×

पानी से निकली मौत: जलने लगी सबकी बॉडी, नई बीमारी से कांपा देश

पूरी दुनिया कोरोना वायरस की तबाही से जूझ रही है। ऐसे में दुनियाभर से बीच-बीत में कई बीमारियों की भी खबरें सामने आ रही हैं। इसी सिलसिले में पश्चिम अफ्रीका के सेनेगल के डकार में समुद्र में मछुआरे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

Newstrack
Published on: 22 Nov 2020 6:09 AM GMT
पानी से निकली मौत: जलने लगी सबकी बॉडी, नई बीमारी से कांपा देश
X
पूरी दुनिया कोरोना वायरस की तबाही से जूझ रही है। ऐसे में दुनियाभर से बीच-बीत में कई बीमारियों की भी खबरें सामने आ रही हैं।

नई दिल्ली: महीनों से पूरी दुनिया कोरोना वायरस की तबाही से जूझ रही है। ऐसे में दुनियाभर से बीच-बीत में कई बीमारियों की भी खबरें सामने आ रही हैं। इसी सिलसिले में पश्चिम अफ्रीका के सेनेगल के डकार में समुद्र में मछुआरे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। समुद्र में मछली मारने गए 500 से ज्यादा मछुआरों में त्वचा से जुड़ी बीमारी पाई गई है। जिससे मछुआरों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले यहां इस तरह की बीमारी के बारे में कोई नहीं जानता।

ये भी पढ़ें... अमीर बनी बुजुर्ग: इस मछली ने कर दिया मालामाल, मचा गया हर तरफ हल्ला

रहस्यमयी बीमारी

ऐसे में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य सूचना और शिक्षा के राष्ट्रीय निदेशक ने बताया कि डकार जगह के आसपास से आने वाले मछुआरों को यह बीमारी पाए जाने के बाद उन्हें क्वारनटीन कर दिया गया है। लेकिन सभी का इलाज जारी है और बीमारी की जांच की जा रही है। फिलहाल जल्द से जल्द इस रहस्यमयी बीमारी के बारे में पता लगाया जाएगा।

साथ ही इस रिपोर्ट के अनुसार, त्वचा से जुड़ी बीमारी को लेकर पहला मामला 12 नवंबर को तब पाया गया, जब समुद्र में मछली मारने गए एक बीस वर्षीय मछुआरे के शरीर में जलन के साथ खुजली होने लगी। इसके बाद धीरे-धीरे ये बढ़ने लगी थी।

beach फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...गोवा के बीचों पर खतरनाक मछली, इतने लोगों को बनाया शिकार, मचा हड़कंप

500 मछुआरों में बीमारी

बताया जा रहा कि यह मामला तब और गंभीर हुआ, जब इतनी बड़ी संख्या में मछुआरों में यह बीमारी तेजी से होने लगी। मछुआरों की जांच करने वाले स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, लगभग 500 मछुआरों में त्वचा की यह बीमारी पाई गई है।

फिलहाल अधिकारियों ने यह भी बताया कि सभी की देखभाल की जा रही है। इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों की भी सभी जांचें की जा रही हैं और यह भी देखा जा रहा है कि ये इनके माध्यम से किसी और को ना फैले। जिसके चलते सभी को क्वारनटीन कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें...तालाब में शराब: मछली नहीं ये निकली भर-भर बोरियां, सकते में आई पुलिस

Newstrack

Newstrack

Next Story