×

सेना के 2 घातक हथियार: भारत की रक्षा में अमेरिका, कांप उठा चीन

अमेरिका ने हिंद महासागर में परमाणु मिसाइलों से लैस अपने दो घातक हथियार भेजे हैं। ये हथियार भारत की रक्षा में तैनात किए गए हैं। अमेरिका ने ये कदम चीन को सबक सिखाने के लिए उठाया है। 

Shreya
Published on: 9 Oct 2020 9:43 AM GMT
सेना के 2 घातक हथियार: भारत की रक्षा में अमेरिका, कांप उठा चीन
X
US ने भारत की रक्षा में भेजे घातक हथियार

नई दिल्ली: अमेरिका और चीन में तनाव चरम पर पहुंच चुका है। दोनों देशों के बीच दुश्मनी इतनी बढ़ गई है कि कभी भी युद्ध छिड़ सकता है। इस बीच अमेरिका ने हिंद महासागर (Indian Ocean) और प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में अपनी कमर कस ली है। अमेरिका ने चीन को सबक सिखाने के लिए हिंद महासागर में परमाणु मिसाइलों से लैस अपने दो घातक हथियार भेजे हैं। बता दें कि ये हथियार इतने खतरनाक हैं कि ये पल भर में किसी भी देश को तबाह करने की क्षमता रखते हैं।

भारत की रक्षा में तैनात किए ताकतवर हथियार

बताया जा रहा है कि अमेरिका द्वारा हिंद महासागर में भेजे गए हथियार भारत की रक्षा में तैनात किए गए हैं। दरअसल, चीन हिंद महासागर (Indian Ocean) में भी अपनी पैठ बनाना चाहता है, जिसका जवाब देने के लिए अमेरिका और भारत एक साथ आ गए हैं। वहीं इस बीच अमेरिका ने हिंद महासागर में अपने दो खरनाक हथियार भेज हैं, ताकि चीनी नौसेना की बढ़ती चुनौती से आसानी से निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें: सचिवालय में बड़ा खिलवाड: सुरक्षा पर भारी चूक, लापरवाह अधिकारियों का कारनामा

AMERICA (फोटो- सोशल मीडिया)

परमाणु मिसाइलों से लैस हैं दोनों पनडुब्बी

बता दें कि अमेरिका ने ओहियो श्रेणी की क्रूज मिसाइल सबमरीन यूएसएस जॉर्जिया और एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस रोनाल्ड रीगन को हिंद महासागर में भेजा है। ये दोनों पनडुब्बी (Submarine) परमाणु मिसाइलों से लैस हैं। ये हथियार इतने घातक हैं कि पल भर में दुश्मनों का सफाया कर सकते हैं। बताते चलें कि यूएसएस जार्जिया अमेरिकी नौसेना की सबसे घातक पनडुब्बियों में से एक है। वहीं ओहियो श्रेणी की इस पनडुब्बी को अमेरिका की सबसे विशाल सबमरीन माना जाता है।

यह भी पढ़ें: ‘रुद्रम’ उड़ाएगा चीन को: आ गया भारत का ये लड़ाकू विमान, हुआ सफल परीक्षण

अमेरिका ने चीन को दिया कड़ा संदेश

करीब 560 फुट लंबी यह परमाणु पनडुब्‍बी एटम बम को ले जाने में सक्षम है और यह कई मिसाइलों से लैस है। अमेरिका ने भारतीय सीमा से कुछ दूर डियागोगार्सियों में अपनी सबसे घातक पनडुब्बी को तैनात करके चीन को इशारों ही इशारों में कड़ा संदेश दिया है कि अगर उसने भारत पर बुरी नजर डालने की कोशिश की तो वह अमेरिका उस पर हमला करने से पीछे नहीं हटेगा। बता दें कि हिंद महासागर में चीन अपनी स्थिति को मजबूत करने में लगा हुआ है, जिसके खिलाफ भारत और अमेरिका भी एक साथ मजबूती से खड़े हैं।

US-INDIA (फोटो- सोशल मीडिया)

अमेरिका और भारत का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास

बता दें कि भारत ने हिंद महासागर में हाल ही में अमेरिका की नौसेना के साथ संयुक्त नौसैनिक अभ्यास भी किया था। इस संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में अमेरिकी नौसेना का निमित्ज कैरियर स्ट्राइक ग्रुप भी शामिल रहा। अमेरिकी नौसेना का निमित्ज अकेले अपने दम पर कई देशों को बर्बाद करने की ताकत रखता है।

यह भी पढ़ें: पुजारी तड़प-तड़प कर जला: पूरे इलाके में फैली सनसनी, मंदिर पर हो गया कांड

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story