैनिकों के इस चौकी पर हमला! असॉल्ट राइफल से लैस थे हमलावर
X

ताजीकिस्तान: उज्बेकिस्तान की सीमा से बड़ी खबर आ रही है। खबर आ रही है कि ताजीकिस्तान-उज्बेकिस्तान की सीमा के इश्कोबोड नाके पर एक हथियारबंद समूह के 20 बंदूकधारियों ने बुधवार तड़के सुरक्षा बलों पर अचानक हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें. सावधान दिल्ली वालों! हेल्थ इमरजेंसी घोषित, अब नहीं सुधरे तो भुगतोगे

खबर ये भी आ रही है कि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 15 से अधिक हमलावर मारे गये और पांच अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियान के दौरान दो ताजिक सुरक्षा अधिकारी भी मारे गये।

ध्यान देने वाली बात है कि अभियान के दौरान दो ताजिक सुरक्षा अधिकारी भी मारे गये।

एससीएनएस ने बताया...

दरअसल, तजाकिस्तान की स्टेट कमेटी फॉर नेशनल सिक्योरिटी (एससीएनएस) ने बताया कि आज तड़के एक हथियारबंद समूह के हथियारों से लैस 20 नाकाबपोश ने उज्बेकिस्तान से सटी इश्कोबोड के अलानाबाद सीमा टुकड़ी की सैन्य इकाई की सीमा चौकी संख्या चार पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें. जहरीली हवा में जी रहे आप, बचने के लिए करें ये उपाय

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात हमलावरों के पास से सैनिकों ने पांच असॉल्ट राइफलें जब्त की है। इसके साथ ही एससीएनएस ने बताया विशेष अभियान चलाये जाने पर हथियारबंद समूह के 15 लोगों को मार गिराया और पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस अभियान में एक जवान और एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गयी। हमले के बाद हुई सैन्य कार्रवाई के बाद हमलावरों के खिलाफ तलाश अभियान अभी जारी है।

यह भी पढ़ें. चोरी हो गया दिल्ली का ये फुटओवर ब्रिज, है गजब कहानी

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story