×

भयानक आतंकी हमला: 21 लोगों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में आतंकवादियों ने एक गांव पर हमला कर 21 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद जलीग ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी।

Shivakant Shukla
Published on: 13 Feb 2020 5:50 AM GMT
भयानक आतंकी हमला: 21 लोगों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह
X

नई दिल्ली: पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में आतंकवादियों ने एक गांव पर हमला कर 21 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद जलीग ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादियों ने यह हमला मंगलवार को कडूना प्रांत में फीका जिले के बकाली गांव में किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 100 अज्ञात बंदूकधारियों ने हमले के दौरान काराें और मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया। हालांकि अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है।

ये भी पढ़ें—जम्मू-कश्मीर: 25 देशों के प्रतिनिधि आज मिलेंगे उप राज्यपाल और मुख्य न्यायाधीश से

बता दें कि नाइजीरिया में इस्लामिक आतंकवादी संगठन बोको हराम काफी सक्रिय है और वह आए दिन इस तरह के हमलों को अंजाम देता रहता है। बोको हराम इस्लामिक स्टेट से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा बोको हराम नाइजर, कैमरून और चाड जैसे देशों में भी हिंसा फैलाने का काम करता है।

ये भी पढ़ें—बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, एक दिन में 242 लोगों ने गवाई अपनी जान

आतंकियों ने दिसंबर 2019 में दिया था बड़े हमले को अंजाम

गौरतलब है कि दिसंबर 2019 में उत्तरी नाइजीरिया में आतंकवादी संगठन बोको हराम ने कई बेगुनाह लोगों की हत्या कर दी थी और बड़ी संख्या में लोगों को अगवा कर लिया।

ये भी पढ़ें—दागियों को टिकट देने पर सुप्रीम कोर्ट का राजनीतिक पार्टियों को कड़ा निर्देश

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने नागरिकों की हत्या और उनके अपहरण को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की थी, और नाइजीरिया के लोगों तथा सरकार के साथ एकजुटता से खड़े होने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। दुजारिक ने बताया कि तब से लेकर अभी तक 36,000 से अधिक लोग संघर्ष में मारे गए हैं।

ये भी पढ़ें— केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं शामिल होगा कोई भी CM, जानें क्या है वजह

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story