×

43 लोगों की गला काटकर हत्या, 8 लोग अब भी लापता, लाशों को देखकर रो रहा पूरा देश

इस घटना के बाद नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी का बयान आया है। जिसमें उन्होंने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि इन हत्याओं से पूरा देश घायल हुआ है।

Newstrack
Published on: 29 Nov 2020 6:55 AM GMT
43 लोगों की गला काटकर हत्या, 8 लोग अब भी लापता, लाशों को देखकर रो रहा पूरा देश
X
ये सभी लोग काम की तलाश में इस इलाके में आए थे। लिमन ने बताया कि 60 मजदूरों को धान के खेत में काम करने का जिम्मा सौंपा गया था।

नई दिल्ली: नाइजीरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बोको हरम के लड़ाकों ने धान के खेतों में काम करने वाले 43 मजदूरों की बर्बरता के साथ गला रेतकर हत्या कर दी।

वहीं 6 मजदूरों को जख्मी कर दिया। ये पूरी घटना नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर की है। इस घटना की जानकारी जिहादी विरोधी मिलिशिया ने दी है। उन्होंने बताया कि इन मजदूरों को पहले रस्सियों से बांधा गया और फिर क्रूर तरीके से इनके गले को धड़ से अलग कर दिया गया।

कई लोगों को मिलिशिया नेता बाबाकुरा कोलो ने मदद करके मरने से बचाया है। उन लोगों ने कोलो को बताया कि हमने घटनास्थल से 43 शवों को बरामद किया है। सभी की क्रूरता के साथ हत्या की गई है।

जबकि छह अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं। उन्होंने कहा, इसमें कोई शक नहीं कि यह बोको हरम का काम है, जो इस इलाके में सक्रिय है और लगातार मजदूरों पर हमला करता रहता है। उसने पहले भी इस तरह की वारदातों का अंजाम दिया है।

Dead Body 43 लोगों की गला काटकर हत्या, 8 लोग अब भी लापता, लाशों को देखकर रो रहा पूरा देश (फोटो:सोशल मीडिया)

पाकिस्तान में हिंदुओं पर बड़ा हमला, कट्टरपंथियों ने मार-मारकर घर से भगाया

राष्ट्रपति ने कही ऐसी बात

इस घटना के बाद नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी का बयान आया है। जिसमें उन्होंने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि इन हत्याओं से पूरा देश घायल हुआ है।

वहीं एक अन्य मिलिशिया इब्राहिम लिमन ने बताया कि इस घटनाक्रम में मारे गए मजदूर उत्तर पश्चिम नाइजीरिया के सोकोतो राज्य के थे।

ये सभी लोग काम की तलाश में इस इलाके में आए थे। लिमन ने बताया कि 60 मजदूरों को धान के खेत में काम करने का जिम्मा सौंपा गया था। उनका शव खेत के पास ही पाया गया है।

यहां हजारों रहते मुस्लिम: इस देश में न तो है कोई मस्जिद और न ही बनाने की इजाजत

Crime 43 लोगों की गला काटकर हत्या, 8 लोग अब भी लापता, लाशों को देखकर रो रहा पूरा देश (फोटो:सोशल मीडिया)

आठ लोगों का अब तक नहीं चला कोई सुराग

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोको हरम के हमले में 43 लोगों की जान गई है और छह लोग घायल हुए हैं। वहीं, आठ लोगों के बारें में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

माना जा रहा है कि जिहादियों ने इन लोगों को किडनैप करके रखा है। खोज अभियान में मदद करने वाले एक स्थानीय नागरिक माला बुनु ने बताया कि शवों को जाबरमारी गांव ले जाया गया है जहां उन्हें रविवार को दफन करने से पहले रखा जाएगा। माना जा रहा है अंतिम यात्रा में लोगों की भारी भीड़ जुटेगी।

पाक की डूबती नैयाः क्या बचा पाएंगे इमरान, लोन को मिली मंजूरी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story