×

बांग्लादेशियों की लिस्ट मांगी! अब वापस अपने देश लौटेंगे ये लोग, पढे पूरी खबर

नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच भारत में रह रहे अवैध बांग्लादेशी अपने देश वापस जा सकते हैं। बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए. के. अब्दुल मोमेन से इस बात के संकेत मिले हैं।

Shreya
Published on: 16 Dec 2019 7:48 AM GMT
बांग्लादेशियों की लिस्ट मांगी! अब वापस अपने देश लौटेंगे ये लोग, पढे पूरी खबर
X

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच भारत में रह रहे अवैध बांग्लादेशी अपने देश वापस जा सकते हैं। बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए. के. अब्दुल मोमेन ने इस बात के संकेत दिए हैं। दरअसल, विदेश मंत्री ए. के. अब्दुल मोमेन ने भारत से अवैध रुप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की लिस्ट मांगी है। उन्होंने भारत से अनुरोध किया है कि अगर भारत के पास अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की लिस्ट है तो उन्हेें मुहैया कराये और वह उन्हें (बांग्लादेशी नागरिकों) लौटने की मंजूरी देगा।

यह भी पढ़ें: आजम खां के बेटे की गई विधायकी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

बांग्लादेश और भारत के रिश्ते पर नहीं पड़ेगा असर- मोमेन

विदेश मंत्री मोमेन ने भारत की NRC पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि बांग्लादेश और भारत के रिश्ते सामान्य और काफी अच्छे हैं और इससे इन पर कोई असर नहीं होगा। विदेश मंत्री ने आगे कहा कि, NRC को भारत ने अपना आंतरिक मामला बताया है और ढाका को विश्वस्त किया है कि इससे बांग्लादेश पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

हम वापस भेज देंगे- मोमेन

उन्होंने आगे कहा कि, आर्थिक वजहों से कुछ भारतीय नागरिक बांग्लादेश में बिचौलिए के जरिए अवैध रूप से घुस रहे हैं। उन्होंने कहा कि, लेकिन बांग्लादेश में अगर हमारे नागरिकों के सिवाय कोई और घुसता है तो उसे हम वापस भेज देंगे।

यह भी पढ़ें: फिर उन्नाव में जली महिला: मचा हड़कंप, SP आफिस के सामने हुआ ऐसा

अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की मांगी लिस्ट

मोमेन ने बताया कि, बांग्लादेश ने नई दिल्ली से भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की लिस्ट मांगी है। उन्होंने बताया कि, बांग्लादेश ने अनुरोध किया है कि अगर उनके पास भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की कोई लिस्ट है तो उन्हें मुहैया कराए। उन्होंने आगे कहा कि, हम बांग्लादेश के नागरिकों को वापस आने की अनुमति देंगे, क्योंकि उन्हें अपने देश में आने का अधिकार है।

इसलिए रद्द की भारत यात्रा

बता दें कि मोमेन ने व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देते हुए अपना भारत दौरा रद्द कर दिया था। जब उनसे भारत यात्रा रद्द करने की वजह पूछी गई तो उन्होंने व्यस्त कार्यक्रम का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि, व्यस्त कार्यक्रम और देश में विदेश मामलों के राज्य मंत्री शहरयार आलम तथा मंत्रालय के सचिव की अनुपस्थिति के चलते उन्होंने भारत यात्रा रद्द की थी। हालांकि राजनयिक सूत्रों के मुताबिक, नागरिकता (संशोधन) विधेयक के संसद में में पारित होने के बाद पैदा हुई स्थिति को देखते हुए मोमेन ने अपनी भारत यात्रा को रद्द किया था।

यह भी देखें:

यह भी पढ़ें: लालू की बहू ने राबड़ी पर लगाए गंभीर आरोप, बाल खींचकर पीटा, ऐश्वर्या ने सुनाई आपबीती

Shreya

Shreya

Next Story